इस बालीबुड के चाॅकलेटी स्टार रणबीर कपूर की तो दुनिया दीवानी है. रणबीर अपनी स्टाइल और पर्सनालिटी को मेन्टेन रखने के लिए काफी मेहनत करते हैं. जिमिंग, योगा, एक्सेर्साइज से लेकर रणबीर अपने खानपान पर भी खास तौर से ध्यान देते हैं. रणबीर की उम्र 36 साल हो गई है और उन्हें देखकर उम्र का जरा भी अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है. हम आपको उनके बर्थडे पर रणबीर के फेवरेट फूड के बारे में बता रहे हैं और यकीनन आप भी उनके फेवरेट फूड के बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे।
मगरमच्छ का नाम सुनते ही अच्छे-खासे इंसान की बोलती बंद हो जाती है. लेकिन रणबीर उनमे से नहीं है. रणबीर का तो फेवरेट फूड ही मगरमच्छ का मीट है. जी हां… इस बात का खुलासा खुद रणबीर ने मीडिया से बातचीत के दौरान किया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें खाने में सबसे ज्यादा मगरमच्छ का मीट पसंद है. रणबीर का कहना है कि उनके द्वारा खाई गई सभी डिशेस में से ये सबसे ज्यादा स्वादिष्ट था. इसका स्वाद भी चिकन और फिश से कई ज्यादा अच्छे होता है.।
रणबीर हमेशा ही अपने लव अफेयर के कारण सुर्खियों में बने ही रहते हैं. इन दिनों रणबीर आलिया भट्ट के साथ अपने रिश्तो को लेकर चर्चाओं में चल रहे हैं. रणबीर और आलिया जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के जरिए पहली बार साथ में स्क्रीन करने वाले हैं. जब से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है तब से ही इस कपल के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी है.।
Leave a Reply