बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया के जरिए आए दिन सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों पर अपने विचार रखते हैं। इतना ही नहीं अमिताभ अक्सर अपनी अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते हैं। शहीदों और किसानों की मदद के बाद अब महानायक अमिताभ बच्चन ने असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए हैं। उन्होंने असम के चीफ मिनिस्टर रिलीफ फंड में 51 लाख रुपये जमा कराए हैं। इस बात की जानकारी खुद असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने दी । अमिताभ बच्चन की इस दरियादिली को देखकर मुख्यमंत्री ने तारीफ भी की है। आपको बात दें कि अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 2 करोड़ रुपए दे कर सम बाढ़ पीड़ितों की मदद है।
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ट्वीट कर लिखा कि ‘अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख की मदद भेजी है। हम इसकी सराहना करते हैं। यह दिखाता है कि वो लोगों का कितना ख्याल रखते हैं।’ मुख्यमंत्री के ट्वीट पर अमिताभ ने लिखा कि ‘असम मुश्किल में है। बाढ़ ने बहुत ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। हमारे भाई-बहनों के लिए और मदद भेजने की जरूरत है। मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक सहायता भेजें। मैंने यह कर दिया है। क्या आपने किया?’
अमिताभ बच्चन वैसे भी अकसर सामाजिक कामों में आगे रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पानी बचाने की मुहिम के लिए भी सरकार का समर्थन किया था। वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ आयुष्मान खुराना नजर आएंगे। वहीं, ‘चेहरे’ फिल्म में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी दिखेंगे। इसके अलावा वह मल्टीस्टार फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगे। इसमें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे।
Leave a Reply