[object Promise]
अपने शो को लेकर राजधानी पहुंचे सरवर आहुजा और रीवा अरोड़ा
लखनऊ। टेलीविजन के पॉपुलर एक्टर सरवर आहुजा और रीवा अरोड़ा, डिस्कवरी के नए एंटरटेनमेंट चैनल डिस्कवरी जीत पर 12 फरवरी से रोज रात 9ः30 बजे प्रसारित होने वाले अपने नए शो ‘मेरे पापा हीरो हीरालाल‘ को प्रमोट करने बुधवार को लखनऊ पहुंचे। गौरतलब है कि रीवा अरोड़ा ने 18 महीने की उम्र से मॉडलिंग करियर शुरू कर दिया था और रॉकस्टार, मॉम एवं हसीना जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। नए चैनल डिस्कवरी जीत में कहानी कहने का डिस्कवरी का वही अनूठा अंदाज होगा, जिसमें रियल लाइफ एंटरटेनमेंट के जरिए बेहतरीन कहानियां प्रस्तुत की जाएंगी, जो लाखों लोगों को प्रेरित करेंगी।
इस शो में सरवर आहुजा हीरालाल तिवारी की भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें वे एक सिंगल पिता बने हैं और आॅटो रिक्शा चलाकर अपना और अपनी बेटी का गुजारा चलाते हैं। उनकी बेटी गुनगुन (रीवा अरोड़ा) एक गंभीर बीमारी से जूझ रही है और वे उसके इलाज के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं। ‘मेरे पापा हीरो हीरालाल’ एक फिक्शन शो है, जो मुंबई के एक आॅटो रिक्शा ड्राइवर की जिंदगी से प्रेरित है जो अपने दो साल के बच्चे को गोद में लेकर रिक्शा चलाता है।
कुछ चुनिंदा पिताओं के लिए इस शो की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जो अपनी बेटियों को साथ लेकर अपना गुजारा चलाने के लिए ऑटो चलाते हैं। उनसे बात करने के बाद सरवर आहुजा बेहद भावुक हो गए। ऐसे पिताओं की कहानी सुनकर उनका दिल पिघल गया, जो अपनी बेटियों के लिए कुछ भी करने को तैयार है। सरवर और रीवा ने ऑटो चालकों से हाथ मिलाया और जम कर सेल्फ़ी का भी दौर चला।
सरवर आहुजा कहते हैं, ‘‘हीरालाल का रोल निभाकर मैं कई तरह की नई भावनाओं से गुजरा हूं। हीरालाल के पास भले ही पैसा न हो लेकिन वह फिर भी बहुतों से अमीर है। हीरालाल के लिए जिंदगी भले ही कठिन हो, लेकिन उसकी महत्वाकांक्षा और कभी हौसला न हारने की उसकी आदत के चलते वह अपनी बेटी का हर दिन खास बना देता है। एक पिता और बेटी के बीच यह खास रिश्ता ही इस दिल छू लेने वाली कहानी के केन्द्र में है। मैं नन्हीं रीवा के साथ बड़े मजे से कई घंटे बिताता हूं।’’
रीवा अरोड़ा कहती हैं, ‘‘मैं अपने शो मेरे पापा हीरो हीरालाल को प्रमोट करने के लिए लखनऊ आकर बेहद खुशी महसूस कर रही हूं। मुझे यकीन है कि लोगों को एक बाप और बेटी के खास रिश्ते की यह दिलचस्प कहानी बहुत पसंद आएगी।‘‘
‘मेरे पापा हीरो हीरालाल’ लखनऊ के एक आॅटो रिक्शा ड्राइवर हीरालाल तिवारी की जिंदगी की कहानी है जो अपनी दो साल की बेटी से बहुत प्यार करता है। विनियार्ड फिल्म्स के निर्माण में बन रहे इस शो में सरवर आहुजा लीड रोल में नजर आएंगे। सरवर के साथ मशहूर बाल कलाकार रिवा अरोड़ा गुनगुन के रोल में नजर आएंगी।
Leave a Reply