निरहुआ की किडनी बेचने चलीं आम्रपाली, लेना है आइफोन, देखें VIRAL VIDEO

[object Promise]

भोजपुरी सिनेमा के चमकते सितारे निरहुआ और आम्रपाली भोजपुरी फिल्मों से ही नहीं अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस का मनोरंजन करते रहते हैं। दोनों के टिक टॉक वीडियो फैंस को बहुत पसंद आते हैं, क्योंकि दोनों की कैमेस्ट्री इसमें देखने लायक होती है।

 

View this post on Instagram

A post shared by Nirahua (@dineshlalyadav) on

दोनों का एक टिक टॉक वीडियो खूब वायरल हो रहा है,जिसे निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम से शेयर किया है, इसमें आम्रपाली कहती हैं कि आपका ऑपरेशन होना है, जिस पर निरहुआ कहते हैं कि मैं तो बिल्कुल ठीक हूं, किसका ऑपरेशन, इस पर आम्रपाली कहती हैं कि आपकी एक किडनी निकलवानी है, ताकि वह आईफोन एक्स ले सकें। इस वीडियो में आम्रपाली की बात सुनकर निरहुआ के फेस इंप्रेशन जबरदस्त हैं।

बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा में सुपरहिट है। अब निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म ‘लव दहेज’ रिलीज होने वाली है। आम्रपाली ने ‘निरहुआ रिक्शावाला’ फिल्म के जरिए भोजपुरी सिनेमा में एंट्री की थी। इसके बाद दोनों ‘निरहुआ हिन्दुस्तानी’, ‘बम बम बोल रहा है काशी’, ‘पटना से पाकिस्तान’, ‘राजा बाबू’, ‘निरहुआ चलल ससुराल’, ‘निरहुआ चलल लंदन’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *