उर्वशी रौतेला की इस ड्रेस की कीमत और खुबसूरती से आपकी नजर नहीं हटेगी

[object Promise]

बॉलीवुड की फैशन क्वीन उर्वशी रौतेला कुछ आश्चर्यजनक तस्वीरों के साथ अपने प्रशंसकों को एंटरटेन करती रहती है। अभिनेत्री को ज्यादातर डिज़ाइनर ड्रेस में देखा जाता है जिसकी कीमत सुनते है आप दो कदम पीछे हट जाते है, लेकिन उर्वशी के पोस्ट और तस्वीर को देख उनके प्रशंसको की आंखे फटी की फटी रह जाती है।

हालही में अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने एक तस्वीर शेयर की जिसमे उन्होंने एक काले रंग का गाउन पहना हुआ है इस ड्रेस में प्लंगिंग नैक और पफड स्लीव्स में अभिनेत्री एक रानी की तरह सजी लगी रही है। उर्वशी रौतेला ने इसे पिक्चर के साथ कैप्शन में लिखा है की “2021 से मुझे सुधर और आशीर्वाद की महक आ रही है “।

https://www.instagram.com/p/CJ2lqjgBtxC/

https://www.instagram.com/p/CJvH0PYBeY_/

इस ड्रेस की जानकारी उर्वशी रौतेला की डिज़ाइनर लोरी के मुताबिक, उन्होने कहा है, “यह एक लंबी पोशाक है – जिसे आप रेड कारपेट पर हाई हील्स के साथ पहन कर बाड़ी आसानी से चल सकते हो इस ड्रेस में स्फटिक है जोकि एक बहुमूल्य चमक देते हैं जिसे अस्वीकार नहीं किया जा सकता है। और इस ड्रेस की कीमत 10 लाख रुपए है।

तो वही दूसरी तरफ उर्वशी ने हाल ही में अपने आगामी गीत के बारे में खुलासा किया है, जो की 60 के दशक का मशहूर गाना “एक लड़की भीगी भागी की ” जिसकी बोली आज भी लोगो के ज़ुबान पर है और उर्वशी इस गाने का रीमेक वर्शन करने जा रही है, जिसमें उर्वशी महान अभिनेत्री मधुबाला की भूमिका निभाएंगी।

अगर काम की बात की जाये तो उर्वशी रौतेला हाल ही में रिलीज़ हुआ गाना “वो चाँद कहा से लाओगी ” में टीवी स्टार मोहसिन खान के साथ नज़र आयी थी। इसके अलावा अभिनेत्री “तेरी लोड वे” और “ब्लैक रोज” में भी नज़र आने वाली है .

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *