Amrapali Dubey को Bikini में देख फिसले थानेदार निरहुआ, VIRAL हुआ VIDEO

[object Promise]

 

भोजपुरी जगत में धूम मचाने वाली जोड़ी आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस जोड़ी का एक शानदार गाना सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। खास बात ये भी है कि इस गाने में निरहुआ थानेदार बने हैं और उनका दिल आम्रपाली पर आ गया है। गाने में निरहुआ जितने स्टाइलिश नजर आ रहे हैं, उतनी ही खूबसूरत अभिनेत्री आम्रपाली दुबे नजर आ रही हैं। दोनों की ये जोड़ी पहले भी कई गानों में जबरदस्त परफॉर्मेंस देती नजर आ चुकी हैं।

‘जेल करवईबु का ए सुग्गी’ नाम का ये भोजपुरी गाना यूट्यूब पर जबरदस्त ट्रेंड कर रहा है। इस गाने के शुरुआत में ही स्विमिंग कॉस्ट्यूम पहने हुए आम्रपाली दुबे पाने से बाहर आती दिख रही हैं। वहीं इसी दौरान थानेदार के अवतार में दिनेश लाल यादव भी वहीं मौजूद हैं और आम्रपाली दुबे को देखते ही कहते हैं – जेल करवईबु का ए सुग्गी?… इस वीडियो में दोनों का जबरदस्त रोमांस और शानदार डांस देखने को मिल रहा है. यहां देखें ये धमाकेदार भोजपुरी गाना-

इस सॉन्ग को साल 2017 में ही रिलीज किया गया था लेकिन फिर एक बार इंटरनेट पर ये सॉन्ग धमाल कर रहा है। ये गाना निरहुआ-आम्रपाली की फिल्म ‘सिपाही’ का है। सिंगल थियेटर में इस फिल्म ने हफ्तों राज किया था।

यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने के बाद दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्मों में वापसी कर चुके हैं तो वहीं दूसरी तरफ अभिनेत्री आम्रपाली दुबे अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रही हैं। खबरें ऐसी भी हैं कि आम्रपाली दुबे सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 13’ में भी जा सकती हैं।

देखा जाए तो भोजपुरी सिनेमा अब बॉलीवुड को टक्कर देने की तैयारी कर रहा है। अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में भी की जा रही है। निरहुआ और आम्रपाली ने कुछ समय पहले ‘बॉर्डर’ जैसी हिट फिल्म दी थी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *