इस वजह से वीडियो कॉल से सोनम ने अटेंड की कुणाल रावल और अर्पिता मेहता की शादी

Entertainment: कुणाल रावल और अर्पिता मेहता विवाह के परिणय सूत्र में बंध गए हैं। दोनो के विवाह की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। लोग इनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे है। दोनो शादी के जोड़े में खूब जच रहे हैं। कुणाल ने शादी में सफेद कलर की शेरवानी पहन रखी है जो उनके लुक्स में चार चांद लगा रही है।

कुणाल रावल और वरुण धवन डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनो को देखकर उनकी खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है। डांस का जो वीडियो सामने आता है उसमें सबके चेहरे से खुशी टपक रही है। कपूर खानदान के कई लोग जहां शादी एन्जॉय करते दिखते हैं। वही नई नई मां बनी सोनम कपूर इस शादी का लुफ्त वीडियो कॉल के माध्यम से उठाते दिखाई दे रही है।

जानकारी के लिए बात दे अभी हाल ही में 20 अगस्त को सोनम कपूर की डिलीवरी हुई थी। उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। उनका स्वास्थ्य अभी ठीक नही है। डिलीवरी के बाद वह काफी कमजोर हो गई है। इसी वजह से वह शादी का फंक्शन अटेंड नही कर पाई और उन्होंने यह शादी वीडियो कॉल के जरिये अटेंड की और इसका मजा उठाया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *