मुंबई । बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम (Elli Avram) हाल ही में फिल्म ‘मलंग (Malang)’ में दिखाई दी थीं । हालांकि, इस फिल्म में उनके रोल को लेकर तो कोई चर्चा नहीं हुई लेकिन, इनके लुक ने खूब धमाल मचाया। फिल्म में लोगों को उनका लुक खासा पसंद आया था। हालांकि उनके इस लुक को हॉलीवुड फिल्म ‘टॉम्ब रेडर’ में एक्ट्रेस एंजेलिना जोली (Angelina Jolie) के निभाए किरदार लारा क्रॉफ्ट से मिलता जुलता बताया गया था, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि इस लुक में वह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
इन सबसे अलग इन दिनों एली अवराम सोशल मीडिया (Social Media) पर भी खासी एक्टिव हैं और फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया पर जलवा बिखेरती दिख रही हैं । एली आए दिन अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसे उनके फैंस भी खूब पसंद करते हैं।
इन सबके बीच एली अवराम (Elli Avram) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब तहलका मचा रहा है । एली ने यह डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है: “क्या आप लोग मुझे और डांस करते देखना चाहते हैं?” जिसके बाद उनके इस डांस वीडियो पर उनके फैंस लगातार कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे म्यूजिक बजते ही एली अपना धमाकेदार डांस शुरू कर देती हैं । इंस्टाग्राम पर एली के इस डांस वीडियो को अभी तक लाखों व्यूज मिल और 47 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। बता दें हाल ही में उस वक्त सुर्खियों में आ गईं थीं, जब उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों के बारे में बात करते हुए कास्टिंग काउच को लेकर बयान दिया था और बताया था कि कैसे करियर के शुरुआती दिनों में उन्हें भी कास्टिंग काउच का शिकार होना पड़ा था.।
https://www.instagram.com/p/B62QrnkAEG7/?utm_source=ig_web_copy_link
————————————————— #throwback #ElliAvrRam #yourstruly
——————————— Have a great year ahead guys! Do whatever excites you and makes you GROW
Leave a Reply