बताया बिकनी और बिंदी का कनेक्शन, प्रियंका चौपडा ने शेयर की थ्रोबैक फोटो

[object Promise]

नई दिल्लीl फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की हैl इसमें उन्हें बिंदी और बिकिनी में देखा जा सकता हैl वह बहुत ही खूबसूरत लग रही हैl प्रियंका चोपड़ा ने अपने जीवन में एक लंबा सफर तय किया हैl वह मिस वर्ल्ड चुनी गई थीl इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी डेब्यू किया थाl अब वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैl हाल ही में उनकी जीवन पर आधारित किताब रिलीज हुई हैl उन्होंने अपने शुरुआती जीवन से जुड़ी एक तस्वीर शेयर की हैl

प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पुरानी फोटो शेयर की हैl इसमें हम उन्हें वाइट बिकनी पहने और बिंदी लगाए हुए देख सकते हैl उन्होंने कॉटन की पैंट भी पहन रखी हैl वह कैमरे में देख रही हैl प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह बिल्कुल भी नहीं शर्माती थीl प्रियंका चोपड़ा ने फोटो शेयर कर लिखा, ‘सच कहूं तो मैं कभी नहीं शरमाई, बिंदी और बिकनीl’ प्रियंका चोपड़ा की यह फोटो बड़ी तेजी से वायरल हो गई हैl फैंस फोटो पर लगातार कमेंट कर रहे हैंl

प्रियंका चोपड़ा पिछली बार फिल्म द वाइट टाइगर में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा आदर्श गौरव और राजकुमार राव की अहम भूमिका थीl प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में टेस्ट फॉर यू की शूटिंग पूरी की हैl इसके अलावा वह सिटाडेल नामक फिल्म की भी शूटिंग कर रही है।

प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैl वह अक्सर फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैl जो कि बड़ी तेजी से वायरल भी होती हैl प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी गायक निक जोनास से शादी की हैl वह उनसे उम्र में करीब 10 वर्ष छोटे हैl इसके बावजूद दोनों ने शादी कर ली हैl प्रियंका अपने पति निक जोनास के साथ अमेरिका में रहती है और काम पड़ने पर भारत आती हैl हालांकि वह सभी के संपर्क में रहने का प्रयास करती हैl

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *