नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के कोविड 19 टेस्ट को लेकर असमंजस के बाद समाचारी एजेंसी एएफपी ने कन्फर्म किया है कि ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी आठ साल की बेटी भी कोविड 19 संक्रमित पाये गये हैं। दोनों का कोविड 19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। इससे पहले महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने इसको लेकर ट्वीट किया था, मगर कुछ घंटों बाद उन्होंने ट्वीट हटा दिया तो संशय की स्थिति पैदा हो गया थी।
AFP के ट्वीट में नाम ना देने की शर्त पर एक बीएमसी अधिकारी के हवाले से बताया गया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन कोरोना वायरस के लिए पॉज़टिव पायी गयी हैं। उनकी बेटी आराध्या का कोविड 19 टेस्ट पॉज़िटिव आया है। बच्चन फैमिली में सिर्फ़ जया बच्चन का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आया है।
Just in: #AishwaryaRaiBachchan and #AaradhyaBachchan tested positive in the second round of testing for #COVID19. We pray that the two are able to get through this as soon as possible. pic.twitter.com/jXYjMuBHea
— Filmfare (@filmfare) July 12, 2020
आपको बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार में स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी साझा की थी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा था, ‘श्रीमती ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या अभिषेक बच्चन का भी Covid19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। श्रीमती जया बच्चन जी का Covid 19 टेस्ट नेगेटिव आया है। हम बच्चन परिवार को शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’
हालांकि इसके कुछ वक़्त बाद ऐश और आराध्या का कोविड 19 टेस्ट नेगेटिव आने की ख़बरें आने लगीं। राजेश टोपे के ट्वीट डिलीट करने की वजह से इन ख़बरों को बल मिला। बाद में उन्होंने यह ट्वीट डिलीट कर दिया, जिसके बाद ऐश और आराध्या के कोविड 19 टेस्ट को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा हो गयी थी।
बीती रात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि उनका कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl दोनों ने पिछले 10 दिनों में उनसे संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना का टेस्ट करने का सुझाव दिया थाl
#AishwaryaRaiBachchan, #JayaBachchan and #AaradhyaBachchan have tested negative for #COVID19. pic.twitter.com/MORwi1mBHV
— Filmfare (@filmfare) July 12, 2020
अमिताभ बच्चन के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर पूरे देश में बिजली की रफ्तार से फैल गईl सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करने लगेl हालांकि अब बच्चन परिवार में ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन का भी कोरोना का टेस्ट पॉजिटिव आया हैंl दोनों के स्वास्थ्य से जुड़ी और भी जानकारी अभी आना बाकी हैंl हालांकि डॉक्टर्स लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैंl
इसके अलावा बीएमसी ने बच्चन परिवार के बंगले को सैनीटाइज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी थींl अमिताभ बच्चन को बीती रात मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती किया गया थाl उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी थींl
अभिषेक बच्चन ने फैंस से पैनिक न करने की भी सलाह दी हैंl इसके अलावा डॉक्टर्स ने अमिताभ बच्चन की तबियत स्थिर होने की बात कही हैंl अभी इस बात का पता नहीं चला है कि ऐश्वर्या और आराध्या हॉस्पिटल में भर्ती होंगे या घर पर ही होम क्वारंटाइन होंगेl
#BREAKING Bollywood superstar Aishwarya Rai tests positive for coronavirus: Mumbai city authority pic.twitter.com/wXryB6GHpW
— AFP news agency (@AFP) July 12, 2020
Leave a Reply