माही ने कहा…फिल्म में काम चाहिए तो नाइटी…

[object Promise]

पिछले कुछ दिनों से फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बवाल मचा हुआ है। रोजाना किसी ना किसी स्टार का या तो इस पर बयान आता है या कोई नया खुलासा होता है। यहां तक की कास्टिंग काउच की बहस अब राजनीति में भी होने लगी है। कुछ नेताओं के इस बारे में बयान भी आए हैं।

[object Promise]
mahi1_

कांग्रेस महिला नेता रेणुका चौधरी ने कहा था कि कास्टिंग काउच सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि राजनीति में भी होता है। अब बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने कास्टिंग काउच पर सनसनीखेज खुलासा किया है। माही ने 11 साल पुराने राज से पर्दा उठाया है। इस राज को जानकर आप भी दंग रह जाएंगे।माही ने बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह उनके कॅरियर का शुरुआती दौर था। तब वह एक डायरेक्टर से मिलने गई थी।

[object Promise]
mahi2_

वह सूट पहनकर गई थी। उस डायरेक्टर ने माही से कहा था कि अगर इस तरह से सूट पहनकर आओगी तो कोई भी फिल्म में काम नहीं देगा। साथ ही डायरेक्टर ने माही को नाइटी पहनने का कहा। उसने कहा कि वह देखना चाहता है कि माही नाइटी में कैसी लगती है। माही ने कहा कि वह कॅरियर के शुरुआती दिनों में डायरेक्टर्स की बात सुनकर काफी परेशान हो गई थी। यहां तक की वह यह भी सोचने लगी थी कि क्या वाकई सूट पहनने के कारण कोई काम नहीं देगा। लोगों ने माही को कई तरह की सलाह भी दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *