मर्दों के बारे यह क्या बोली पूजा भट्ट, कहा-मर्द नहीं होते…… !

[object Promise]

मुंबई  । बॉलीवुड एक्ट्रेस और निर्देशक पूजा भट्ट 18 साल बाद ‘सड़क2′ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूजा ने बातचीत करते हुए बताया कि मैंने एक तरह से एक्टिंग को अलविदा कह दिया था लेकिन अगर आप एक बार आर्टिस्ट बन जाते हैं तो हमेशा आर्टिस्ट ही रहते हैं।

जिंदगी के पास मेरे लिए अगल प्लान्स हैं। जैसे कि मैं एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थी, मैं आर्किटेक्ट या अंतरिक्षयात्री बनना चाहती थी, लेकिन ‘डैडी’ में काम किया और बाकी तो इतिहास है ही।चीज जो मैं होते हुए नहीं देख रही हूं, वह यह कि निश्चित उम्र की महिलाओं को पर्दे पर अच्छे तरह से नहीं दिखाया जाता है। हमें आगे बढ़ना होगा। भारत में दरअसल मर्द बूढ़े नहीं होते।

मर्दों से छोटी जो महिलाएं होती है, वह अचानक मां का किरदार अदा करने लगती हैं। पूजा ने कहा महिलाएं अपनी उम्र के 40वें दशक में अपने दिलोदिमाग को बेहतर तरीके से समझने लगती हैं लेकिन उन्हें बड़े पर्दे पर सही से नहीं दिखाया जाता है।

वहीं एक्टर अपने से आधी उम्र का किरदार निभाते रहते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो पूजा ‘सड़क2′ के साथ ही साथ एक वेब सीरिज में भी काम कर रही हैं। ‘सड़क2’में आलिया भट्ट, गुलशन ग्रोवर, सिद्धार्थ रॉय कपूर, संजय दत्त समेत कई स्टार्स अहम किरदार में नजर आएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *