BIGG BOSS फेम एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, की थी आपत्तिजनक टिप्पणी नेहरू परिवार पर

[object Promise]

जयपुर। राजस्थान की बूंदी पुलिस ने एक्ट्रेस पायल रोहतगी को हिरासत में ले लिया है। पायल पर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व उनके परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप है। एसपी ममता गुप्ता ने बताया कि पायल पर केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लिया गया है।

युवा कांग्रेस नेता चर्मेश शर्मा द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पायल के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा-66 और 67 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शर्मा ने आरोप लगाया था कि पायल ने मोतीलाल नेहरू की पत्नी को बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगाकर उनका अपमान किया।

यह भारत के अन्य देशों के साथ संबंधों में बाधा डाल सकता है, क्योंकि इसमें पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के संदर्भ में चित्रों के साथ आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। पायल ने एक विडियो जारी कर दावा किया था कि मुझे लगता है कि कांग्रेस परिवार ट्रिपल तलाक के खिलाफ इसलिए था क्योंकि मोतीलाल नेहरू की पांच पत्नियां थीं। साथ ही मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू के सौतेले पिता थे।

पायल ने अपने दावे के पीछे ऐलिना रामाकृष्णा द्वारा लिखी एक बायोग्राफी का भी हवाला दिया। पायल ने ट्वीट कर गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि मुझे मोतीलाल नेहरू पर बनाए गए एक वीडियो के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। वीडियो में दी गई जानकारी मैंने गूगल से निकाली थी। क्या अभिव्यक्ति की आजादी एक मजाक है?

पायल ने अपने इस वीडियो में पीएमओ इंडिया और गृह मंत्रालय को भी टैग किया है। उल्लेखनीय है पायल बिग बॉस शो में नजर आ चुकी हैं। वे वर्ष 2015 में टीवी पर नच बलिए सीजन 7 में भी दिखी थीं। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म वर्ष 2002 में आई ये क्या हो रहा है थी। पायल ने 36 चाइना टाउन मूवी में भी रोल अदा किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *