बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल राजपूत ने लॉकडाउन के दौरान अखबार से ही ड्रेस बना ली। इस होम मेड ड्रेस की तस्वीर को पायल ने सोशल मीडिया पर शेयर करके फैंस से पूछा- नया आउट फिट कैसा है? एक्ट्रेस की ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसपर लोगों की प्रतिक्रिया भी देखने को मिल रही है। एक यूजर ने कहा-बेहद खूबसूरत।
इस ड्रेस को पायल ने बकायदा अखबार से टॉप और स्कर्ट से बनाकर नया लुक दिया है। डिजाइन किया है। और यही नहीं बीच में बेल्ट लगाकर इसे स्मार्ट बनाने की कोशिश की है। बता दें, पायल को उनकी फैशन सेंस की वजह से कई बार पसंद किया गया है।
बता दें, पायल बॉलीवुड की कई फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। जिनमे वीरे की वेडिंग, आरएस 100 जैसी फिल्में शामिल हैं।पायल ने मीटू अभियान को सपोर्ट करते हुए कहा था कि मैं फिल्में करती हूं इसका ये कतई मतलब निकाला जाना चाहिए कि मैं किसी के लिए भी उपलब्ध हूं। पायल ने कहा था कि काम के बदले सेक्सुअल फेवर के मैं हमेशा खिलाफ हूं।
Leave a Reply