सोशल मीडिया पर Sonam Kapoor के लेटेस्ट लुक ने एक बार फिर लगाई आग

[object Promise]

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सोनम कपूर फिल्मों के अलावा अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी खूब चर्चा में रहती हैं। उन्हें बॉलीवुड की फैशन डीवा भी कहा जाता है। इन दिनों सोनम कपूर अपने नए फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में हैं। जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही हैं। अपने फोटोशूट की तस्वीरों को अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।

[object Promise]

तस्वीर में सोनम कपूर फ्रेंच फैशन डिजाइनर स्टीफन रोलैंड के एक पीले रंग के गाउन में नजर आ रही हैं। इस ड्रेस में वह काफी आकर्षक अंदाज में पोज दे रही हैं। वहीं इस गाउन की कमर पर काले रंग के बेल्ट भी है। जो कि हर किसी का ध्यान खींच रही है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने प्लजिंग नेकलाइन बेली केरी की हुई है।

[object Promise]

सोनम कपूर के इस गाउन में नेकलाइन पर की गई गोल्डन कैवियर एंब्रायडरी है। जो किसी नेकपीस जैसा दिख रही है। इस ड्रेस के साथ सोनम कपूर ने खास मेकअप भी किया हुआ है। उन्होंने चमकीली गहरे लाल रंग की लिपस्टिक और स्मोकी आईज बिल्कुल परफेक्ट लगाई हुई है।

[object Promise]

सोशल मीडिया पर सोनम कपूर के फोटोशूट की यह सभी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। उनके फैंस और कई सोशल मीडिया यूजर्स तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट करके सोनम कपूर की ड्रेस और लुक की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। आपको बता दें सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं।

[object Promise]

सोनम कपूर अपने फैंस के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करती रहती हैं। जिसे फैंस खूब पसंद भी करते रहते हैं। बात करें सोनम कपूर की फिल्म की तो वह आखिरी बार वेब फिल्म एके vs एके में नजर आई थीं। इस फिल्म में उन्होंने अपना ही किरदार किया था। नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस वेब फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद भी किया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *