क्या आप तैयार हैं आ रहा है मिर्जापुर का सीजन 3

डेस्क। OTT पर लंबे अरसे से कुछ नया रिलीज़ करने की मांग जारी है। ऐसे में अगर अटकलें मिर्जापुर के अगले सीजन की हो तो क्या ही कहना। अमेजन प्राइम वीडियो की चर्चित वेब सीरीज मिर्जापुर के तीसरे सीजन का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे है।

बता दें कि अब दर्शकों के लिए मिर्जापुर के सीजन 3 से जुड़ी एक अच्छी खबर भी सामने आ रही है। मिर्जापुर एक्टर गुड्डू भैया यानी अली फजल ने अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें मिर्जापुर के तीसरे सीजन से जुड़ी जानकारी भी शामिल है।

एक्टर अली फजल उर्फ गुड्डू भैया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक फोटो जारी की है। अभिनेता द्वारा ब्लैक एंड व्हाइट फ़ोटो शेयर की गई  है। इसमें गुड्डू भैया को अंधेरे कमरे में बैठे हुए देखा जा सकता हैं। इस फोटो में गुड्डू भैया के हाथ में बंदूक भी नजर आ रही है।

फोटो में अली फजल ने एक कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा है, ‘तैयारी, रिहर्सल, पढ़ाई का समय शुरू हो चुका है। लाठी-लक्कड़ नहीं अब नीचे से जूते और ऊपर से बंदूकें फायर होंगी। लगाओ हाथ, कमाओ कंटाप…गुड्डू आ रहे हैं अपने आप।’

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *