महादेव’ में शिवजी का किरदार निभाने वाले मोहित रैना चले बॉलीवुड की और

एक कलाकार की कोई सीमा नहीं होती, वो अपनी कला को प्रदर्शित करने के लिए किसी अवसर को नहीं छोड़ता। जगह छोटी हो या कोई बड़ा प्लेटफार्म उसकी कला अगर अच्छी है तो उभरकर ज़रूर सामने आती है। ऐसा ही कुछ होता है छोटे पर्दे पर अपने अभिनय से सभी को इम्प्रेस करने वाले एक्टर्स के साथ। पर्दा छोटा ही सही मगर उनकी मेहनत हमेशा दिखाई देती है और ये एक्टर्स भी छोटे पर्दे से अपनी उड़ान भरकर बड़े पर्दे की तरफ बढ़ते रहते हैं और ऐसा कई सालों से हो रहा है। वैसे, फिलहाल टीवी से बॉलीवुड की तरफ रुख करने वाला लेटेस्ट एक्टर है शो ‘देवों के देव: महादेव’ में शिवजी का किरदार निभाने वाले मोहित रैना। जी हां, वही मोहित जिन्हें आप इन दिनों शो ‘सरफ़रोश: सरागढ़ी 1897’ में देख रहे थे। आपको बता दें कि मोहित ने अब इस शो की शूटिंग ख़त्म कर ली है और डिरेक्टर आदित्य धार की फ़िल्म ‘URI’ साइन कर ली है, जिसकी तैयारी वो जल्द ही शुरू करने वाले हैं।

बताते चलें कि इस फ़िल्म में मोहित एक इंडियन आर्मी ऑफिसर का किरदार निभाएंगे। देशभक्ति के जौनर से मोहित का पुराना नाता है और इस बारे में बात करते हुए मोहित कहते हैं, “मेरा सपना था कि मैं इंडियन आर्मी ज्वाइन करूं और ये कभी पूरा नहीं हो पाया इसलिए जब भी मुझे सोल्जर का किरदार निभाने का मौका मिलता है, मैं सीके कभी नहीं छोड़ता।

आपको पता ही होगा कि मैंने टेलीविज़न पर भी तरह तरह के रोल्स किये हैं और ऐसा नहीं है कि मुझे कमर्शियल फ़िल्में नहीं पसंद मगर, अपने बॉलीवुड डेब्यू के लिए मैं इसी तरह का कुछ ख़ास किरदार चाहता था। ‘URI’ में मेरे साथ विक्की कौशल और परेश रावल जैसे स्टार्स भी हैं  जिनसे मुझे बहुत कुछ सीखने मिलेगा। मेरा मानना है कि जौनर बहले ही माइथोलॉजी, ऐतिहासिक या कोई और भी हो लेकिन, किरदार का कंटेंट बहुत ही स्ट्रांग होना चाहिए जो मुझे ‘URI’ में लग रहा है।”

मोहित आगे कहते हैं कि देश सबसे पहले आता है और मैं बहुत खुश हूं कि मैं URI अटैक्स पर बन रही फ़िल्म का हिस्सा हूं। वैसे, शो ‘देवों के देव: महादेव’ में मोहित की को-स्टार और ख़ास दोस्त रहीं मौनी रॉय भी जल्द ही बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। आप जानते ही होंगे कि टीवी जगत में मौनी और मोहित के रिलेशनशिप के खूब चर्चे हैं। हां, ये अलग बात है कि दोनों ने कभी इस बारे में बात नहीं की है। मौनी अक्षय कुमार के साथ फ़िल्म ‘गोल्ड’ में दिखाई देने वाली है जिसका टीज़र हाल ही में रिलीज़ किया गया है। टीवी से बॉलीवुड में कदम रखने वाले स्टार्स में विद्या बालन, सुशांत सिंह राजपूत, राम कपूर, साक्षी तनवर, यामी गौतम, रोनित रॉय, पंकज कपूर, करण सिंह ग्रोवर, राजीव खंडेलवाल, इरफ़ान ख़ान, आयुष्मान खुराना, यहां तक कि शाह रुख़ ख़ान भी शामिल हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *