Category: viral-news

  • Online ट्रांजैक्शन करने वाले हो जाएं सावधान

    नई दिल्ली, अगर आप भी अपनी सारी ट्रांजैक्शन के लिए फोन का इस्तेमाल करते हैं तो थोड़ी सावधानी बरतीं शुरू कर दे। क्योंकि सरकार भी डेबिट, क्रेडिट कार्ड, ई-वॉलेट के सहारे मोबाइल ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी के बढ़ते मामले से चिंतित है। गृह मंत्रालय ने इस धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी राज्यों को इस तरह के अपराधों को रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए।

    मंत्रालय ने खुफिया ब्यूरो (आईबी) को राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करने के लिए नोडल एजेंसी नामित किया है।  गृह मंत्रालय ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि मोबाइल फोन और ई-वॉलेट का इस्तेमाल कर फाइनैंशियल ट्रांजैक्शन में धोखाधड़ी के मामले बढ़ रहे हैं । इस तरह की धोखाधड़ी करने वाले लोग विभिन्न तरीके इस्तेमाल कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि आम लोगों द्वारा डिजिटल भुगतान बढऩे की वजह से फोन धोखाधड़ी बढ़ रही है।

    विशेषरूप से डेबिट और क्रेडिट कार्ड और ई-वॉलेट के इस्तेमाल के जरिए धोखाधड़ी के मामलों में इजाफा हो रहा है। मंत्रालय का कहना है कि कुछेक मामलों में लोग खुद ही गलती से एटीएम पिन या ओटीपी बता देते हैं और धोखाधड़ी का शिकार बनते हैं। मंत्रालय के तहत फोन धोखाधड़ी पर एक समिति का गठन किया गया है जो कि समय-समय पर इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा कर रही है।

     

  • होलाष्टक के दौरान नहीं करें शुभ कार्य, वरना हो जाएगी होली की खुशियां खराब

    [object Promise]

    भारतीय मुहूर्त विज्ञान व ज्योतिष शास्त्र प्रत्येक कार्य के लिए शुभ मुहूर्तों का शोधन कर उसे करने की अनुमति देता है. कोई भी कार्य यदि शुभ मुहूर्त में किया जाता है तो वह उत्तम फल प्रदानकरने वाला होता है. अर्थात् ऐसा समय जो उस कार्य की पूर्णता के लिए उपयुक्त हो. ज्योतिषशास्त्र में प्रत्येक शुभ कार्य के लिए समय निर्धारित किया गया है. इस शुभकाल में प्रारंभ किया गया कार्य अवश्य ही पुण्य फलदायी एवं शुभकारी बताया गया है, किंतु इसी काल में ऐसा भीसमय होता है जब शुभ कार्य वर्जित माने जाते हैं. एक ऐसा ही काल होता है होलाष्टक जो भारतीय धर्म एवं ज्योतिषशास्त्र में मंगल कार्यों के लिए उत्तम नही माना गया है.

    होलाष्टक 23 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है, जो कि 1 मार्च होलिका दहन के साथ समाप्त होगा. अर्थात इन दिनों में कोई भी शुभ कार्य प्रारंभ करना वर्जित होगा. ज्योतिशास्त्र के अनुसार होलाष्टक केदौरान किया गया कार्य विपरीत परिणाम लेकर आ सकता है और ये पीड़ादायी एवं कष्टकारी बन सकता है. होलाष्टक के आठ दिन किसी भी ऐसे कार्य करने के लिए पूर्णत अशुभ माने जाते हैं, जोआपके जीवन में मंगलकारी माने गए हैं.

    ये कार्य ना करें

    नामकरण, विवाह की चर्चाएं, मुंडन, हवन, विवाह, गृह शांति, गर्भाधान, गृह प्रवेशा, गृह निर्माण, विद्यारंभ सहित अनेक शुभ कर्म. फाल्गुन माह की पूर्णिमा (1 मार्च) को होलिका दहन किया जाएगा और इसके अगले दिन 2 मार्च को धुलेण्डी (होली) पर रंग-गुलाल खेलकर खुशियां मनाई जाएगी. शास्त्रों के अनुसार होलिका दहनके आठ दिन पूर्व होलाष्टक लग जाता है. इसके अनुसार होलाष्टक लगने से होली तक कोई भी शुभ संस्कार संपन्न नहीं किए जाते. शास्त्रीय परंपरा के अनुसार होलाष्टक शुरू हो गया और अब 16 संस्कार जैसे नामकरण संस्कार, जनेऊ संस्कार, गृह प्रवेश, विवाह संस्कार जैसे शुभ कार्यों पर रोक लग गई है. ये शुभ कार्य धुलेण्डीके बाद ही शुरू होंगे.

    यह भी मान्यता है कि होली के पहले के आठ दिनों अष्टमी से लेकर पूर्णिमा तक प्रहलाद को काफी यातनाएं दी गई थीं. यातनाओं से भरे उन आठ दिनों को ही अशुभ मानने की परंपरा बन गई. हिन्दू धर्म में किसी भी घर में होली के पहले के आठ दिनों में शुभ कार्य नहीं किए जाते.

    होलिका दहन की परंपरा

    होलाष्टक का संबंध भगवान विष्णु के भक्त प्रहलाद व उनके पिता अत्याचारी हिरण्यकश्यप की कथा से है. स्कंद पुराण के अनुसार राक्षसी प्रवृत्ति के राजा हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु से ईर्ष्या वजलन की भावना रखता था. उसके राज्य में जो कोई भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करता था उसे मौत की सजा सुनाई जाती थी. राजा के फरमान से डरकर उसके राज्य में कोई भी भगवान विष्णुकी पूजा नहीं करता था. कथा के अनुसार राजा हिरण्यकश्यप का पुत्र प्रहलाद भगवान विष्णु का भक्त था. अपने पुत्र प्रहलाद की विष्णु भक्ति के बारे में जब राजा को पता चला तो उसने प्रहलाद को समझाया मगर प्रहलादने भगवान विष्णु की भक्ति करनी नहीं छोड़ी. इससे क्रोधित होकर राजा ने अपने पुत्र को मृत्युदंड की सजा सुनाई.

    राजा के आदेश पर सैनिकों ने भक्त प्रहलाद को अनेक यातनाएं दीं. उसे मरने के लिए जंगली जानवरों के बीच छोड़ा, नदी में डुबो दिया, ऊंचे पर्वत से भी फेंका गया. हर सजा पर प्रहलाद भगवान कीकृपा से बच गया. अंत में राजा ने अपनी बहन होलिका की गोद में बिठाकर प्रहलाद को जिंदा जला डालने का हुक्म दिया. राजा की बहन होलिका को वरदान था कि वह अग्नि में भी भस्म नहीं होगी. प्रभु कृपा से प्रहलाद तो बच गया मगर होलिका जल गई. उस दिन से होलिका दहन की परंपरा शुरू हुई.

    Read More : भगवान बाहुबली का महामस्तकाभिषेक : जानिए कौन थे भगवान बाहुबली और क्या थे 4 प्रमुख उपदेश

  • बॉलीवुड की क्वीन ने हमेशा के लिए बॉलीवुड को कहा अलविदा, अब राजनीति में बनाएंगी करियर

    [object Promise]

    बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जिसे सुनकर कंगना के लाखों फैन्स का दिल टूट जाएगा। दरअसल खबर यह है कि कंगना ने हमेशा के लिए बॉलीवुड को अलविदा कह राजनीति में अपना करियर बनाएंगी। इसके पीछे जो वजह निकलकर आई है वह काफी हैरान करने वाली है।

    [object Promise]
    kanggna

    इस वजह से बॉलीवुड को अलविदा कह रही हैं कंगना-

    कंगना के बॉलीवुड छोड़ने की वजह यह है कि रितिक रोशन से विवाद के बाद तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी इस एक्ट्रेस के साथ सभी ए लिस्ट एक्टर्स ने काम करने से मना कर दिया है। जिसके चलते बॉलीवुड में अकेली पड़ चुकी कंगना ने फिल्में इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया है।

    हालांकि कुछ दिन पहले कंगना ने करन जौहर के रिएलिटी शो में ज़रूर हिस्सा लिया था। लेकिन  कंगना और करन का ये पैच-अप सिर्फ कैमरा के लिए था। कैमरा ऑफ होते ही दोनों के बीच दूरियां आ जाती थी ।

    [object Promise]
    kangana-ranaut_

    राजनीति में जाएंगी कंगना-

    बॉलीवुड में हर तरफ से मिल रही बेरूखी के बाद कंगना ने अब एक्टिंग की दुनिया से अलग राजनीति के मैदान में जाने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक कंगना इन दिनों पॉलिटिक्स में अपना करियर बनाने के बारे में भी सोच रही हैं। सोर्सेस की माने तो कंगना इन दिनों राजनीति के कामकाज के तरीकों और माहौल को समझने की कोशिश कर रही हैं।

    बीजेपी से लड़ेंगी चुनाव-

    आपको बता दें कि कंगना पीएम मोदी से भी कई बार मुलाकात कर चुकी है। खबरों की मानें तो कंगना रनौत अपने होम स्टेट हिमाचल प्रदेश से  बीजेपी के टिकट पर राजनीति में इंटर करेंगी। आपको  बता दें कि कंगना हिमाचल प्रदेश के मंडी की रहनेवाली है और यहीं से चुनाव लड़ने का प्लान बना रही हैं।

    फिल्में चुनने में सावधानी बरत रहीं हैं कंगना

    आपको बता दें कंगना इन दिनों फिल्मों के चुनने में काफी सावधानी बरत रहीं है। वह इस बात का काफी ध्यान रख रही हैं कि उनकी इमेज बेहतर बनी रहे। कंगना कोई ऐसी कहानी का हिस्सा नहीं बनेंगी जिससे उनकी पब्लिक इमेज बिगड़ जाए।

    अब ये देखना दिलचस्प होगा कि कंगना बॉलीवुड की तरह क्या राजनीति में धमाल कर पाएंगी। या फिर कई एक्ट्रेस और एक्टरों की तरह उनका ये फैंसला गलत साबित होगा।

  • भविष्य 2030 से लौटा युवक, बताया कैसा होगा इंसान का भविष्यकाल

    [object Promise]

    अपने भविष्यवाणी से दुनिया में हड़कंप मचाने वाला शख्स अग्नि परीक्षा में पास हो गया है। नोआ नाम के एक शख्स का दावा है कि वह 2030 तक के समय को देखकर वापिस लौटा है।

    इस पूरे मामले की सच्चाई जानने के लिए लाई डिटेक्टर टेस्ट किया गया जिसमें वह पास हो गया। उसने डिटेक्टर टेस्ट के दौरान ऐसी चीजें बताई जिसे सुन सभी हैरान रह गए।

    नोआ ने 2017 में अपने आप को टाइम ट्रेवलर बताया था। वैज्ञानिक स्टिफन हॉकिंग के अनुसार टाइम ट्रेवलिंग’ मुमकिन है कोई इंसान भविष्यकाल में जा सकता है। वहीं नोआ के टेस्ट के दौरान का वीडियो भी सामने आया जो काफी वायरल हो रहा हैै। जिसे अब तक 17 लाख लोग देख चुके हैं।

    जानिए 2030 में दुनिया में क्या होने वाला है 
    * नोआ के अनुसार डोनाल्ड ट्रम्प 2020 में फिर राष्ट्रपति बनेंगे, 2030 में एक मिस्टीरियस फिगर इलाना रेमिकी बनेंगी।
    * मंगल ग्रह पर जाने का सपना 2028 में पूरा होगा।
    * इंसान गूगल स्टाइल ग्लासिस पहनेंगे, तकनीक अगले लेवल पर पहुंच जाएगी।
    * खतरनाक बीमारी कैंसर का इलाज भी मुमकिन हो जाएगा।
    * बिटकॉइन की पॉपुलेरिटी बढ़ेगी और साथ ही सिक्कों को भी उतनी की तवज्जो दी जाएगी।

    Read More : चीन का गुलाम बना पाक, अब बोलेगा चीनी भाषा

  • आइस डांसर की फटी चोली आइस डांस करते हुए देखें वीडियो

    [object Promise]

    दक्षिण कोरिया के प्योंगयांग में चल रहे विंटर ओलंपिक 2018 में हुई वार्डरोब मैलफंक्शन की घटना खासी चर्चाओं में है. इस बार आइस डांस कर रहा फ्रांसिस जोड़े को शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ा है. डांस करते वक्त इस फ्रांसिसी जोड़े की ड्रेस ने धोखा दे दिया. इस वजह से न सिर्फ उन्‍हें पाइंट गंवाने पड़ गए. बता दें कि इससे पहले विंटर ओलंपिक्स के पहले ही हफ्ते में साउथ कोरिया की आइस डांसर को वार्डरोब मैलफंक्शन की वजह से शर्मिंदगी उठानी पड़ी थी.

    साउथ कोरिया के प्रतिभागियों के साथ विंटर ओलंपिंक में लगातार दूसरी बार इस तरह की घटना हुई है. दरअसल हुआ ये कि फ्रेंच आइस स्केटिंग डांसर गैब्रिएला पापदकिस अपने पार्टनर डांसर के साथ अपना परफॉर्मेंस दे रही थीं. उनका डांस शुरू ही हुआ था कि उनके ड्रेस के ऊपरी हिस्से में लगा फीता टूट गया. हालांकि गैब्रिएला ने बुद्धिमानी दिखाई और इससे घबराई नहीं बल्कि उन्होंने अपना एक्ट अच्‍छे से पूरा किया. हालांकि इस घटना के बाद वो थोड़ी मायूस जरूर नजर आईं.

    अपने साथ हुए इस वार्डरोब मैलफंक्शन पर पापदाकिस ने कहा कि ये बेहद खराब था. ओलिंपिक में ये मेरा सबसे बुरा सपना रहा. फ्रांसिस खिलाड़ी ने कहा कि मैंने इसे महूसस किया और प्रार्थना की. मैंने खुद से ही कहा कि तुम्हें चलते रहना होगा और हमने वह किया भी और हमें खुद पर गर्व है. इतना सब कुछ होने पर भी हमने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, उनके पार्टनर सिजेरोन ने कहा कि ये बहुत ही निराशजनक था कि पोशाक के कारण हमें कुछ अंक गंवाना पड़ा.

     

  • बिना कपड़ों के दूल्हा दुल्हन ने रचाई शादी, देखें तस्वीरें

    [object Promise]

    नई दिल्ली,  शादी करने के लिए कपल्स अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। कुछ महीने पहले एक कपल ने समुद्र की गहराई में शादी रचाई थी और अब एक कपल ने बिना कपड़े पहने शादी की है।

    [object Promise]
    -bodypainting-body-paint

    हालांकि बिना कपड़ों के शादी करने के बावजूद भी किसी को यह तक पता नहीं चल पाया कि दूल्हा दुल्हन ने कपड़े नहीं पहने हैं। इसका कारण था पेंटिंग।

    सोच रहे हैं होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता है। दरअसल दूल्हा दुल्हन ने बाॅडी पर पेंटिंग की हुई थी, लेकिन उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि जैसे दोनों ने कोई डिजाइनर ड्रैस पहनी हो।

    [object Promise]
    marriage-Body-Painting

    फिलहाल यह साफ नहीं है यह शादी किस देश में हुई है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब बाॅडी पेंटिंग का सहारा लेकर ऐसे शादी रचाई गई हो।

