बीटाउन एक्ट्रेस दिशा पटानी 13 जून को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। मीडिया से आ रही खबरों के मुताबिक दिशा पटानी ने अपने बर्थडे के लिए प्लान बनाया है, दिशा पटानी इस दिन आएंगी, मस्ती करेंगी और काम करेंगी, साथ ही दिशा पटानी ने बर्थडे पार्टी का टाइगर श्रॉफ हिस्सा होगें या नहीं इस बारे में भी खुलासा किया है।
फिल्म ‘भारत’ की एक्ट्रेस दिशा पटानी ने अपने 26वें बर्थडे के बारे में खुलासा किया है। दिशा पटानी अपना बर्थडे कल यानी 13 जून को सेलिब्रेट करेंगी, फिलहाल दिशा अपनी फिल्म ‘मलग’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. दिशा ने बताया कि अपने बर्थ डे को शांत तरीके से मनाएंगी वो अपने फ्रेंड्स के साथ डिनर के लिए जाएंगी।
दिशा पटानी ने ये भी कहा कि उन्हें लगता है कि वो बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए बहुत बड़ो हो गई हैं, और उन्हें याद नहीं है कि पिछली बार उन्होने कब बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। जब भारत एक्ट्रेस से पूछा गया कि क्या उनके क्लोज फ्रेंट टाइगर श्रॉफ भी उनके बर्थडे पर डिनर का हिस्सा होंगे। दिशा पटानी ने कहा कि ये अभी बहुत जल्दी होगा बता पाना क्योंकि अभी तक उन्हने कोई प्लान नहीं बनाया है।
Leave a Reply