Category: viral-news

  • केजरीवाल… भाई सब गोलमाल है: BJP ने फनी वीडियो किया पोस्ट

    दिल्ली की शराब नीति की सीबीआई जांच को लेकर बीजेपी-आप के बीच सियासत बढ़ती दिख रही है। सोमवार शाम बीजेपी ने अपने एक आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से केजरीवाल पर एक पैरोडी वीडियो भी ट्वीट किया। इस वीडियो में इसमें कुछ सवालों के जरिये उन पर तंज कसा गया है। वीडियो में केजरीवाल की तरह का एक शख्स दिखाया गया है, जिसने उनकी तरह ही मफलर लपेट रखा है। 

    वीडियो की शुरुआत में न्यूयार्क टाइम्स की एक खबर का जिक्र मिलता है। वहीं बीच-बीच में वो रेवड़ी बांटते और खाते भी दिखते हैं। यह वीडियो क्लिप केजरीवाल को रेवडीवाल बताकर दिल्ली सीएम के मुफ्त उपहार पर तंज करती है। 

    इसके बाद सामने बैठे कुछ लोगों को बारी बारी से केजरीवाल नुमा शख्स से सवाल पूछते हुए दिखाया जाता है। इसमें वो दिल्ली सरकार की बिजली-पानी और स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं को लेकर सवाल करते हुए सुनाई देते हैं। इस कड़ी में बीच-बीच में बैकग्राउंड में गोलमाल है भाई सब गोलमाल बजता है।

    यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब आप नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीबीआई जांच कर रही है। वहीं पार्टी का दावा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल होने वाला है।

     

  • आंटियों ने काला चश्मा पर लगाए ठुमके मिनटों में इंटरनेट पर वायरल हो गया वीडियो

    Dance Ka Video: वैसे तो सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ वायरल होता है। सोशल मीडिया पर कभी बच्चों का डांस वीडियो सामने आता है तो कभी बुजुर्गों के डांस का वीडियो आग की तरह फैलता है। वहीं महिलाएं भी मौका मिलते ही डांस धमाल मचाने में पीछे नहीं हटतीं। इसी कड़ी में एक डांस वीडियो सामने आया है जो महिलाओं की किटी पार्टी से जुड़ा बताया जा रहा है।

    वायरल वीडियो में सभी आंटियां ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वायरल वीडियो में कई महिलाएं डांस में मग्न हैं और खूब मस्ती करती दिख रही हैं। वहीं इसको देखने वाले भी कमेंट बॉक्स में खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

    आमतौर पर सोशल मीडिया पर वैसे भी ‘काला चश्मा’ गाने पर डांस रील्स इन दिनों खूब शेयर किए जा रहे हैं। आप इस वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे म्यूजिक बजते ही सभी फ्लोर पर कूदने लग जाती हैं और जमकर मस्ती करती नज़र आती हैं। वीडियो में आप देख पाएंगे की  जिसको जैसा भी डांस आता है वो उस तरह से मटकता नज़र आता है. लेकिन यहां एक आंटी ने डांस से मानो तूफान ही मचा दिया है।

  • मुझे भारतीयों से बहुत नफरत है कहकर महिला ने तान दी बंदूक, वायरल हुआ वीडियो

    Indian-American women Viral Video: अमेरिका में एक बार फिर से नस्लीय भेदभाव की घटना समय आई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टेक्सास के डलास की एक पार्किंग नज़र आ रही है। वहीं वीडियो में एक अमेरिकी महिला चार भारतीय महिलाओं को धमकाते और गाली देते हुए साफ दिखाई दे रही है।

    इस वायरल वीडियो में मेक्सिकन-अमेरिकन महिला भारतीय मूल की महिलाओं को गालियां दे रही है और धमकाते हुए कह रही है कि वो यहां से वापस भारत चली जाएं। आरोपी महिला ने गाली देते हुए यह भी कहा कि‘आई हेट यू इंडियंस, गो बैक’। वहीं अमेरिकन महिला ने यह भी कहा कि “मुझे भारतीयों से बहुत नफरत है, ये सभी भारतीय अमेरिका इसलिए आते हैं क्योंकि उन्हें एक बेहतर जिंदगी चाहिए होती है।’

    इस वीडियो पर द इंडियन एक्सप्रेस ने बताया है कि यह घटना बुधवार, 24 अगस्त की रात टेक्सास के डलास की एक पार्किंग में घटी। इस मामले में आरोपी महिला को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वीडियो में महिला ने खुद को मैक्सिकन-अमेरिकी बताया है और वीडियो के वायरल होने पर अमेरिका में रह रहे भारतीय-अमेरिकी समुदाय में हैरानी और आक्रोश भी है। 

    आपको यह भी बता दें कि मैक्सिकन-अमेरिकी महिला की पहचान प्लानो की एस्मेराल्डा अप्टन के रूप में हुई है।

    वीडियो में चार भारतीय महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अमेरिकी महिला ने कहा, “मैं जहां भी…जाऊं, तुम भारतीय ही मिलते हो हर जगह।”भारत की जिंदगी इतनी ही महान थी, तो तुम यहां क्यों आए हो।” 

  • मर्द का बच्चा था तो अंग्रेजो को गोली मरता राम का नाम लेने वाले बुजुर्ग को गोली मार दी: वायरल हुआ कुमार विश्वास का वीडियो

    डेस्क। पूर्व आप नेता और देश के जाने माने कवि कुमार विश्वास अपने विचारों को कविताओं और पंक्तियों के माध्यम से लोगों तक पहुचाया करते हैं। वहीं अपनी कविताओं के अलावा विश्वास अपने बयानो के कारण भी चर्चा में बने हुए हैं।

    जहां देश ने आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कुमार विश्वास द्वारा दिया गया एक बयान सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि गांधी का कलेजा नापा नहीं जाता बल्कि वह तो महसूस किया जाता है। 

    कुमार विश्वास ने यह भी कहा, “मैं कोई फर्जी राष्ट्रवादी नहीं हूं कि कुछ भी बोलकर चला जाऊंगा, उन्होंने बताया कि  1932 में एक सम्मेलन में शामिल होने गए थे तो इंग्लैंड के राजा ने मिलने की इच्छा जाहिर की तो उन्हें प्रोटोकॉल दिया गया कि काला या ग्रे रंग कोट पहनकर आना है, पर गांधी पहुंचे तो वो धोती ही पहनकर पहुंच गए। और वह मिलने को मजबूर हुआ।

    कुमार विश्वास ने कहा कि दुनिया के सबसे अमीर इंसान के सामने हिन्दुस्तान का सबसे कमजोर आदमी तन के खड़ा था। वहीं 28 साल की उम्र में उसने एक बुजुर्ग को गोली मार दी। अगर वो मर्द का बच्चा था तो अंग्रेजों को गोली मारता! राम नाम जपने वाले एक बुजुर्ग की ही हत्या कर दी उसने!

    विश्वास के इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

  • शादी के दौरान मंडप पर ही पति पत्नी ने किया कुछ ऐसा देखती रह गई दुनिया

    Bride and groom gesturing सोशल मीडिया पर शादियों से जुड़े कई तरह के वीडियो वायरल हुआ करते हैं।  इसमें खासकर दूल्हा-दूल्हन का वीडियो देखने को मिलते है। कभी दुल्हन का डांस, कभी दोस्तो की मस्ती तो कई बार शादी के दौरान कुछ अटपटा होने का वीडियो। 

    जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया जाता है। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दूल्हा-दुल्हन भरे महफिल के सामने कुछ ऐसी हरकते करते है जो किसी को भी अपनी ओट देखने को मजबूर कर दें। वायरल हो रहे वीडियो में दूल्हा-दुल्हन मंडप में बैठे नज़र आते है। इस दौरान सभी लोग भी बैठे हुए होते है। इसी बीच दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को आंखों ही आंखों में इशारे करने लग जाते हैं। वहीं दोनों की इस हरकत को किसी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया गया है और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

    इस वीडियो हो रहे वायरल को लोग काफी पसंद कर रहे है। दोनों की यह हरकत हर किसी का मन भा रही है। वहीं आप यह भी देख सकते हैं कि दुल्हन अपने दूल्हे को प्यारा सा लुक देती है जिसके बाद दूल्हा भी दुल्हन को स्माइल पास करता नज़र आता है।

    https://www.instagram.com/reel/ChrIwZODfxo/?utm_source=ig_web_copy_link

  • पैसे न मिलने पर किन्नरों ने बैंक मैनेजर को साड़ी पहनाकर रोड पर नचाया

     

    डेस्क। मुजफ्फरपुर के एक जिले में सहारा इंडिया के खिलाफ किन्नरों का गुस्सा फूट है और घंटो सड़क जाम कर उन्होंने इसका विरोध भी किया है। साथ हीं उन्होंने बैंक मैनेजर को बंधक बना लिया और बीच सड़क पर उसकी पिटाई कर दी। हद तो तब हो गई जब उसे नचवाया भी गया।

    बता दें कि किन्नरों का कहना है कि उन्होंने सालों पहले सहारा इंडिया में निवेश किया पर अब जब वो अपना पैसा लेने जातें है तो उन्हें केवल आश्वासन दिया जाता  है। वहीं 2021 में ही इस पैसे का भुगतान होना था पर केवल उनको दौड़ाया जा रहा है।

