नई दिल्लीl फिल्म अभिनेता टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ दिशा पाटनी के अलमारी पर जल्द से जल्द रेड डालना चाहती हैंl दरअसल दिशा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैl इसमें उन्हें कार्डी बी के नए गाने वेप पर डांस करते हुए देखा जा सकता हैl इसमें दिशा पाटनी ने ऑरेंज कलर की टी-शर्ट और जींस पहन रखी हैl
कृष्णा ने दिशा पाटनी के गाने को देखने के बाद लिखा है, ‘डांग तुम आग लगा रही होl तुम्हारे अलमारी पर जल्द से जल्द रेड मारनी चाहिएl’ हाल ही में दिशा पाटनी ने अपनी बिकनी में फोटो शेयर की थीl दिशा पाटनी ने हाल ही में सलमान खान और रणदीप हुड्डा के साथ फिल्म राधे की शूटिंग पूरी की हैl इस फिल्म का निर्देशन प्रभुदेवा ने किया हैl दिशा पाटनी इसके अलावा फिल्म केटीना में अहम भूमिका निभा रही हैंl इस फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया हैl इस फिल्म में अक्षय गिल और सनी सिंह की अहम भूमिका हैl यह भी कहा जा रहा है कि यह फिल्म एकता कपूर के जीवन से प्रेरित हो सकती हैl
गौरतलब है कि दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ मालदीव में एक साथ वेकेशन मना रहे हैंl दोनों के बीच अफेयर की खबरें हैंl हालांकि दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर किसी भी प्रकार का कमेंट नहीं किया हैl
टाइगर श्रॉफ ने हाल ही में शानदार बैकफ्लिप की थीl दिशा पटानी ने इसकी सराहना की थी। दिशा ने टाइगर की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ताली और दिल की इमोजी शेयर की है। जहां दिशा के अलावा टाइगर के कई प्रशंसकों को टाइगर श्रॉफ की बैकफ्लिप पसंद आई हैं, वहीं कुणाल खेमू ने एक मजेदार टिप्पणी की है। उन्होंने लिखा है, ‘मच्छी का सिर फोड़ दिया रे बाबा।’ टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्ण श्रॉफ के बीच अच्छी दोस्ती हैंl दोनों कई अवसर पर साथ नजर आते हैंl
Leave a Reply