सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग हुई शुरू

[object Promise]

मुंबई: काले हिरण शिकार मामले में कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए सलमान खान अब अपने प्रोजेक्ट्स में काफी बिजी हैं। इन दिनों सलमान ने अपनी फिल्म ‘भारत’ की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म के सेट से सलमान की एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। तस्वीर में वह ग्रे कलर की टी-शर्ट औ ब्लू जींस पहले क्लैप के पीछे खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि तस्वीर में उनका चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है।

इस फिल्म की शूटिंग शुरू होने की जानकारी फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर ने भी ट्वीट करके दी है। उन्होंने लिखा, फिल्म भारत का प्री-प्रोडक्शन शुरू कर दिया गया है और इसे लेकर अभी कई रोमांचक खबरें जल्द सामने आएंगी।

बता दें कि सलमान खान को 7 अप्रैल को जोधपुर कोर्ट ने काला हिरण शिकार मामले में एक महीने की जमानत पर रिहा किया है। साथ ही कोर्ट ने सलमान को बिना इजाजत विदेश यात्रा पर भी पाबंदी लगाई है। बताया जा रहा है कि विदेश जाने की अनुमति लेने  सलमान जोधपुर अदालत पहुंचे थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *