डेस्क। कश्मीरी पंडितों के पलायन और उनके नरसंहार पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त आग लगा रही है। दो दिन में ही फिल्म ने अपने बिजनेस से सभी को हैरान कर दिया है। इसके साथ यह गुजरात, मध्य प्रदेश और हरियाणा में टैक्स फ्री कर दी गई है।
फिल्म के हर कलाकार की चारो ओर चर्चा हो रही है। दर्शन ने एक कश्मीरी युवक कृष्णा पंडित की भूमिका निभाई है जो अपने माता-पिता और भाई के मौत की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश करता है। दर्शन बताते हैं कि शूटिंग के दौरान वह लगभग डिप्रेशन में चले गए थे। फिल्म करने से पहले उन्होंने कई वीडियोज भी देखे जो कि सार्वजनिक रूप से उपलब्ध हैं जिससे उनके किरदार को निभाने में सहायता मिले।
न्यूज 18 से बात करते हुए फ़िल्म के अभिनेता दर्शन कहते हैं, ‘मुझे कृष्णा पंडित और उसके परिवार के साथ हुई घटना को जीना था। यह बहुत दर्दनाक रहा। मैं लगभग डिप्रेशन में चला गया था। मैं हमेशा लो महसूस करने लगा था। जब मै होटल में आराम करता था तब भी मैं किरदार में रहने की कोशिश करता रहता था। फिल्म की शूटिंग के दौरान मुझे किसी भी रात ठीक से नींद नहीं आई।‘
दर्शन ने आगे बताया कि जब विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें कहानी नैरेट की तो वह कांप रहे थे। जब वह स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे तो उन्होंने वही दर्द महसूस किया। उन्होंने कश्मीरी पंडितों से जुड़े कई वीडियोज भी भी देखे।
Leave a Reply