कुमकुम भाग्य एक्ट्रेस ने खरीदी लग्जरी कार, बेस्ट फ्रेंड निया शर्मा के साथ किया सेलिब्रेट

[object Promise]

नई दिल्ली। बॉलीवुड और टीवी सितारे अपनी फिल्म और टीवी सीरियल्स के अलावा निजी जिंदगी के साथ खास चीजों को वजह से भी चर्चा में रहते है। इन दिनों छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री रेहाना पंडित अपनी खास चीज की वजह से सुर्खियों में हैं। रेहाना पंडित मनमोहिनी, कुमकुम भाग्य और इश्कबाज जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आ चुकी हैं। उन्होंने अपनी नई कार खरीदी है।

रेहाना पंडित ने एक लग्जरी कार खरीदी है। इस कार की तस्वीरों और वीडियो को अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। रेहाना पंडित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने फैंस को लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करने के अलावा निजी जिंदगी के बारे में भी खुलासे करती रहती हैं। रेहाना पंडित ने स्टील ग्रे कलर की मिनी कूपर कार खरीदा है।

इस कार के साथ अपनी तस्वीर और वीडियो को रेहाना पंडित ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर साझा किया है। इतना ही नहीं रेहाना पंडित के खास दोस्त अभिनेता शालीन भनोट ने भी रेहाना पंडित के कार का एक वीडियो साझा कर उन्हें बधाई दी है। इस वीडियो में रेहाना पंडित के सबसे करीबी और खास दोस्त निया शर्मा, शालीन भनोट, ररहुल सुधीर, अमरीन चक्कीवाला और अन्य दोस्त नजर आ रहे हैं।

वहीं रेहाना पंडित की नई कार की तस्वीर सामने आने के बाद उनके सभी करीबी दोस्त और फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। वहीं बात करें रेहाना पंडित की मिनी कपूर कार की कीमत की तो भारत में इस कार की कीमत 34 लाख से लेकर 43 लाख के बीच में होती है। मिनी कपूर अलग-अलग मॉडल में आती है, उसके हिसाब से इस कार की कीमत तय होती है।

वहीं बात करें रेहाना पंडित के वर्कफ्रंट की तो उन्होंने टीवी सीरियल जमाई राजा से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह मनमोहिनी, कुमकुम भाग्य, वो अपना सा और इश्कबाज सहित कई टीवी सीरियल्स में अभिनय कर दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं। फिलहाल रेहाना पंडित टीवी सीरियल कुमकुम भाग्य में आलिया की भूमिका अदा कर रही हैं, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *