चंडीगढ़। शादी की जोर पकड़ती खबरों के बीच सपना चौधरी (Sapna Choudhary) एक बार फिर अपना धमाकेदार हरियाणवी वीडियो सॉन्ग (New Haryanvi Songs) लेकर आई हैं. यह गाना आते ही यूट्यूब की टॉप ट्रेडिंग में शामिल हो गया है। इस वीडियो सॉन्ग में सपना ने अपने अंदाज में हरियाणवी डांस ( Haryanavi Dance 2020) तो किया है । लेकिन जिस तरह से वो स्टेज पर आग लगाने के लिए जानी जाती हैं, इसमें वैसा प्रदर्शन नहीं है। यह गाना अपने पति को लेकर शिकायत पर आधारित है।
सपना चौधरी के इस हरियाणवी गाने में वो अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर शिकायत करती हैं। गाने के शुरुआत से ही वो अपने पति से खफा रहती हैं। वो अपने परिवार के लोगों से अपने पति के गाड़ी चलाने के अंदाज को लेकर कई तरह की शिकायत करती हैं ।
16 मार्च को नव हरियाणवी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ गाना ‘बलम अल्टो’ एक दिन में ही चार लाख से ज्यादा लोगों तक पहुंच चुका है। इसमें सपना चौधरी के साथ नवीन नीरू भी मुख्य भूमिका में हैं।
इससे पहले सपना चौधरी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा रहीं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि सपना ने जाने-माने हरियाणवी सिंगर वीर साहू से गुपचुप सगाई कर ली है। वहीं अब इन दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरू हो गईं । वहीं दूसरी तरफ इन सब खबरों को लेकर सपना चौधरी ने ना तो कोई प्रतिक्रिया दी है और ना ही शादी के बारे में कोई ऐलान किया है. ऐसे में हम इन खबरों की कोई पुष्टि नहीं कर सकते।
बात करें हरियाणवी सिंगर वीर साहू की तो वो हरियाणा में काफी मशहूर हैं लेकिन उनके गानों को कोई खास पहचान नहीं मिल सकी है। वीर साहू सिंगर होने के साथ-साथ एक अभिनेता भी हैं। उन्होंने कई म्यूजिक वीडियोज में अपनी आवाज देने के साथ-साथ एक्टर के तौर पर एपीयरेंस भी दी है। बताया ये भी जाता है कि वीर से मुलाकात का जिक्र सपना चौधरी काफी पहले अपने कुछ इंटरव्यूज में कर चुकी हैं।
Leave a Reply