ये ‘बिग बॉस’ फेम अभिनेत्री सौम्या टंडन को करेगी रिप्लेस

[object Promise]

नई दिल्ली। एंड टीवी का सबसे चर्चित टीवी सीरियल ‘भाभी जी घर पर हैं’ हमेशा सुर्खियों में रहता है। एंटरेटनमेंट के मामले में सीरियल ने हमेशा दर्शकों का दिल जीता है। क्या कहानी… क्या किरदार… शो की हर एक चीज़ दर्शकों के दिलो दिमाग पर छाई रहती है। कुछ महीने पहले ‘भाभी जी घर पर हैं’ के दर्शकों को उस वक्त झटका लगा जब पता चला कि उनकी  फेवरेट अनीता भाभी यानी सौम्या टंडन ने शो को अलविदा कह दिया है।

अनीता भाभी के जाने के बाद से दर्शकों में ये जानने की बेचैनी है कि अब कौन सी एक्ट्रेस अनीता भाभी बनकर एंट्री लेंगी। बीच में ‘बिग बॉस 13’ फेम और ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का नाम सामने आ रहा था, लेकिन वो सिर्फ अफवाह निकली। अब एक और अभिनेत्री के नाम पर चर्चा हो रही है। माना जा रहा है कि नेहा पंडसे अभी अनीता भाभी के रोल के लिए फाइनल कर ली गई हैं।

खबर के मुताबिक, मेकर्स ने अनीता भाभी के रोल के लिए फेमस एक्ट्रेस नेहा पेंडसे का नाम फाइनल कर लिया है। नेहा को लेकर सितंबर में भी ये खबर आई थी कि वो सौम्या को रिप्लेस कर सकती हैं, लेकिन तब उन्होंने ऐसी किसी भी खबर से इनकार दिया था। पर लेटेस्ट खबर के मुताबिक नेहा का नाम फाइनल हो चुका है। बताते चलें कि नेहा एक बहुत फेमस एक्ट्रेस हैं, उन्होंने तेलुगु, तमिल, हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा ने नेहा टीवी सीरियल में भी नज़र आ चुकी हैं। नेहा फेमस टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ सीज़न 12 में भी नज़र आ चुकी हैं।

आपको बता दें कि सौम्या ने अगस्त 2020 में शो को अलविदा कह दिया था। सौम्या के शो छोड़ने को लेकर तमाम चर्चाएं हुईं थीं। जिसके बाद ने एक्ट्रेस इंटरव्यू में ये ख़ुद साफ कर दिया कि वो अपनी पर्सनल वजहों की वजहों से शो छोड़ दिया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *