Category: viral-news

  • अपने हाथ पर लाखों मधुमक्खी लिये चल दिया सख्स, वीडियो हुआ वायरल

    वायरल– आज के समय मे जहाँ कई लोग अपना व्यक्त सकारात्मक चीजे करने में व्यतीत करते हैं। वही कई लोग ऐसे है जिन्हें खाली वक्त में खुरापात सूझती रहती है। वह अपने खुरापाती दिमाग को चलाकर कुछ ऐसा काम कर देते हैं की उसे देखकर लोगो के होश उड़ जाते हैं।
    कई लोग ऐसे लोगो को सनकी और पागल भी कहते हैं। लेकिन यह लोग अपने मन की ही करते हैं। ऐसी ही घटना अभी हाल ही में सामने आई है। जब एक लड़के ने एक मधुमक्खी रानी को किडनैप कर लिया। उसकी इस हरकत से मधुमक्खी उसपर भिड़ गई। क्योंकि मधुमक्खी अपनी रानी मधुमक्खी से सबसे अधिक प्यार करती है।
    लड़के की इस हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लड़के ने अपनी मुठी में रानी मधुमक्खी को पकड़ रखा है। लड़के की इस हरकत को देखकर उसके हाथ पर मधुमक्खी ने हमला बोल दिया और असंख्य मधुमक्खी उसकी हाथ पर लिपटी हुई है।
    सबसे ताज्जुब की बात यह है कि लड़के कोई कोई फर्क नही पड़ रहा है। वह अपने हाथ पर असंख्य मधुमक्खी का झुंड लिए आगे बढ़ता जा रहा है। लोग सोशल मीडिया पर लड़के की इस हरकत को उसका पागलपन बता रहे हैं और कह रहे हैं कि यह सनकी हरकत है। अब तक इस वीडियो को 26 लाख व्यू मिल चुके हैं।

     

  • ढाई फिट लम्बे लड़के सर बंधेगा सेहरा, जाने कितनी है लड़की की हाइट

    वायरल– अजीम मंसूरी जिनकी हाइट काफी कम है। यह महज ढाई फीट के है। लोग इनकी हाइट को लेकर इनका मजाक भी बनाते है। लेकिन इन्हें लोगो से कोई फर्क नही पड़ता। यह अपने जीवन मे काफी खुश हैं और अपनी जिंदगी को जीना चाहते हैं।
    काफी समय से यह अपने लिए एक जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे। क्योंकि इन्हें अपना घर बसाना था। वही अब इनकीं तलाश पूरी हो गई है और 7 नवंबर को यह शादी के पवित्र बंधन में बंध जायेगे।
    अजीम मंसूरी बुशरा नाम की लड़की से शादी कर रहे हैं। बुशरा की हाइट महज 2 फीट है। इनकी शादी की तैयारी में इनका परिवार जुटा हुआ है। अजीम ने बीते मार्च अपने लिए दुल्हन खोजना शुरू किया था।
    इन्होंने पुलिस से लेकर मीडिया तक से यह गुजारिश की थी कि वह लोग इनकीं मदद करें। वही अब आखिरकार इनकी मेहनत सफल हो गई है। आगामी 7 नवम्बर को इनके सर सेहरा सज जाएगा। अजीम अपनी शादी को लेकर काफी खुश नजर आ रहे हैं।

  • बीते कई सालों से बिस्कुट खाकर जीवित है महिला

    वायरल– दुनिया मे कई ऐसी चीजें हैं जो हमे परेशान करती रहती है। वही अगर हम मानवीय शरीर की बात करे तो यह ईश्वर की सबसे सुंदर रचना मानी गई है। लेकिन आज के खान पान के चलते मनुष्य का शरीर कई तरह तरह की बीमारियों से घिरा हुआ है।
    हमे महसूस तक नही होता है और हम गम्भीर बीमारी का शिकार हो जाते हैं। वही आज हम आपको एक महिला की ऐसी बीमारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने उसके खाने पीने पर रोक लगा दी है और महिला बीते कई सालों से सिर्फ बिस्कुट खाकर जीवित है।
    महिला ब्रिटेन की रहने वाली है। महिला की उम्र महज 25 साल है। लेकिन उसे इस उम्र में एक दुर्लभ बीमारी हो गई है। इस बीमारी की वजह से महिला केवल डाइजेस्टिव बिस्कुट ही खा पाती है। वही अगर कभी उसने कुछ और खा लिया तो उसे तुरंत उल्टी होने लगती है।
    जानकारी के लिए बता दें महिला का नाम टैलिया सिनोट (Talia Sinnot) है। उन्हें गैस्ट्रोपैरेसिस नाम की दुर्लभ बीमारी है. इस बीमारी में व्यक्ति ठीक से खाना नही खा पाता है। यानी खाना उसके गले से नीचे नही उतरता है। 
    टैलिया का कहना है कि वह जबर्दस्ती भी भोजन ग्रहण नही कर सकती। क्योंकि अगर वह ऐसा करती है तो उन्हें तकलीफ होती है और उनको उल्टी आने लगती है। उन्हें इस बीमारी के लक्षण साल 2018 में दिखाई देने लगे थे। तब से वह इस बीमारी से परेशान हैं और बिस्कुट खाकर जीवित है।

  • आकाशदीप सोसाइटी का फ्लैट नंबर-704 अचानक सुर्खियों में आया

     

    मुंबई।

     मुंबई से तकरीबन 40 किलोमीटर दूर ठाणे के मीरा भायंदर इलाके की आकाशदीप सोसाइटी का फ्लैट नंबर-704 अचानक सुर्खियों में आ गया। यहां रहने वाले एक 56 साल के मनोज साने ने पहले अपनी 32 साल की पत्नी सरस्वती वैद्य को मारा। फिर लाश को 100 से ज्यादा छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा। इन टुकड़ों को कुकर में उबाला, गैस पर भूना और फिर उन 3 कुत्तों को खिलाया, जिन्हें उसकी पत्नी बहुत प्यार करती थी।मनोज के फ्लैट से एक इलेक्ट्रिक कटर, कुकर, दो बकेट और एक टब में रखे सरस्वती के बॉडी पार्ट बरामद हुए हैं।  आकाशदीप सोसाइटी में  तो चारों ओर सन्नाटा पसरा था।

    सोसाइटी में रहने वाले प्रताप ने बताया की पिछले 4-5 साल से मनोज साने और सरस्वती यहां रह रहे थे। वे ज्यादा लोगों से बातचीत नहीं करते थे। सिर्फ मॉर्निंग वॉक के दौरान कभी-कभी हमने इन्हें कुत्तों को बिस्कुट खिलाते हुए देखा था।’प्रताप ने बताया, ‘फ्लैट नंबर-701, 703 में रहने वाले लोगों को 4 तारीख से काफी बदबू आ रही थी। 7 जून तक उनका अपने घरों में रहना मुश्किल हो गया था। 7वें फ्लोर पर 4 फ्लैट हैं। सभी को लग रहा था कोई जानवर मर गया है। जब काफी कोशिश करने पर भी कुछ पता नहीं चला तो फ्लैट के लोगों से पूछताछ की गई। फ्लैट नंबर 704 में रहने वाले मनोज के घर से बदबू आने का शक था। 701 में रहने वाले राहुल श्रीवास्तव ने उन्हें जब रोककर पूछा तो वो लेट होने का बहाना बनाकर चले गए।’ प्रताप ने बताया कि मनोज और सरस्वती सोसाइटी में पिछले 5 सालों से रहते थे।

    प्रताप के मुताबिक राहुल को ही सबसे पहले शक हुआ था। वे आगे बताते हैं, ‘राहुल ने 7 जून की शाम मुझे फोन कर बदबू के और बढ़ जाने की शिकायत की। मैं उनके फ्लोर पर पहुंचा और हर दरवाजे को चेक करना शुरू किया। सबसे ज्यादा बदबू फ्लैट नंबर-704 के दरवाजे के पास से ही आ रही थी। हमने पुलिस को बुलाने का फैसला किया। कुछ ही देर में मीरा भायंदर पुलिस स्टेशन से एक टीम यहां पहुंची और उन्होंने बिना दरवाजा खोले ही बता दिया था कि ये शव के सड़ने की बदबू है। दरवाजा तोड़ा गया और फिर जो देखने को मिला वह वाकई डराने वाला था।’सिर-पैर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दो बाल्टी में रखा था।प्रताप से मुलाकात के बाद हम गीता आकाशदीप सोसाइटी के 7वें फ्लोर पर पहुंचे। यहां 701 नंबर फ्लैट में रहने वाले राहुल श्रीवास्तव से हमारी मुलाकात हुई। उन्होंने बताया, ‘घर का दरवाजा जैसे ही खुला बदबू बहुत तेज हो गई। ड्राइंग रूम में मैंने एक इलेक्ट्रिक ग्राइंडर देखा। अंदर जाने पर पेड़ को काटने वाला कटर देखा। यहीं बेड पर कुछ काले रंग के प्लास्टिक बैग पड़े हुए थे।

    बदबू इतनी तेज थी कि अंदर खड़े रहना मुश्किल था। जब किचन खोला गया तो हमें भरोसा है नहीं हुआ। वहां बॉडी के पार्ट्स काट कर रखे गए थे। सिर, पैर के हिस्सों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर दो बाल्टी और एक टब में रखा गया था।’आरोपी मनोज साने ने पुलिस को बताया कि पार्टनर सरस्वती वैद्य ने सुसाइड किया था। ऐसे में वह पकड़ा न जाए, इस डर से उसने शव के टुकड़े कर दिए और कुकर में उबालकर उन्हें कुत्तों को खिला दिया।

     

  • ये पौधा मजबूर करता है आत्महत्या के लिए

    जीवन शैली: पेड़ -पौधे हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं। यह ऑक्सीजन देते हैं और इनके होने से मनुष्य का जीवन आज भी सुखी है। कहते हैं जिस स्थान पर अधिक पेड़-पौधे होते हैं वह स्थान प्रदूषण से कम ग्रसित होता है। लोग आजकल प्रकृति से जुड़कर रहना भी काफी पसंद करते हैं वही कुछ लोग अपने घरो में पेड़ -पौधे लगाकर अपने घर की शोभा बढ़ाते हैं। लेकिन  क्या आपको पता है कि एक पौधा ऐसा भी है जो आपकी मृत्यु का कारण बन सकता है। जी ठीक पढ़ा आपने मृत्यु का कारण। 

    यह पौधा ऐसा है की अगर आपके शरीर का कोई भी अंग इसको स्पर्श कर लेता है तो दर्द से कराह उठते हैं और आपको आत्महत्या करने के  हो जाते है। यह पौधा नॉर्थअम्बरलैंड के अलंविच गार्डन में उगाया गया है। यह ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। ये मरने के लिए मजबूर कर देता है। यह इंडोनेशिया के रेनफॉरेस्ट में भी पाया जाता है। 

    इस पौधे के बारे में पॉइज़न गार्डन के टूर गाइड जॉन क्नॉक्स ने बताया कि ये बेहद खतरनाक है। पौधे के पत्तों से छोटे-छोटे नीडल्स जैसे बाल उगे होते हैं। अगर ये इंसान की बॉडी से टच भी हो जाते हैं तो अगले बीस से तीस मिनट तक उसे बेहद दर्द का सामना करना पड़ता है। दर्द का लेवल वो होता है कि इंसान उसे सहने से अच्छा मर जाना पसंद करता है। 

    जॉन के मुताबिक़, इसके टच से बिजली के झटके के साथ ही पूरी बॉडी में आग लगने जैसी फीलिंग आती है। इस 1866 में ढूंढा गया था। तब इसकी चपेट में एक जानवर आ गया था जो सिर्फ दो ही घंटे में मर गया था। 

  • भारत में दौड़ती है 295 डिब्बें वाली ट्रेन

    रोचक: भारत के लोगों को यात्रा करनी हो तो वह विकल्प के तौर पर ट्रेन को चुनते हैं। ट्रेन का सफर सुरक्षित और सुविधाजनक माना गया है। रोजाना हजारों लोग ट्रेन यात्रा पर निकलते हैं। वही कई ट्रेन ऐसी होती हैं जो काफी लम्बी होती हैं। लेकिन क्या आपको मालूम है कि देश में कुछ ट्रेने ऐसी हैं जो काफी लम्बी हैं और उनको खींचने में कई इंजन की आवश्यकता होती है। वही आज हम आपको भारत की सबसे लम्बी ट्रेन के विषय में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं –

    भारत की सबसे लम्बी ट्रेन सुपर वासुकी है। इस ट्रेन की शुरुआत 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर की गई थी। इस ट्रेन की खास बात यह है कि  यह 20 से 30 डिब्बे की नहीं अपितु 295 डिब्बें की ट्रेन है। यह ट्रेन तीन किलोमीटर से अधिक लम्बी है। यह कोई यात्री ट्रेन नहीं है क्योंकि यह एक मालगाड़ी है। यह ट्रेन 27,000 टन कोयले का भार सहते हुए छत्तीसगढ़ के कोरबा से रवाना होती है और नागपुर के राजनंदगांव तक अपनी दूरी तय करती है। 

    सुपर वासुकी ट्रेन भारत की सबसे लम्बी ट्रेन की लिस्ट में आती है। सुपर वासुकी ट्रेन को तकरीबन 6 इंजन खींचते हैं। अगर आप इस ट्रेन के सभी डिब्बों को गिनने लगेंगे तो आपको तक़रीबन एक घंटे का समय लगेगा। सुपर वासुकी ट्रेन को खींचने में 6 इंजन का उपयोग होता है। 

  • कढ़ी वाली पानीपुरी देख मुँह बनाने लगे लोग, देखें वीडियो

    रोचक: आज कल रेस्ट्रोरेंट वाले हों या ठेली वाले सभी खाने -पीने की चीजों के साथ तरह-तरह के एक्सपेरीमेंट करते रहते हैं। कई बार यह एक्सपेरीमेंट हमें पसंद आते हैं तो कई बार यह खाने का पूरा स्वाद ही बिगाड़ देते हैं। वही आज हम आपको पानी पूरी की एक ऐसी डिश के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और अगर आप उसे खा लेंगे तो आपका पानी-पूरी खाने से मन हट जाएगा। तो आइये जानते हैं दुकान वालों ने पानी-पूरी के साथ ऐसा क्या एक्सपेरीमेंट कर दिया जिसे देखकर लोग दंग रह गए हैं-

    जानें क्या है वीडियो में –

    हमने अक्सर सुना है की कढ़ी चावल लोगों को खूब पसंद है, कई घरों में बिना कढ़ी खाए लोगों का भोजन ही नहीं पचता। वही जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें हम देख सकते हैं पानी-पूरी वाला लोगों को कढ़ी वाली पानी की पूरी खिला रहा है। वीडियो देख लोग दंग हैं की इस बंदे ने कढ़ी और बताशे दोनों के साथ गलत किया है। अब न तो हमें कढ़ी का उम्दा स्वाद मिलेगा और न ही पानी-पूरी का स्वाद। 

    वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर्स लिख रहे हैं – कम से कम पानी-पूरी को बख्स दो। एक अन्य यूजर लिखता है स्वाद का सत्यानाश कर दिया। वही कई लोग कमेंट में यह भी बता रहे हैं की इसके पास आठ फ्लेवर के पानी-पूरी हैं। यह कढ़ी भी इनके फ्लेवर का हिस्सा है आप चाहें तो इसे टेस्ट कर सकते हैं अन्यथा नहीं। 

  • बेटी ने पिता पर लगाये गंभीर आरोप, कर दी FIR, कारण जानकर हो जायेंगे हैरान !

    जिला फैजाबाद के थाना रूदौली से एक अनोखे तरह का मामला सामने आया है। यहां एक 19 वर्षीय एक लड़की ने अपने पिता के खिलाफ शिकायत दर्द करवाई है। लड़की ने अपने पिता पर आरोप लगाया है कि वह उसे प्रेमी से फोन पर बात करने से मना करते थे, और वे जब मना करते और उसके साथ मारपीट करते थे। 

    पुलिस ने कहा कि लड़की के पिता को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, उन पर जुर्माना लगाया गया और छोड़ दिया गया क्योंकि आरोप में गिरफ्तारी का प्रावधान नहीं है। 

    The Times Of India से मिली जानकारी के अनुसार जिला फैजाबाद के रुदौली के थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह सब 11 जुलाई की रात को शुरू हुआ।

    जब जमुनियामऊ गांव की 19 वर्षीय लड़की रात 9 बजे अपने प्रेमी से मोबाइल फोन पर बात कर रही थी तो उसके पिता ने उसे देख लिया और उसे डांटना शुरू कर दिया और उसके पिता ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उन्होंने परिवार के सदस्यों को लड़की पर नजर रखने का भी निर्देश दिया।

     

  • इटालियन डॉक्टर को मुगल हरम का दौरा करने का मौका मिला, उन्होंने अपनी किताब में खुलासा किया