    मामला जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र स्थित जुरन छपरा मेन रोड का बताया जा रहा है। जहां किन्नरों ने सड़क को पूरी तरह जाम भी कर दिया था। और कार्यालय को बंद करवा दिया। इस मामले के दौरान अफरातफरी की स्थिति बन गई जिस कारण जुरन छपरा से लेकर ब्रह्मपुरा सड़क पूरी तरह से जाम हक गई।

    यह भी बताया जा रहा है कि किन्नरों की टोली कार्यालय के पास पहुंची थी और वे अपने रुपए की मांग करने लगे। पर पैसे नही मिलने पर उन्होंने शाखा प्रबंधक को बंधक बना लिया और बीच सड़क पर उन्हें गाली देने लगे। 

    इतना ही नहीं उनको हाथ पकड़कर नचवाया भी गया और सिर पर साड़ी तक डाल दी गई। वहीं इस दौरान मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ी और हंगामे की सूचना पर पहुंची ब्रह्मपुरा पुलिस ने जाम खाली कराने का बहुत प्रयास भीबकिया पर किन्नर समुदाय के लोग  मानने को तैयार नहीं थे।  पुलिस के बहुत समझाने के बाद मैनेजर को मुक्त कराया जा सका। 

  • मेट्रो में युवक ने किया कुछ ऐसा उठ कर भाग गईं सभी महिलाएं

    Young Man do this in Train : वैसे तो आपने काफी कुछ वायरल होते देख होगा। वहीं आपने दिल्ली, मुंबई सहित अन्य शहरों में चलने वाली ट्रेनों या मेट्रो ट्रेनों में भारी भीड़ की रील्स भी सोशल मीडिया देखीं ही होंगी। वहीं इसमें सफर करने के दौरान धक्का मुक्की भी हो जाती है।

    पर ऐसे हालात में भी लोग इसमें सफर करते हैं। देखा ये भी गया है कि सीट के लिए यात्री जद्दोजहद करते हैं वहीं कई बार कुछ लोगों की लड़ाई भी हो जाती है। इसी कड़ी में ऐसा ही एक वीडियो सामने भी आया है, जिसको देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकेंगे कि किस तरह से एक शख्स मेट्रो में सीट पाने के लिए ड्रामा रचता है। वीडियो में आप देख पाएंगे कि वो महिलाओं से भरी सीट के पास पहले जाता है और उल्टी करने का ड्रामा करने लगता है। उसकी यह हरकत देखकर महिलाएं घबरा जाती है और एक-एक कर सभी अपनी सीट को छोड़कर भाग जाती हैं। फिर वह आदमी आराम से पसर कर सीट पर बैठ जाता है।

    जिस तरह से वह शख्स उल्टी करने का ड्रामा कर रहा होता था उसे देख सीट पर बैठी सारी महिलाएं डर जाती हैं। सीट मिलने के बाद शख्स की हरकत देख मेट्रो के बाकी यात्री भी चौक जाते हैं। इस वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपलोड किया गया है। अभी तक वीडियो को हजारों व्यूज और लाइक्स भी मिल चुके हैं।

  • लड़ाई का ये वीडियो देखकर लोटपोट हो गए लोग

    डेस्क।  सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर तरीके के वीडियोज आपको एक साथ देखने को मिलेंगे। यहां फनी वीडियोज से लेकर शादी और हैरान कर देने वाले वीडियोज भी इसमें शामिल हैं। 

    इसके साथ ही कुछ वीडियो इतने इमोशनल होते हैं कि आपकी आंखों में भी आंसू आ जाएंगे।

    जहाँ कुछ वीडियोज में लोग अपने स्वैग से नेटिजन्स का दिल जीत लेते हैं। वहीं आज जो वीडियो हम आपके लिए लेकर आए हैं वो इन सबसे काफी हटकर है। और ये वीडियो लोगों को खूब पसंद भी आ रहा है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो को देख कर लोग अपनी हंसी भी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में दो शख्स नजर आ रहे हैं जिनको देखकर ऐसा लग रहा है कि दोनों शराब के नशे में हैं। और दोनों ही पहले आपस में किसी बात पर बहस भी करते हैं और फिर हरे रंग के टी शर्ट वाला शख्स शर्ट वाले को एक लात मानता दिखता है और फिर दोनों के बीच जंग शुरू हो जाती है। 

    बता दें कि दोनों ही शख्स ऐसे लड़ते हैं जैसे कि कराटे कर रहे हो। साथ ही उनके अगल-बगल वाले लोग उन्हे देख कर अपनी हंसी नहीं रोक पाते।

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम के ghantaa नाम के पेज पर भी शेयर किया गया है, जिसे देखकर यूजर्स पेट पकड़कर हंसते नज़र आ रहे हैं। वीडियो पर अभी तक 75 हजार से भी ज्यादा लाइक आ चुके हैं और हर कोई इस वीडियो पर कमेंट भी कर रहा है। https://www.instagram.com/reel/ChsQa3UtdSw/?utm_source=ig_web_copy_link

