गब्बर का किरदार एक असल जिंदगी के एक डाकू से इन्सपायर्ड था. वह गब्बर नाम का डाकू ग्वालियर के पास रहता था जो पुलिस वालों की नाक कान काट लेता था.
पहले प्लान के मुताबिक फिल्म में गब्बर को ठाकुर मारता है लेकिन सीन काफी हिंसक दिख रहा था जिसके बाद मेकर्स ने इसमें बदलाव किया. फिल्म में बच्चे के किरदार सचिन को भी क्रूरता के साथ मारने का सीन था जिसे भी हटा दिया गया था.
फिल्म के क्लाइमेक्स में असली बंदूक की गोलियों का प्रयोग किया गया था. कहा जाता है कि धर्मेंद्र की एक गोली अमिताभ को लग सकती थी लेकिन वह बहुत नजदीक से निकल गई.
गब्बर फिल्म का सबसे प्रसिद्ध किरदार था, गब्बर का कैरेक्टर. यह आज भी बॉलीवुड के टॉप विलेन की श्रेणी में आता है. फिल्म में गब्बर के कुल 9 सीन थे. फिल्म की शुरुआत में गब्बर ठाकुर के एक लड़के को मार देता है वह लड़का थिएटर एक्टर अरविंद जोशी थे. शर्मन जोशी अरविंद जोशी के ही बेटे हैं.
Leave a Reply