  • भाजपा में शामिल हो चुनाव लड़ सकती हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस नवनीत कौर

    [object Promise]
    [object Promise]
    navneet-kaur- 

    नई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी की इन्हीं ऊंचाइयों को देखते हुवे अब बहुत से बड़े बड़े लोग पार्टी से जुड़ने का प्रयास कर रहे है. यही कारण है की इस राजनीतिक पार्टी को और भी ज्यादा मजबूती मिल रही है.आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी हाल ही में साउथ इंडियन फ़िल्म इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री नवनीत कौर ने भी अब भारतीय जनता पार्टी में जुड़ने का महत्वपूर्ण फैसला कर लिया है.

    [object Promise]
    navneet-kaur-hd-

    इस अभिनेत्री ने राजनीति में आने का फैसला बहुत पहले ही ले लिया था और साल 2014 में वह NCP की तरफ से चुनाव भी लड़ चुकी है, लेकिन तब उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था. अब नवनीत कौर ने BJP में शामिल होने का फैसला किया है और इसका कारण उनके पति को माना जा रहा है.

    आपको बता दें कि नवनीत बाबा रामदेव की बहुत बड़ी भक्त है और उन्हीं के कहने पर इन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया था. रामदेव के आश्रम में ही पहली बार इनकी मुलाकात अपने पति रवि राणा से हुई थी. वैसे तो नवनीत पंजाब की रहने वाली है, लेकिन काफी लंबे समय से वह तेलुगु फिल्मों में काम कर रही है.

    [object Promise]
    delhi-indian-janata-party-heights-join-political-strength-recent-south-indian-film-industry-famous-actress-navneet-kaur

    जिसकी वजह से अब वह यहाँ का काफी जाना पहचाना चेहरा बन चुकी है. हालांकि इनकी उम्र अभी केवल 30 वर्ष ही है और ऐसे में उनके द्वारा राजनीति में आने का फैसला लेना बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

    Read More : PNB ने उठाया बड़ा कदम, 18 हजार कर्मचारियों का किया तबादला

  • इन तस्वीरों को देखने के बाद आप कहेंगे कि बच्चे इंसान के हो या जानवर के, होते बहुत प्यारे हैं

    [object Promise]

    कहते हैं बच्चे भगवान का दूसरा रूप होते हैं. ये दिखने में बेहद प्यारे और मासूम लगते हैं. इन्हें देख कर ऐसा लगता है जैसे ये किसी नरम रुई से बने हो. यहाँ तक कि इनके नन्हे और कोमल अंगों को भी कईं बार हम छूने से डरते हैं. बच्चों को जरा सा छूने पर भी वह ख़ुशी से खिल उठते हैं और उन्हें देख कर ऐसा अनुभव होता है जैसे इनका भोलापन और मासूमियत सारी जिंदगी ऐसे ही बरकरार रहेगी. लेकिन समय के साथ साथ वह छोटे से बड़े होने लगते हैं. ऐसे में बहुत सारे बच्चे अच्छे बन जाते हैं और बहुत सारे बच्चे शैतान का रूप धारण कर लेते हैं.

    89 लाख का मुख्य डाकघर में घोटाला, उप डाकपाल निलम्बित

    इंसानों के बच्चों को तो आपने पैदा होने के बाद देखा ही होगा? पैदा होते ही वह गुलाब की पंखुड़ियों की तरह नाज़ुक से लगते  हैं. क्या आप जानते हैं कि बहुत सारे जानवरों के बच्चे जन्म के तुरंत बाद आँखें नहीं खोल पाते? क्यूंकि, उनकी त्वचा इतनी नाज़ुक होती है कि उन्हें आँखें खोलने में 5 से 10 दिन लग जाते हैं. आज के इस आर्टिकल में हम आपको जानवरों के बच्चों की कुछ तसवीरें दिखाने जा रहे हैं जो हमने उनके जन्म के तुरंत बाद खींची हैं. इन तस्वीरों को देख कर आप एक ही बात कहेंगे कि बच्चे इंसान के हो या फिर जानवर के, दोनों ही बेहद मासूम एवं प्यारे होते हैं.

    अले मुझे पहचाना?

    “अले दोस्तों आपने मुझे पहचाना नहीं क्या? मैं वही विशाल हाथी का प्यारा सा बच्चा हूँ जिससे आप सब डर कर दूर भागते हो”.

    जरा बचके प्लीज़ 

    “अरे सुनो! मैं दिखने में भले ही क्यूट हूँ मगर जब मैं काटता हूँ ना तो आदमी उठता नही बल्कि, उठ जाता है”.

    ये है मेरा मकसद 

    “मेरी प्यारी मौसी को सलमान भईया ने निपटा दिया था मगर अब मैं बड़ी होकर इतना तेज़ भागुंगी कि मुझे कोई पकड़ नहीं पाएगा. ”

    खतरों का खिलाड़ी 

    “मैं वहीं खतरों का खिलाड़ी हूँ जिसकी कहानी आप बचपन से पढ़ते आये हो. याद हैं ना मैं खरगोश भईया से कैसे जीता था?”

    इतिहासक जीव  

    “आपको पता मेरे दादा दादी डायनासोर थे? लेकिन अब अगर किसी ने उनकी फिल्म बनाई तो उसकी खैर नहीं”

    आई लव मी

    ” सब लोग देखो मैं कितनी प्यारी हूं ना? अब नजर मत लगाना क्योंकि मैं अपनी फेवरेट हूं और बड़ी होकर भी इतनी ही प्यारी लगूंगी”.

    लड़कियां मुझ पर मरती हैं

    ” अरे माना बिल्लियां क्यूट है लेकिन मैं तो अल्ट्रा क्यों हूं. मुझे तो इंटरनेशनल क्यूटनेस का अवार्ड मिलना चाहिए, आपको पता है हर लड़की मरती है मुझ पर”.

    मम्मा कंप्लेन कहां है?

    “अभी मैं छोटा हूं लेकिन कंप्लेन पी कर मैं मम्मी से भी लंबा हो जाऊंगा, तब बना बच्चों मेरे सामने!”

    अच्छे से करो स्वागत

    “अरे डरो मत अभी तो हम बहुत छोटे हैं और हमारे तो दूध के दांत भी नहीं आए. अभी तो हम प्यारे प्यारे बच्चे हैं”

    राजा तो मैं ही बनूंगा

    “अभी मैं छोटा हूं इसलिए मुझे नींद आ रही है थोड़ा आराम कर लूं फिर जल्दी बड़ा होकर मुझे सारा जंगल भी तो संभालना है ना!”

  • मरने के बाद भी इस तकनीक से हमेशा साथ रहेंगे अपने प्रियजनों के साथ

    [object Promise]

    लोगों को उनके मृत रिश्तेदारों के हमेशा उनके साथ होने का अहसास दिलाने के लिए वैज्ञानिक रिश्तेदारों की आवाज की नकल तैयार करेंगे। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की मदद से तैयार होने वाली यह आवाज रोबोट को दी जाएगी। इसके जरिये रोबोट बिलकुल वैसी ही आवाज में लोगों से बात करेगा जैसे कि उनके रिश्तेदार करते थे।

    [object Promise]
    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

    मिल चुकी शक्ल और नागरिकता
    हांगकांग की तकनीकी कंपनी हैनसन रोबोटिक्स ने 19 अप्रैल, 2015 में सोफिया नामक इंसानी शक्ल वाला रोबोट बनाया। यह रोबोट इंसानी चेहरे के 62 भाव प्रकट करने में माहिर है। उसे पिछले साल अक्टूबर में सऊदी अरब अपनी नागरिकता दे चुका है। किसी देश की नागरिकता पाने वाली यह पहला रोबोट है। जापान भी पिछले साल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित वचरुअल रोबोट शिबुआ मिराई को नागरिकता दे चुका है।

    [object Promise]
    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

    तकनीक पर पहले से हो रहा काम
    कनाडाई-अमेरिकी कारोबारी और इंजीनियर एलन मस्क न्यूरा लेस नामक खास तकनीक विकसित करने के लिए न्यूरालिंक कंपनी स्थापित कर चुके हैं। इसके तहत व्यक्ति के मस्तिष्क में लगाई जा सकने वाली अति सूक्ष्म कंप्यूटर चिप विकसित करने की योजना है। इस चिप के प्रयोग से व्यक्ति मात्र सोचने मात्र से आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और उससे जुड़ी सभी वस्तुओं को नियंत्रित कर पाएगा। साथ ही इससे विचारों का ऑनलाइन स्वतः आदान-प्रदान भी संभव होगा। खामियों को दूर कर इसे बेहतर बनाया जा सकेगा।

    डिजिटल जीवन भी
    इंसान के मरने के बाद डिजिटल रूप में जीवित रखने के लिए भी शोध हो रहे हैं। अमेरिकी शोध संस्था टेरासेम मूवमेंट लोगों के दिमाग को डिजिटल रूप में रोबोट में संरक्षित करने पर काम कर रही है। लोग दिमाग में मौजूद सभी यादों को संरक्षित कर सकेंगे। इसके लिए 56 हजार लोग आवेदन भी कर चुके हैं।

    आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस

    जीता जागता अवतार
    वैज्ञानिक मृत रिश्तेदारों की ही शक्ल का रोबोट तैयार करेंगे। इस रोबोट को देखने से लोगों को मृत रिश्तेदारों की कमी नहीं खलेगी। इसी रोबोट को एआइ की मदद से उनकी आवाज दी जाएगी। इससे यह पूर्णरूप से मृत रिश्तेदारों का जीता जागता अवतार बन जाएगा। इसे लोगों से बात करने लायक बनाया जाएगा। साथ ही यह कुछ सवालों का जवाब भी दे सकेगा। जैसे क्या समय हुआ है? मौसम कैसा है?

    तकनीक मौजूद
    लोगों से बात करने वाली और उनके सवालों का जवाब देने के लिए बोलने वाली तकनीक अभी भी मौजूद है। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने यह तकनीक अपने ग्राहकों को अमेजन एलेक्सा के रूप में दी हुई है। लोगों को अमेजन की वेबसाइट से कुछ भी खरीदने के लिए बस इसमें बोलने मात्र की जरूरत होती है। ऑर्डर अपने आप बुक हो जाता है। इसी तरह की तकनीक एप्पल सीरी एप और गूगल असिस्टेंट के रूप में भी मौजूद है।

    किसी प्रियजन की मौत के बाद लोगों को जीवन भर उसकी कमी सालती रहती है। उसका बोलना, उसका व्यवहार सबको बहुत याद आता है। इस कमी को पूरा करने के लिए वैज्ञानिक अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआइ) की मदद ले रहे हैं। स्वीडन के वैज्ञानिकों का यह शोध अगर कारगर रहा तो मरने के बाद भी अपने प्रियजन को रोबोट के रूप में साथ रखा जा सकेगा। वैज्ञानिक उसमें जान तो नहीं डाल पाएंगे लेकिन उसके रूप-रंग, बोली-भाषा, हाव-भाव और चाल-ढाल में उस व्यक्ति का अक्स देखा जा सकेगा।

  • दुनिया के कई मशहूर सितारों की मौत बाथरूम में डूबने की वजह से हुई !

    [object Promise]

     श्रीदेवी की मौत से पूरा देश स्तब्ध है मगर जो बात लोगों को सबसे ज्यादा चौंका रही है वह यह कि उनकी मौत बाथरूम में हुई. अब बाथटब में मौत भारत के लिए भले एक अजूबा हो, लेकिन जापान और अमेरिका जैसे कुछ देशों में इस तरह की घटनाएं आम हैं. कई और ऐसे सैलेब्रिटीज़ हैं, जिनकी मौत बाथटब में डूबने की वजह से हुई है.

    [object Promise]
    whitney_houston

    1. विटनी ह्यूसटन: अमेरिकन एक्ट्रैस और मॉडल विटनी ह्यूसटन का सिर होटल स्वीट के बाथटब में डूबा था. रिपोर्ट में बताया गया कि उनकी मौत दिल से जुड़ी बीमारी और कोकीन के सेवन की वजह से हुई है. ये घटना 2012 में ग्रैमी अवॉर्ड्स से पहले की हैं.

    2. बाबी क्रिस्टीना ब्राउन: क्रिस्टीना ब्राउन विटनी ह्यूसटन की बेटी थीं और उनकी भी मौत ठीक वैसे ही हुई जैसी उनकी मां की हुई थी. साल 2015 में वह भी बाथटब में ही पड़ी मिलीं. अमेरिकन रियलिटी टेलिविजन और मीडिया पर्सनैलिटी बाबी की मौत की वजह कई तरह के ड्रग एक साथ लेने की वजह से हुई.

    [object Promise]
    बाबी क्रिस्टीना ब्राउन

    3. जिम मॉरिशन: मात्र 28 वर्ष की उम्र में जिम मॉरिशन का भी शव 3 जुलाई, 1971 को बाथरूम में मिला था. उनके साथ लंबे समय तक उनकी साथी रहीं पैमेला कोर्सन का भी शव मिला था. उनके मौत के कारणों का आज तक पता नहीं चल सका है. उनके शव का पोस्टमार्टम भी नहीं कराया गया था जिसकी वजह से उनकी मौत आज भी सवालों के घेरे में है.

    4. जूडी गारलैंड: अमेरिकन सिंगर और एक्ट्रेस जूडी गारलैंड 47 साल की थीं, जब 1968 में वह बाथरूम में मृत पाई गईं. इनकी मौत की वजह भी ड्रग्स की ओवरडोज़ ही बताई गई थी.

    5. माइकल जैक्शन: 50 वर्षीय किंग ऑफ पॉप नाम से मशहूर माइकल जैक्शन को उनके टूर दिस इज इट की शुरूआत से एक दिन पहले 25 जून, 2009 को बाथरूम में मरा हुआ पाया गया था. उनकी मौत ड्रग की अधिक मात्रा लेने की वजह से हुई थी.

    6. लेनी ब्रूस: 40 वर्षीय लियोनार्ड अल्फ्रेड श्नाइजर को उनके स्टेज नेम लेनी ब्रूस से जाना जाता था. वह एक अमेरिकी स्टैंड अप कॉमेडियन और लेखक थे. 3 अगस्त, 1966 को बाथरूम में मरने वाले ब्रूस की फोटो बहुत ही भयावह थी जिन्हें कभी जारी नहीं किया गया. ऐसा बताया गया था कि ब्रूस की मौत गलती से मर्फीन की अधिक मात्रा लेने के कारण हुई थी.

    7. एल्विस प्रेसली: 42 वर्षीय एल्विस प्रेसली की बॉडी 16 अगस्त, 1977 को टॉयलेट के फर्श पर गिरी हुई मिली थी. पहले तो उनकी मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई थी मगर बाद में पता चला कि उनके परिवार और डॉक्टरों में उनकी इज्जत बचाने के लिए मौत की असली वजह छुपा ली थी. उनकी मौत 10 नशीली दवाओं के मिश्रण के अधिक सेवन की वजह से हुई थी.

    8 .ब्रिटनी मर्फी : हॉलीवुड कलाकार ब्रिटनी मर्फी की दिसंबर, 2009 में बाथरूम में शॉवर से नहाते हुए गिरने के कारण मौत हो गई थी. उनकी मौत निमोनिया और ड्रग की अधिक मात्रा की वजह से हुई थी.