टीवी एक्ट्रेस और भोजपुरी स्टार मोनालिसा अपने एक्टिंग और गानों के साथ साथ सोशल मीडिया पोस्ट्स के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम (Instagram) पर इनके पर उनके 28 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। उनके फोटोशूट्स सोशल मीडिया पर काफी वायरल रहते हैं । कई बार उनके पुराने वीडियो या गाने भी चर्चा का विषय बन जाते हैं । हाल ही में उन्होंने मोनोकनी (Monokini) में फोटोशूट कराया था और वो पोस्ट सोशल मीडिया पर छा गया था। मोनालिसा अभी अपने शो ‘नजर’ (Nazar) का पहला सीजन कम्पलीट कर चुकी हैं । अब आगे वो इस शो के दूसरे सीजन ‘नजर 2’ (Nazar 2) में दिखेंगी. इस शो में वो डायन का किरदार निभाती हैं । आपको बता दें, बिग बॉस 10 (Bigg Boss 10) ने मोनालिसा की पॉपुलैरिटी को चार चाँद लया दिए थे. शो में मनु पंजाबी (Manu Punjabi) से उनकी करीबियों को लेकर भी काफी चर्चा थी। बाद में मोनालिसा ने अपने मंगेतर विक्रांत सिंह राजपूत से बिग बॉस के घर के अंदर ही शादी की थी। साथ ही साथ आपको बता दें कि भोजपुरी फिलम में काम करने वाली मोनालिसा मूल रूप से बंगाल से है और उनका असली नाम ‘अंतरा बिस्वास’ (Antara Biswas) है । पर वो अपने स्टेज नाम मोनालिसा के नाम से ज्यादा मशहूर हैं।
Leave a Reply