फिल्म ‘इंडियन 2’ की शूटिंग में हादसा, असिस्टेंट डायरेक्टर समेत तीन लोगों की मौत

[object Promise]

चेन्नई। ‘इंडियन 2’ फिल्म की शूटिंग के दौरान हुए हादसे में फिल्म यूनिट के तीन लोगों की मौत हो गई। ईवीपी फिल्म सिटी में बुधवार को सेट निर्माण का कार्य चल रहा था, तभी अचानक से क्रेन गिर गई, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए।

अभिनेता से नेता बने कमल हासन की इस फिल्म का निर्देशन एस. शंकर कर रहे हैं। यह अभिनेता की हिट फिल्म ‘इंडिया’ का ही दूसरा सीक्वल है।

कमल हासन ने तीनों लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हए एक ट्वीट में कहा कि दुर्घटना बेहद दुखद है और वे भी कई बार इस प्रकार की दुर्घटनाओं का सामना कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिवार के सदस्यों का दर्द उनके दुख से कही अधिक होगा।

हासन ने कहा कि दुख की इस घड़ी में मैं मृतकों के परिजनों के साथ हूं। इसके अलावा अभिनेता कमल हासन घायलों से मिलने अस्पताल भी पहुंचे। हासन ने कहा कि घायलों का उपचार किया जा रहा है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि जल्दी सभी स्वस्थ हो जाएंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *