सिर पर लाल पगड़ी पहने तस्वीरें हुईं वायरल, Shehnaz Kaur Gill ने अपने नए लुक से फैंस को किया हैरान

[object Promise]

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ फेम और एक्ट्रेस शहनाज़ कौर गिल बिग बॉस का हिस्सा बनने के बाद काफी पॉपुलर हो गई हैं। ‘बिग बॉस’ से पहले वह केवल पंजाब में ही जानी जाती थीं लेकिन अब उनके फैंस देशभर में हैं। वह न सिर्फ अपने लुक्स बल्कि अपनी अदोओं से भी फैंस के होश उड़ाती रहती हैं। शहनाज सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह आए दिन अपनी लेटेस्ट और हॉट तस्वीरें अपने फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं। इसी बीच अब शहनाज के एक नए लुक की तस्वीरें न सिर्फ वायरल हो रही हैंं बल्कि सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

शहनाज ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर कई तस्वीरें साझा की हैंं। इन तस्वीरों में वह पहली बार एक अलग ही लुक में नजर आ रही हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि शहनाज लाल रंग की पगड़ी पहने हुए बिल्कुल ‘सरदार जी’ वाले लुक में ​बेहद ही क्यूट नजर आ रहीं हैं। साथ ही उन्होंने पिंक कलर की हुडी पहनी है। तस्वीरों में शहनाज बहुत ही प्यारी लग रही हैं। देखते ही देखते उनकी यह तस्वीर वायरल हो गई। फैंस भी उन पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। एक तस्वीर में वह पगड़ी बंधवाती नजर आ रही हैं तो एक अन्य में वह मूछों पर ताव देने के अंदाज में हैं।

आपको बता दें कि शहनाज कौर गिल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘हौसला रख’ को लेकर सुर्खियों में बनीं हुई हैं। इस फिल्म में वह पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। इसके निर्माता दिलजीत दोसांझ ही हैं। यह फिल्म इसी साल 15 अक्टूबर को रिलीज होने वाली है। हाल ही में शहनाज और रैपर बादशाह का गाना ‘फ्लाई’ रिलीज हुआ। इस गाने को फैंस ने काफी पंसद किया है। वहीं इस सॉन्ग में शहनाज का कातिलाना अदांज उनके फैंस को दीवाना बना रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *