पॉप स्टार केटी पेरी ने मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में लाइव म्यूजिक काॅन्सर्ट में शानदार परफाॅमेंस दी। जब यह हसीना अपने लाइव कॉन्सर्ट के लिए स्टेज पर पहुंची तो लोगों की सांसे थम गई। केटी पेरी की आवाज से मुंबई के लोग झूम उठे। इस बात का सबूत सोशल मीडिया पर वाययरल हो रही तस्वीरें हैं जिनमें केटी पेरी के गानों पर पूरा मुंबई शहर थिरकता नजर आ रहा है।
केटी पेरी की फैन फॉलोइंग का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि, इस लाइव कॉन्सर्ट में केटी पेरी की एक झलक देखने के लिए पूरी मुंबई उमड़ पड़ी थी। ये तस्वीर इस बात का सबूत है।
लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केटी पेरी बला की खूबसूरत लग रही थीं। यहां पर उनकी हर एक अदा ने फैंस का दिल जीत लिया था। इस दौरान केटी पेरी ने अपने कई सुपरहिट गानों से अपने फैंस का मनोरंजन किया।
गाना गाते समय केटी पेरी मजे से गिटार बजाती नजर आई। फैंस को केटी पेरी का ये अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केटी पेरी ने अपनी एक नन्हीं सी फैन से भी हाथ मिलाया जो कि, अपनी फेवरेट सिंगर से मिलने के लिए बेचैन नजर आ रही थी।
अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान केटी पेरी ग्रीन कलर के ऑफ शोल्डर आउटफिट में नजर आई। जिसके साथ केटी पेरी ने मैजिंग इयर रिंग्स पहने हुए थे।

लाइव कॉन्सर्ट में हर किसी की निगाहें केटी पेरी पर ही जा टिकी जब उन्होंने अपने लाइव कॉन्सर्ट में धमाकेदार एंट्री मारी। यहां पर केटी पेरी अपने बैंड के साथ पहुंची थीं।

लाइव कॉन्सर्ट में केटी पेरी ने अपने गानों के साथ साथ डांस मूव्स भी दिखाए। केटी पेरी की ये अदाएं देखकर तो जैसे उनके फैंस दीवाने ही हो गए थे।

केटी पेरी के लाइव लॉन्सर्ट के दौरान हर कोई बस हॉलीवुड की इस हसीना की आवाज सुनकर झूमता नजर आ रहा था।लाइव कॉन्सर्ट में केटी पेरी काफी मस्ती के मूड में नजर आई। कभी तो वह फनी फेस बनाती दिखीं तो फनी डांस मूव्स दिखाती नजर आईं।
Leave a Reply