  • दुल्हन की मांग भरते वक्त दूल्हे ने किया कुछ ऐसा भौचक्के रह गए लोग

    डेस्क। शादी-विवाह से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धमाल मचाते रहते है, इन वीडियो में दूल्हा-दुल्हन के अलावा उनके नाते रिश्तेदारों भी दिखाई दे रहे हैं और उनका अंदाज भी एकदम अलग देखने को मिल रहा है।

    वहीं अभी फिर से एक विवाह से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है जिसमें आप देखेंगे कि फेरों के बाद मांग भराई की रस्म में दूल्हा ऐसी हरकत कर देता है कि शादी में मौजूद सभी मेहमान अपनी आंखों पर यकीन नहीं कर पाते और उनको इसपर विश्वास भी नही हो पता है। इस वीडियो पर नेटिजन्स के भी जमकर रिएक्शन दिया हैं।

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप यह भी देख सकते हैं कि दूल्हा-दुल्हन जयमाला से लेकर फेरों तक की रस्मों को संपन्न कर लेते हैं फिर कुछ ही देर बाद पंडितजी दूल्हे से कहते हैं कि वो दुल्हन की मांग में सिंदूर भर दें और दूल्हा इस रस्म से पहले दुल्हन के माथे पर किस भी कर लेता है। 

    दूल्हे का यह अंदाज देख पंडितजी के साथ ही सभी मेहमान इसपर यकीन नहीं कर पाते हैं। वहीं गेस्ट को भी इसपर यकीन नहीं होता।

    वायरल वीडियो में आप देख पाएंगे कि अचानक से दूल्हा सभी को अपना रोमांटिक अंदाज दिखा देता है जिसको देख सभी एक पल के लिए अपनी आंखों पर यकीन भी नहीं कर पाते और चौक जाते हैं।

  • बच्चों ने पेड़ से बांधकर टीचर्स की कर दी पिटाई, वायरल हुआ वीडियो

    डेस्क। बच्चों और शिक्षकों के बीच का संबंध बहुत ही साझेदारी भरा होता है। जहां एक ओर गुरु को भगवान से भी ऊंचा दर्जा दिया गया है वहीं हैरान करने वाली बात यह है कि छात्रों ने अपने टीचर की पेड़ से बांधकर पिटाई कर दी। जिसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

    मामले के बारे में ज्यादा जानने पर पता चला है कि बच्चों ने ऐसा इस लिए किया क्योंकि टीचर ने उन्हें एग्जाम में कम नंबर दिए साथ ही इतना ही नहीं, इन स्टूडेंट्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड भी किया।

    वायरल वीडियो पर ध्यान दे तो इसमें छात्र कह रहे हैं- ‘लाइव चलाओ, लाइव चलाओ, इस वीडियो को वायरल करना है। वीडियो में आप साफ सुन पाएंगे कि उन्होंने कहा कि, इन्होंने जानबूझकर कम नंबर दिया है, हमारी जिंदगी के साथ खिलवाड़ किया है इनको भुगतना पड़ेगा।’ बता दें यह घटना झारखंड के दुमका स्थित गोपीकांदर अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय की बताई जा रही है।

    जानकारी के लिए बता दें कि झारखंड बोर्ड ने शनिवार को JAC Class 9 Result की घोषणा की। जिसके बाद सोमवार को यह 29 अगस्त 2022 को घटी। पुलिस ने बताया कि दुमका के गोपीकांदर आवासीय स्कूल में 9वीं के 32 छात्रों में से 11 को ग्रेड D मिला, जिसको फेल के समान माना जाता है।

    खराब नंबर मिलने से गुस्सा हुए छात्रों ने स्कूल के मैथ्स टीचर कुमार सुमन, क्लर्क सोनेराम चौरे और अचिंतो कुमार मलिक को स्कूल कैंपस में ही आम के पेड़ से बांधा और उनकी पिटाई भी कर दी। उनको बहुत सी चोटें भी आई हैं।

    वहीं इसको लेकर टीचर का आरोप है कि उन्होंने प्रैक्टिकल में कम नंबर दिए गए, जिसके कारण बच्चे फेल हो गए। और क्लर्क ने Jharkhand Board की वेबसाइट पर मार्क्स अपलोड कट दिए।  वहीं मामले पर बीडीओ अनंत झा का यह कहना है कि ‘स्कूल मैनेजमेंट न तो प्रैक्टिकल एग्जाम के मार्क्स दिखा सका, न ही उन्हें ऑनलाइन अपलोड करने की डेट की जानकारी हो पाईं। अब तक स्पष्ट नहीं है कि बच्चे थ्योरी में फेल हुए हैं या फिर प्रैक्टिकल में।’