‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन की वापसी, रखीं ये कुछ शर्तें !

[object Promise]

लंबे समय से तारक मेहता का उल्टा चश्मा में  गायब रहीं दिशा वकानी यानि कि  दया बेन अब फिर से शो में कमबैक कर रही हैं. काफी दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह अब इस शो में कमबैक नहीं करेंगी. लेकिन अब खबर आई है कि वह फिर से शो में एंट्री करने जा रही हैं. दिशा शो में वापसी करने के लिए उन्हें कुछ शर्त रखी हैं.

बता दें मैटरनिटी लीव पर जाने से पहले दिशा हर एपिसोड का 1.25 लाख चार्ज करती थीं लेकिन, अब उन्होंने एक एपिसोड के लिए 1.50 लाख रुपए की डिमांड की है. इसके साथ ही कई शर्ते भी रखी हैं. उनकी शर्त है कि वह किसी भी सिचुएशन में शाम 6 बजे से ज्यादा काम नहीं करेंगी.

इतना ही नहीं दिशा महीने में 15 दिन ही काम करेंगी जबकि दूसरे एक्टर्स 22-25 दिन काम कर रहे हैं. फिलहाल उनकी जरुरत को देखते हुए चैनल ने उनकी सभी शर्तों को मान लिया है. शुरूआत के कुछ महीनों में वे नाइट शिफ्ट भी नहीं करेंगी. अगर टीम नाइट शिफ्ट में काम करना चाहती है तो उन्हें इसके लिए दो दिन पहले बताना होगा.

आपको बता दें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन काफी फेमस कैरेक्टर है. इसलिए उन्हें आसानी से रिप्लेस करना मुश्किल हैं. इसलिए चैनल और प्रोड्यूसर असित मोदी दिशा के वापस आने का इंतजार कर रहे थे.  बता दे कि दिशा ने मैटरनिटी लीव ली थी जिसके बाद से लगातार फैंस उनका वापसी का इंतजार कर रहे हैं.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *