मुंबई. अभिनेत्री तनुश्री दत्ता और नाना पाटेकर विवाद में नया मोड़ आ गया है. आज राज ठाकरे की राजनीतिक पार्टी एनएनएस के कार्यकर्ता टीवी रिएलिटी शो बिग बॉस के सेट पर पहुंचे. लोनावला स्थित सेट पर पहुंचे इन कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि अगर तनुश्री इस शो में पहुंचीं, तो वह शो को बंद करा देंगे. इसी बीच तनुश्री ने कहा कि उन्हें एमएनएस कार्यकर्ताओं ने हमले की धमकी दी है. तनुश्री का कहना है कि वह ऐसी महिला हैं जोकि चुप नहीं बैठेंगी और इस मामले में अंजाम तक पहुंचाएंगी.
नाना पाटेकर पर फिल्म हॉर्न ओके प्लीज के एक गाने के दौरान शोषण का आरोप लगाने वाली तनुश्री का कहना है कि ये लोग सोचते हैं कि क्या बिग बॉस तक पहुंच करना ही मेरा लक्ष्य है उन्हें इस बात का पता होना चाहिए कि जो लडक़ी मिस यूनिवर्स के खिताब तक पहुंच चुकी हो और जिसने 15 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्में की हो क्या उसकी दुनिया सिर्फ बिग बॉस ही है?
नुश्री का कहना है कि नाना पाटेकर पर लगाए गए शोषण के आरोपों के बाद उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं. इसी के चलते अब मुंबई पुलिस ने तनुश्री की सुरक्षा बढ़ा दी है. मुंबई पुलिस पूरे 24 घंटे तनुश्री को सुरक्षा दे रही है.
Leave a Reply