अक्षरा और पवन सिंह के रोमांटिक सीन्स ने किया धमाका, करोड़ों लोगों ने देखा ये भोजपुरी गाना

[object Promise]

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के साथ-साथ भोजपुरी स्टार्स की फैन फॉलोइंग भी बॉलीवुड को टक्कर दे रही है। खेसारी लाल यादव से लेकर पवन सिंह तक कई भोजपुरी एक्टर्स की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती ही जा रही है। यही कारण है कि आए दिन कोई न कोई भोजपुरी गाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता नजर आ जाता है। हाल ही में एक ऐसा ही गाना यूट्यूब पर खूब देखा जा रहा है। ये पवन सिंह के सबसे सुपरहिट गानों में से एक है. इसकी खास बात उनकी अक्षरा सिंह के साथ कैमिस्ट्री भी है।

रीजनल सिनेमा में पवन सिंह और अक्षरा सिंह एक ऐसी जोड़ी है जोकि सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। लेकिन इन दोनों के बीच हुए एक विवाद के चलते अब अक्षरा और पवन एक साथ नहीं देखे जाते हैं । बात चाहे जो भी हो रीजनल सिनेमा देखने वाले दर्शकों में इस जोड़ी को देखने की चाहत काफी ज्यादा है। ऐसे में भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ का Ankhiyan Ke Nirkhiya e Kajra गाना काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है। इस गाने में अक्षरा और पवन सिंह की जोड़ी काफी कमाल दिख रही है। इसके साथ इस भोजपुरी गाने में अक्षरा और पवन सिंह के रोमैंटिक सीन्स भी देखने को मिल रहे हैं। यहां देखें इस गाने का वीडियो-

इस गाने की शुरुआत पवन सिंह और अक्षरा सिंह के किसिंग सीन से होती है। साल 2017 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘तबादला’ में अक्षरा सिंह और पवन सिंह ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत लिया। फिल्म में पवन सिंह ने एक आईपीएस अधिकारी की दमदार भूमिका निभाई है वहीं उनका साथ अक्षरा भी बेहद दमदार अंदाज़ में नज़र आईं।

इस गाने को अब तक 2 करोड़ से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। पवन सिंह और अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग के चलते न सिर्फ ये गाना बल्कि फिल्म भी हिट फिल्मों में शुमार हो चुकी है। हालांकि जब से अक्षरा-पवन का ब्रेकअप हुआ ये दोनों साथ नहीं दिखे हैं । अब फैंस अपनी फेवरेट जोड़ी को एकसाथ देखकर के लिए सिर्फ इंतजार ही कर रहे हैं।

[object Promise]
अक्षरा और पवन सिंह के रोमांटिक सीन्स ने किया धमाका, करोड़ों लोगों ने देखा ये भोजपुरी गाना

VIDEO : अक्षरा सिंह का नया Navratri Special Bhojpuri ‘माई आवतारी हो’ Song रिलीज

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *