मुंबई , मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर की पिछले दिनों कई तस्वीरें सामने आई थीं। जिसमें दोनों शादी की रस्में निभाते हुए नजर आए, अब दोनों की शादी के बाद मंडप से पहली तस्वीर सामने आई है।
मिलिंद सोमन और अंकिता ने मुंबई के अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के दौरान मिलिंद सोमन ने गोल्ड कलर का कुर्ता और पायजामा पहन रखा है तो वहीं अंकिता ने भी इसी कलर की साड़ी पहन रखी है, साथ में गोल्ड की मैच करती हुई ज्वैलरी पहनी है।
इससे पहले मिलिंद और अंकिता की मेंहदी और हल्दी की सेरेमनी पूरी हुईं। पीले कलर के लहंगे में अंकिता और सफेद रंग के कुर्ते में मिलिंद डांस करते भी दिखे। मिलिंद की मां भी अपनी बहू के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।
25 साल छोटी गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर से अभिनेता मिलिंद सोमन ने शादी रचा ली है। बता दें कि मिलिंद की उम्र 52 साल हैं और उनकी पत्नी अंकिता की उम्र 27 साल है। सोशल मीडिया पर उनके विवाह की तस्वीरें खूब वायरल हो रही है। उम्र के फासले को लेकर दोनों खूब सूर्खियों में रहे थे लेकिन अब आखिरकार इनकी शादी हो गई है।
शादी समारोह का आयोजन मुंबई में किया गया था। दोनों की शादी महाराष्ट्रियन रीति-रिवाज से संपन्न हुई है। तस्वीरों में आप देख सकते है कि दोनों शादी के जोड़े में बेहद खूबसूरत नजर आ रहे थे। इस मौके पर अंकिता ने ट्रेडिशनल गोल्ड ज्वैलरी पहनी हुई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये मिलिंद की दूसरी शादी है। पहले वे 2006 में एक्ट्रेस मिलिन जैम्पेनोई से शादी कर चुके हैं। लेकिन दोनों तीन साल बाद अलग हो गए। दोनों के बीच तलाक हो गया। अंकिता एयरहोस्टेस रह चुकी हैं।
उनके शादी समारोह में अंकिता के कई फ्रेंड्स ने शिरकत की। इसके अलावा मिलिंद एक्स गर्लफ्रेंड दीपनिता ने शिरकत की। दोनों अपने दोस्तों और करीबियों के साथ खूब एंजॉय करते हुए दिखे। तस्वीरों में मिलिंद को इस मौके पर डांस करते भी देखा जा सकता है।
Leave a Reply