    Mughal harem secret revealed : डॉक्टर मनूची की किताब में बताया गया है कि उनके और दारा शिकोह के बीच बहुत अच्छे रिश्ते थे. आप मनूची की किताबें स्वयं भी पढ़ सकते हैं और दारा शिकोह की सराहना प्राप्त कर सकते हैं। फिर भी, मनुची लिखते हैं कि एक बार जब वे इलाज के लिए हरम में गए, तो दारा शिकोह ने उन किन्नरों को विशेष आदेश दिए जो हरम की सुरक्षा में तैनात थे।

     

    दारा ने कहा कि आंखों पर ढके कपड़े हटा दिए जाएं और मनूची को हरम में भेज दिया जाए। इसका मतलब यह था कि सम्राट के अलावा कोई भी पुरुष हरम में प्रवेश नहीं कर सकता था। अगर कोई डॉक्टर जाता तो उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी जाती थी।

     

    दारा शिकोह की धार्मिक मान्यता थी कि ईसाइयों की सोच अपवित्र नहीं है, जैसी मुसलमानों में है। अतः मनुची को स्वतंत्रता के साथ हरम में जाने की अनुमति दे दी गई। मनुची ने आगे लिखा है कि हरम में महिलाएं अक्सर झूठी बीमारी का बहाना बनाती थीं। क्योंकि उन्हें बादशाह के अलावा किसी से मिलने की इजाजत नहीं थी।

    इस प्रकार, महिलाएं खुद को बीमार बताती थीं और अपनी नब्ज़ जांचने के बहाने डॉक्टर को बुलाती थीं। किताब बताती है कि चिकित्सक और बीमार महिला के बीच एक पर्दा डाल दिया गया था।

    जब कोई डॉक्टर नब्ज जांचने के लिए स्क्रीन के अंदर पहुंचता तो कभी-कभी महिलाएं उसके हाथ को चूम लेतीं, अपने प्यार भरे हाथों से काट भी लेतीं। इतना ही नहीं, कुछ महिलाओं ने तो उनका हाथ पकड़कर अपने शरीर को भी सहलाया।

  • General Knowledge Quiz: किस राज्य को कहा जाता था अवन्तिका, पढ़े महत्वपूर्ण सवाल के जवाब

    General Knowledge Quiz:  कई सवाल ऐसे होते हैं जिनके जवाब खोजना हमारे लिए बड़ा मुश्किल हो जाता है। हम काफी विचार करते हैं की आखिर हमें इस सवाल का जवाब क्यों नहीं मालूम है लेकिन हम समझ नहीं पाते। असल में जब हम किसी सवाल का जवाब नहीं दे पाते उसके पीछे का कारण हमारा किताबों के ज्ञान में निपुण न होना होता है। वही आज हम आपको कुछ ऐसे सवालों के जवाब बताने जा रहे हैं जो प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से आपके बड़े काम आने वाले हैं।

    १. वह कौन सा देश है जहाँ मृत्यु दंड की सजा को समाप्त किया गया। 
    उत्तर – मलेशिया में मृत्यु दंड की सजा को खत्म ( 10 जून 2022 ) किया गया। यहां मृत्यु दंड की सजा अनिवार्य थी। 

    २. भारत में डाकघर की संख्या। 
    उत्तर – भारत में डाकघर की संख्या 1,55,618 है.

    ३. उज्जैन का पुराना नाम क्या है। 
    उत्तर – अवन्तिका, उज्जयनी, कनकश्रन्गा 

    ४. हर्षवर्धन के राजदरबारी कवि कौन थे। 
    उत्तर –  बाणभट्ट 

    ५. बुर्ज खलीफा के मालिक का नाम। 
    उत्तर- एचएच शेख खलीफा बिन जायद

    ६. ‘ए मेरे वतन के लोगो’ देशभक्ति गीत किसने लिखा है?
    उत्तर- प्रदीप

    ७. ‘मंदिरो की पूण्यभूमि’ 
    उत्तर- तमिलनाडु 

    ८. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स में किस देश का पासपोर्ट सबसे ताकतवर बना। 
    उत्तर- सिंगापुर 

    ९. भारत की पहली अंतराष्ट्रीय बिजली परियोजना। 
    उत्तर- ‘अडानी ग्रुप’

    १०. ‘विश्व बधिर युवा बैटमिंटन चैम्पियनशिप 2023’ आयोजन 
    उत्तर- ब्राजील