क्या इरफान खान Glioblastoma Grade IV से पीड़ित हैं?

[object Promise]

अभिनेता इरफान खान इन दिनों चर्चा का विषय बना हुए हैं। हाल ही में उन्होंने एक ट्वीट में लिखा कि उन्हें एक ‘दुर्लभ बीमारी’ हो गई है। उन्होंने अपने चाहने वालों से वादा किया कि जैसे ही बीमारी के बारे में और जानकारी मिलती है वो बताएंगे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा कहा गया कि इरफान खान को ग्लयोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्म (glioblastoma multiforme) या जीबीएम हुआ है.  इस खबर से इरफान खान के चाहने वाले सदमें में हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या इरफान वाकई जीबीएम ग्रेड-4 से जूझ रहे हैं? अगर ऐसा है, तो यकीनन यह बॉलीवुड और उनके चाहने वालों के लिए एक बुरी खबर है। खैर, सच क्या है, यह तो इरफान खुद ही सामने लाएंगे लेकिन तब तक उनके चाहने वाले परेशान जरूर रहेंगे। इस बीमारी को लेकर को लेकर हमने दिल्ली स्थित मेट्रो कैंसर हॉस्पिटल में कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर आर के चौधरी से बात की है। वो आपको इस बीमारी के बारे में बता रहे हैं।

जानिए कौन है मुकेश अंबानी की होने वाली बहू !

[object Promise]
irrfan-khan

जीबीएम ग्रेड-4 क्या है?

डॉक्टर के अनुसार, ग्लयोब्लास्टोमा मल्टीफॉर्म या जीबीएम व्यस्कों में पाया जाने वाला सबसे आम और घातक प्राइमरी ब्रेन ट्यूमर है। यह ट्यूमर का एक ऐसा समूह है, जिसे ग्लिओमास कहा जाता है। इसे एस्ट्रोसाइटोमा ग्रेड 4 की श्रेणी में रखा जाता है। जीबीएम मुख्य रूप से सेरिब्रल हेमिस्फेरेस (Cerebral Hemispheres) में विकसित होता है, लेकिन यह ब्रेनस्टेम, रीढ़ की हड्डी या  ब्रेन के अन्य भागों में भी विकसित हो सकता है। जीबीएम एक जानलेवा बीमारी है। यह सबसे पहला ब्रेन ट्यूमर है और इसका इलाज बहुत ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण होता है।

जीबीएम के लक्षण

-सिरदर्द
-मतली या उल्टी
-धुंधला दिखना
-लकवा मारना

जीबीएम का उपचार

इसके लिए मानक उपचार सर्जरी ही मानी जाती है। इसके अलावा रेडिएशन, कीमोथेरेपी, कंबाइंड रेडिएशन और कीमोथेरेपी का इस्तेमाल भी किया जाता है। यदि आपके ट्यूमर को सर्जरी के माध्यम से नहीं निकला जा सकता तो इसके लिए रेडिएशन/कीमोथेरेपी का इस्तेमाल किया जाता है।

कोमल नाहटा ने किया खंडन

जानें माने ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ऐसी इस खबरों को फर्जी बताया है। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘यद्यपि इरफान खान अस्वस्थ हैं। लेकिन उनके बारे में दुर्भावनाभरी बातें फैलाई जा रही हैं। हर घंटे उनकी हालत की जानकारी दी जा रही है। भगवान की कृपा से वो इस वक्त दिल्ली में हैं और यही एक सच्चाई है।’

क्या लिखा था इरफान खान ने

इरफान ने दो दिन पहले अपनी बीमारी के बारे में एक ट्वीट किया था। बीमारी का नाम बताए बिना उन्होंने लिखा, ‘दोस्तों, कभी-कभी आप ऐसे झटके के साथ उठते हैं कि लगता है जिंदगी ने आपको हिला दिया है। बीते 15 दिनों में मेरी जिंदगी एक सस्पेंस स्टोरी रही है। मुझे नहीं पता था कि दुर्लभ कहानियों की खोज में मुझे दुर्लभ बीमारी का पता चल जाएगा। मैंने कभी हार नहीं मानी है। हमेशा अपनी पसंद के लिए लड़ता आया हूं और आगे भी ऐसा ही करता रहूंगा। मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। में बेहतर तरीका निकालूंगा तब तक आप खुद से कुछ अंदाजा मत लगाइएगा क्योंकि खुद अपनी कहानी शेयर करूंगा। बस मेरे लिए दुआ करते रहिए।’

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *