Yeh rishta kya kehlata hain में आने वाला है बड़ा ट्विस्ट, बंद हो जाएगा अक्षरा का म्यूजिक डिपार्टमेंट

डेस्क। इस समय के सबसे लोकप्रिय सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में इन दिनों टीवी पर होने वाली सबसे महंगी शादी की धूम बरकरार है। अक्षरा और अभिमन्यु की शादी की धूम हाल ही में टीवी पर देखने को मिली है। प्रणाली राठौड़ और और हर्षद चोपड़ा की शादी टीवी की सबसे महंगी शादी मानी जा रही है। 

मेकर्स ने शो की लोकप्रियता और फैंस का ख्याल रखते हुए शादी को ग्रैंड बनाने के लिए करीब 1.5 करोड़ का खर्चा किया इस शादी के वेन्यू से लेकर अक्षरा के लहंगे सभी पर खूब चर्चा भी हुई। बता दें कि शो में पिछले एपिसोड में दिखाया गया कि हर्षवर्धन और महिमा आनंद के साथ मिलकर म्यूजिक डिपार्टमेंट बंद करने की बात करता है और अक्षरा उनकी बातो को सुन लेती है। 

एपिसोड में दिखाया जाता है कि इस खबर को सुनकर अक्षरा बहुत दुखी हो जाती है। बता दें कि आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अक्षरा अपने म्यूजिक डिपार्टमेंट पर कैसे रिएक्ट करेगी। जानकारी के अनुसार अस्पताल में भी अक्षरा का जबरदस्त स्वागत होगा। दिखाया जाएगा कि अक्षरा अस्पताल जाएगी, जहां फूलों और गुब्बारों से उसका शानदार स्वागत किया जाएगा। हॉस्पिटल के साथ ही अक्षरा के म्यूजिक डिपार्टमेंट को भी खूबसूरत तरीके से सजाया जाएगा। अक्षरा के इस इंतजाम को देख आरोही बुरा मान जाएगी और आंखों में आंसू लिए वहां से चली जाएगी। जिसके बाद शो में कुछ ट्विस्ट देखने को मिलेगा। 

जानकारी यह भी है कि अभिमन्यु को जब इस बात का पता चलेगा तो वह आग बबूला हो जाएगा और सीधे जाकर हर्ष, महिमा और आनंद से लड़ाई करेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *