सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान की फिल्म केदारनाथ की रुकी हुई शूटिंग के शुरु होने का समय आ गया है। बता दें कि कुछ पर्सनल कारणों के कारण फिल्म की शूटिंग रोक दी गई थी।
इस फिल्म के शूटिंग इस सप्ताह 28 अप्रैल से शुरु होगी और ये पूरा पानी का सीन होगा। जैसा कि फिल्म का टाइटल है कि ये फिल्म केदारनाथ की त्रासदी पर भी बनाई गई है और इसी सीन की शूटिंग होनी है। इस सीन की बात करें तो ये सीन मुंबई में एक सेट बनाकर फिल्माया जाएगा।
फिल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित कर रहे है। इस फिल्म के रुकने का मुख्य कारण था इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स और फिल्म में बजट ना होने के कारण ये फिल्म रोक दी गई थी और काफी विवाद भी हुआ था।
बता दें कि सारा अली खान इस फिल्म से अपने सफर की शुरुआत करने जा रही थी पर इसी खींचा तानी की चलते वो अब इस फिल्म से अपना डेब्यू नहीं कर पाएंगी बल्कि फिल्म सिंबा में वो रणवीर के साथ नजर आएंगी और इसी फिल्म से उनका डेब्यू होगा।
Leave a Reply