आखिर अक्षय कुमार को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने क्यों किया सम्मानित

डेस्क। बॉलीवुड (Bollywood) एक्टर (Actor) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) केवल अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं कई कारणों से चर्चा में बने रहते है। अभिनेता एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार भी किसी फिल्म को लेकर नहीं, बल्कि अक्षय किसी और ही वजह से चर्चा में है। और यह कारण आपको हैरानी में भी डाल देगा।

बता दें कि अभिनेता को आयकर विभाग द्वारा सम्मानित किया गया है। आप सोच रहें होंगे कि आयकर विभाग क्यों किसी को सम्मानित करेगा।। तो बता दें कि अक्षय कुमार एक बार फिर देश में सबसे अधिक टैक्स भरने वाले अभिनेता बन गए है। अभिनेता इस वक्त अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन में है।

बता दें कि अक्षय कुमार देश में सबसे अधिक टैक्स पे करते है। जिसके लिए उन्हें आयकर विभाग ने एक सम्मान पत्र देकर सम्मानित भी किया है। जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेता की अनुपस्थिति के कारण इस सम्मान पत्र को उनकी टीम ने रिसीव किया है। 

अक्षय कुमार पिछले पांच सालों से लगातार सबसे अधिक टैक्स भरने वालों की सूची में प्रथम स्थान पर है। बीते दिनों अभिनेता करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण’ में साउथ इंडियन एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु के साथ देखा गया था। 

अभिनेता की आगामी फिल्म ‘रक्षा बंधन’ है। जो 11 अगस्त को रिलीज हो रही है। आनंद एल राय द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर लीड रोल में नज़र आने वालीं हैं। 

इसके अलावा अभिनेता ‘राम सेतु’, ‘सेल्फी’ और ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म में भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *