‘अय्यारी’ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह “कास्टिंग काउच” को लेकर विवादों में

[object Promise]

‘अय्यारी’ एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह विवादों में हैं। वजह है इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर दिया गया उनका एक बयान। जिसके बाद तेलूगू फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों ने रकुल को आड़े हाथों लिया है।

[object Promise]
Rakul-sets-mercury-soaring-1

दरअसल, बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुलप्रीत सिंह ने बयान दिया था कि तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच जैसा कुछ नहीं है। जिसके बाद तेलुगू एक्ट्रेस श्रीरेड्डी और माधवी लता को रकुल की कही ये बात बिलकुल पसंद नहीं आई। यहां तक कि उन्होंने रकुल को झूठा तक कह डाला। माधवी लता ने कहा कि रकुल झूठ कह रही हैं।

इंडिया ग्लिट्स के अनुसार, इन एक्ट्रेसेज ने कहा कि रकुल के इस अजीबोगरीब बयान के पीछे उनका निजी स्वार्थ छिपा है। उन्हें डर है कि कास्टिंग काउच के विरोध में अपनी बात रखने पर कही उनके रोल्स और मौके न छिन जाएं। माधवी ने कहा कि रकुल को इस मामले में नए एक्टर्स के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए ना कि झूठ बोलना चाहिए।

[object Promise]
Rakul-sets-mercury-soaring-1

रकुल की बात से इक्तेफाक न रखने वाली दोनों एक्ट्रेस ने कहा कि टॉलीवुड में ऐसे लोग ही जो कास्टिंग काउच की वजह हैं। रकुल को सच कहना चाहिए और सच का साथ देना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि वह चाहें तो ऐसे फिल्म मेकर्स के नाम सार्वजनिक भी कर सकती हैं।

[object Promise]
rakul1

बता दें कि साउथ इंडस्ट्री की जानी-पहचानी नाम रकुल का जन्म 10 अक्टूबर 1990 को दिल्ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। 2009 में कन्नड फिल्म “गिल्ली” से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वालीं रकुल को बॉलीवुड में पहला ब्रेक 2014 में आई फिल्म ‘यारियां’ से मिला था। हाल ही में वे सिद्धार्थ मल्होत्रा, मनोज बाजपेयी स्टारर फिल्म ‘अय्यारी’ में भी नजर आईं थीं।

Read More : ब्रूना अब्दुल्ला एक बार फिर अपनी Hot फोटोशूट तस्वीरें पोस्ट की, देखें

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *