श्वेता तिवारी की बेटी ने तोड़ी चुप्पी, जानिए क्या कहा पालक ने

[object Promise]

टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री श्र्वेता तिवारी ने अपने पति अभिनव कोहली के खिलाफ घरेलू हिसा का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है। टीवी सीरियल अदाकारा व ‘बिग बॉस : सीजन-1’ की विजेता ने अपने पति अभिनव कोहली पर बेटी को थप्पड़ मारने के साथ ही अश्लील टिप्पणी करने और अश्लील तस्वीरें दिखाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में रविवार को कांदिवली के समता नगर थाने में मामला दर्ज किया गया है। अभिनेत्री की शिकायत के बाद अभिनव कोहली को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब इस मामले पर श्वेता की बेटी पलक तिवारी ने भी चुप्पी तोड़ दी है।  पलक तिवारी ने सोशल मीडिया पर लंबा चौड़ा पोस्ट करके कई बातें साफ की। पलक ने अपने बयान में कहा कि घरेलू हिंसा का शिकार उनकी मां नहीं बल्कि वो हुई थीं।

पलक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मीडिया रिपोर्ट्स गलत ठहराया और अपनी मां श्वेता तिवारी की आदर्श बताते हुए कहा कि उनकी मां श्वेता तिवारी घरेलू हिंसा का शिकार नहीं हुई हैं। अभिनव कोहली ने भी उनके साथ किसी भी तरह की शारीरिक छेड़छाड़ नहीं की है और ना ही गलत तरीके से छुआ है। हालांकि वो अनुचित और परेशान करने वाली बातें जरूर करते थे। पलक ने लोगों से अपील की कि वह अफवाह न फैलाएं।

आपको बता दें कि इस मामले पर इससे पहले अभिनव कोहली की माँ पूनम कोहली का भी बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि मुझे नहीं पता कि दोनों के बीच क्या हुआ। हां, श्वेता अभिनव से तलाक चाहती थीं। लेकिन वो चाहता था उनके बेटे रेयांश को माँ और पिता दोनों का प्यार मिले।

बता दें, श्वेता ने प्रोड्यूसर अभिनव कोहली से साल 2013 में बेटी पलक के कहने पर दूसरी शादी की थी। इससे पहले उनकी शादी 1998 में राजा चौधरी से हुई थी जिससे उन्हें बेटी पलक है। राजा से शादी के कुछ सालों बाद श्वेता ने पुलिस में उनके खिलाफ घरेलु हिंसा का आरोप लगाया और साल 2007 में उनसे तलाक ले लिया। ये बहुत दुखद है कि श्वेता ने विशवास कर दूसरी शादी की और उन्हें इस शादी में भी ये सब देखना पड़ा। फ़िलहाल श्वेता अपने दोनों बच्चों को अकेले पाल रही हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *