Category: viral-news

  • रो-रो कर सिपाही ने बयां किया दर्द, 12 घंटे ड्यूटी के बाद UP पुलिस को मिलता है ऐसा खाना

    डेस्क। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक पुलिसकर्मी ने खाने की थाली हाथ में लेकर पुलिस मुख्यालय के सामने खूब हंगामा किया। पुलिसकर्मी ने आरोप लगाया कि 12-12 घंटे ड्यूटी करने के बाद भी ठीक से उन्हें खाने को नहीं दिया जाता।

    खाने की थाली हाथ में लेकर रोते हुए सिपाही का कहना था कि कप्तान साहब इस थाली में दी जाने वाली रोटी खाकर दिखाएं तो पता चले कि 12 घंटे काम करने वाले ये सिपाही कैसा खाना खाने को मजबूर हो गए हैं।

    जानिए सिपाही का पूरा बयान

    “इस रोटी को कुत्तों को डाल दीजिए, क्या ये खाना आपके बेटे-बेटी या कोई खा सकते हैं? मैं बस यही पूछना चाहता हूं कि सुबह से मैं बिना खाना खाए हूं पर मैं और हमारी बात सुनने वाला यहां कोई नहीं है।” बता दें कि सिपाही हाथ में खाने की थाली लेकर रो-रोकर अपना दर्द बयां कर रहा था।

    बता दें यह मामला फिरोजाबाद मुख्यालय में तैनात यूपी पुलिस के सिपाही मनोज कुमार का है।  उन्होंने आरोप लगाया कि उसे खाने की शिकायत करने पर बर्खास्त करने की धमकी भी दी जा रही है। 

    मनोज कुमार ने यह भी कहा, “आरआई बोलते हैं कि जनता के बीच शिकायत लेकर जाओगे तो बर्खास्त कर देंगे। इसके बाद उसने कहा कि एडीजी साहब को फोन किया तो किसी ने फोन नहीं उठाया।”

    मनोज कुमार ने कहा, “आए दिन आप सुनते रहते हैं कि सिपाही आत्महत्या कर रहे हैं ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वो दबाते जाते हैं-दबाते जाते हैं और सिपाही मर जाते हैं लेकिन कोई उनकी सुनता नहीं है।” 

    वहीं सिपाही के आरोपों पर जिला पुलिस की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। फिरोजाबाद पुलिस की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “मैस के खाने की गुणवत्ता से संबंधी शिकायत के मामले में खाने की गुणवत्ता की जांच सीओ सिटी द्वारा की जा रही हैं।”

  • इंस्टाग्राम पर सहायक प्रोफेसर ने डाली फोटो, मचा बवाल जारी हुआ 99 करोड़ का मानहानि नोटिस

    सोशल मीडिया: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। लोग लोकप्रियता हासिल करने के लिये तरह तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। कई बार उनके वीडियो उन्हें तगड़ी लोकप्रियता दिलाते हैं तो कई बार वह उनके गले की फ़ास बन जाते हैं। 

    वही आज हम आपको बताने जा रहे उस घटना के बारे में जिसकी वजह से एक सहायक प्रोफेसर को अपने पद से इस्तीफ़ा देना पड़ा था और एक फोटो पोस्ट करने के कारण उसके खिलाफ 99 करोड़ का मानहानि नोटिस जारी हुआ था।
     घटना बीते साल अक्टूबर की है। जब सेंट जेवियर्स विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के तौर पर काम कर रही एक महिला ने सोशल मीडिया पर स्वीमिंग सूट में तस्वीरें पोस्ट की और उसे अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। विद्यालय के अधिकारियों ने महिला के खिलाफ 99 करोड़ का मानहानि नोटिस जारी किया था। 
    मामला तब संज्ञान में आया जब एक पिता ने शिकायत की थी कि उन्होंने अपने बेटे को एक सहायक प्रोफेसर की स्वीमिंग शूट में तस्वीर को लीन होते देखा है। परिजन ने तर्क दिया था कि 18 साल के छात्र के लिये यह असभ्य, अनुचित और अश्लीलता से भरा हुआ है। प्रोफेसर ने सार्वजनिक मंच पर शरीर को दिखाने वाले वस्त्र पहने हुए हैं जो बच्चो के मस्तिष्क पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
    इस मामले पर प्रोफेसर ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि उन्होंने विश्वविद्यालय ज्वाइन करने से दो महीने पहले यह इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थीं, क्योंकि तब तक तस्वीरें अपने आप ट्रैश सेक्शन में चली जाती थीं। उन्होंने यह भी कहा है कि उनका इंस्टाग्राम निजी है उनके फॉलोअर्स के अलावा उनकी तस्वीरों को कोई और नही देख सकता है।
    लेकिन विश्विद्यालय ने उनका तर्क नहीं माना और उन्हें इस्तीफा देने या बर्खास्त करने की बात कही है।उन्होंने कोलकाता पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें दावा किया गया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किया गया हो सकता है।

  • ऑनलाइन भीख के बाद अब आया ऑनलाइन न्यौछावर देने की रस्म का वीडियो, इंटरनेट पर लगा रहा आग

    डेस्क। ऑनलाइन (Online) युग मे सबकुछ ऑनलाइन हो चुका है फिर चाहे वो शॉपिंग करना हो या फिर घर बैठे किसी दूसरे शहर कोई गिफ्ट भेजना हो। आज आप आपनर लिए ही नहीं दूसरे के लिए भी कुछ मंगवा सकते हैं।

    अब लोगों को जेब में कैश रखने की जरूरत भी नहीं पड़ती, पर कुछ रस्म-रिवाज़ अब भी ऐसे हैं, जहां ज़रूरत होती है कैश लुटाने या उड़ाने की, आपने ऐसा अक्सर शादियों में देखा होगा।

    इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने न्यौछावर डालने की रस्म भी ऑनलाइन की।

    ये कुछ ऐसा था जैसे कोई भी चीज खरीदो और बस ऑनलाइन पेमेंट (Online Payment) कर दो। जहाँ अब भिखारी भी ऑनलाइन भीख ले लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने बारातियों पर न्यौछावर डालने के लिए भी ऑनलाइन ही पेमेंट ले लिया, जो काफी कूल भी लग रहा है।

    वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात में डांस चल रहा है, इसी बीच किसी एक व्यक्ति को न्यौछावर डालनी होती है। ऐसे में एक शख्स अपना मोबाइल खोलकर स्कैन खोलता है। वो नाच रहे बारातियों के ऊपर से अपना फोन वारता है और फिर न्यौछावर देने के लिए ढोलवाले के पास में जाता है और ढोल पर लगे क्यूआर कोड के स्टिकर को स्कैन करता है और फिर 50 रुपये का न्यौछावर नोट के बजाय पेटीएम से ही दे देता है। देखने में ये इतना मज़ेदार लग रहा है कि आप भी अगली बार शादी में इसे ट्राई करने का विचार बना सकते हैं।

     

  • शादी में उड़ाए गए पेंटियम से रुपये , देखे वीडियो

    वायरल; समय के साथ हमारी लाइफस्टाइल बिल्कुल बदल गई है। पहले जहां बिना कैश के हमारा काम नही चलता था वही आज दौर ऐसा आ गया है कि अब लोग अपना हर काम ऑनलाइन कर रहे हैं। उन्हें चाहे कुछ खाना हो या कुछ खरीदना हो वह कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं। वही आज हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसे देखकर आप कहेंगे की वाह क्या बात है।

    क्योंकि अभी तक जहां शादी में बिना कैश के काम नही चलता था। वही अब आप शादी में भी ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं व शादी की सभी रस्मों में पेंटियम करके पैसा दे सकते हैं। अब शादी में पैसे भी ऑनलाइन उड़ाए जाने लगे हैं। 

     

    वीडियो में देखा जा सकता है कि डांस हो रहा है। एक व्यक्ति आता है और पेंटियम का स्कैनर ओपन करता है। फिर वह अपने फोन को दूल्हे के ऊपर घुमाता है और ढोल वाले के पास जाकर लगे स्कैनर को स्कैन करके उसे ऑनलाइन पैसा देता है। इस वीडियो को देखकर यह समझ आ रहा है कि अब हम तकनीकी से किंतना जुड़ चुके हैं और हमारे लिए अपने साथ कैश लेकर चलना मुश्किल सा हो गया है।

  • सांड को चिढ़ा रहा था आदमी , गुस्साया सांड सींग से उठाकर आदमी को पटका, वीडियो वायरल

    वायरल: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई अतरंगा वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार यह वीडियोज किसी को खूब लोकप्रियता दिला देते हैं तो कई बार इन्हें देखकर हम चकित रह जाते हैं। वही इस समय एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर हगामा मचाए हुए हैं। इस वीडियो में एक व्यक्ति का सांड के साथ पंगा देंखने को मिल रहा है।

    वीडियो में देखा जा सकता है एक ओर सांड खड़ा है और दूसरी तरफ एक आदमी। अदामी लगातार सांड को गुस्सा दिला रहा है। आदमी को उसकी इस हरकत के कारण सांड की मार भी झेलनी पड़ती है। जिसे वह अपनी पूरी जिंदगी याद रखेगा। 
    व्यक्ति सांड के सामने खड़ा होकर उसे ललकारता है। सांड उसे थोड़ी देर तक देखता रहता है लेकिन बाद में गुस्से में आग बबूला होकर उसके पीछे भागता है। सांड को अपनी और भागता देख वह आदमी तेजी से भागता है लेकिन सांड उसे अपने सींग से उठाकर जीने के पीछे फेक देता है। सांड की मार से आदमी को खूब चोट लग होगी। उससे उठा नही जा रहा था। वीडियो से यह स्पष्ट है कि यह एक खेल का वीडियो था जहाँ सांड ने अलग ही खेल खेल दिया।

     

  • Viral Video: पाकिस्तान के विश्वविद्यालय में फहराया गया तिरंगा साथ ही गूंजा वंदे मातरम, मच गया बवाल

    डेस्क। अगस्त 15 को भारत अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है जिसपर पूरे भारत में जश्न का माहौल बना हुआ हुआ साथ ही इस मौके पर पाकिस्तान के एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय का वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है जिसमें यूनिवर्सिटी के छात्रों को तिरंगा फहराते हुए और वंदे मातरम के गाने पर कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए भी देखा जा रहा है, इसके साथ ही पाकिस्तान में भी बवाल मच गया है और प्रशासन को जांच के आदेश दिए गये हैं।

    ट्विटर पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वो पाकिस्तान के शाहिदा इस्लाम कॉलेज का बताया जा रहा है, यह मुल्तान का एक प्रसिद्ध विश्वविद्यालय है, जिसमें छात्र वंदे मातरम बजाते हुए और भारत का राष्ट्रीय ध्वज लहराते हुए साफ देखे जा सकते हैं। 

    बता दें कि यह कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र की मॉडल प्रतियोगिता का एक हिस्सा था जिसमें छात्रों को विभिन्न देशों को प्रतिनिधित्व करना था और इस दौरान मंच पर अलग अलग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जा रहे थे और इसीलिए स्टेज पर छात्र भारत का ध्वज फहरा रहे थे और वंदे मातरम गीत पर प्रस्तुति भी दे रहे थे। पर ऐसा होता देख कार्यक्रम को बीच में ही रोक दिया गया।

    जिसके बाद छात्र को स्टेज से वापस जाते हुए देखा जा रहा है। वहीं, छात्र के तिरंगा फहराने के बाद कुछ छात्राओं को हाथों में दीप लिए स्टेज पर आते भी देखा जा सकता है, और छात्राएं भी तिरंगे की थीम में थी और ऐसा लग रहा था, कि वो भारत में अलग अलग सम्प्रदाय एवं अनेकता में एकता का संदेश दे रही हो । इस दौरान बैकग्राउंड में शाहरूख खान की एक फिल्म का गाना बजने लगता है। पर स्टेज पर जैसे ही छात्राएं पहुँचती हैं, उस गीत को भी बंद कर दिया जाता है, जिसके बाद चारों छात्राएं स्टेज से बाहर निकल जाती हैं।

     

  • उत्तरप्रदेश की पुलिस में तैनात सिपाही की विदाई में फूट फूट कर रोए बच्चे, देखे वीडियो

    वायरल: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। कई बार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होने लगते हैं जो यह बताते हैं की मानवता अभी भी जिंदा है और हर किसी के लिए पैसा सबकुछ नही होता है। जहाँ आज के समय मे कोई बिना पैसे के एक कदम चलना नही पसन्द करता वही जीआरपी में तैनात एक सिपाही जो अपने पैसे खर्च करके बच्चो को पढ़ता था। वही अब जब इस सिपाही का तबादला हो गया तो बच्चे रोने लगे और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो GRP में तैनात सिपाही का है। यह सिपाही बच्चो को अपनी तनख्वाह के पैसे से पढ़ता था। इसने महज 5 बच्चो को पढ़ाने से शुरुआत की थी लेकिन देखते ही देखते इसके पास कई बच्चे आने लगे। सिपाही उत्तरप्रदेश के जिला उन्नाव का है। सिपाही का अब तबादला हो गया है और उसके तबादले की खबर सुनकर बच्चे रोने लगे।
    जब सिपाही की विदाई हुई तो बच्चे उसे पकड़कर रोने लगे। बच्चो को रोता देखकर सिपाही भावुक हो गया। सिपाही का नाम रोहित है। रोहित का कहना है कि पढ़ाना उनका शौक है। वह जहां भी रहेंगे बच्चो को पढ़ाएंगे। रोहित की साल 2005 में नौकरी लगी थी। रोहित के प्रति उनके बच्चो का प्रेम देखकर लोग हैरान रह गए है। वही हर ओर रोहित के प्रयास की सराहना हो रही है।

     

  • Viral Video: बुजुर्ग को पीटकर पगड़ी की बेअदबी, वायरल हो रहा आप नेता का वीडियो

    डेस्क। पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) के एक नेता का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि AAP नेता एक बुजुर्ग को बुरी तरह से मार रहा है। इसके बाद वह उनके सिर पर से पगड़ी भी निकाल देता है।

    यह वीडियो पंजाब के लुधियाना शहर में गांव सिहोड़ा का बताया जा रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इस पर आक्रोश भी व्यक्त कर रहे हैं।

    बता दें कि जिस शख्स की आप नेता अवतार सिंह पिटाई कर रहा है वो शहीदगढ़ पब्लिक स्कूल के पूर्व डायरेक्टर अजीत सिंह बताए जा रहे है। गांव के पूर्व सरपंच और AAP नेता अवतार सिंह की ओर से की गई मारपीट की VIDEO सोशल मीडिया पर सामने आया है। 

    बता दें कि आप नेता अजीत सिंह के साथ ना सिर्फ मारपीट करता है बल्कि उनकी पगड़ी खींचकर बेअदबी भी करता नज़र आ रहा है। इसी कड़ी में पुलिस ने अवतार सिंह पर मामला भी दर्ज कर लिया है।

    वायरल हो इस रहे वीडियो पर मजिंदर सिंह सिरसा ने लिखा कि आप नेता अवतार सिंह ने स्कूल के पूर्व डायरेक्टर, जो 72 साल के हैं। अजीत सिंह की पगड़ी उतारी और जमीन पर गिराकर पीटा यह उम्र का भी अपमान है और पगड़ी का भी, भगवंत मान जी ये कैसा बदलाव? अवतार सिंह को पगड़ी की बेअदबी के लिये आपको पूरे पंजाब से माफी मांगनी होगी।

     

  • Boycott होने के बाद Zomato ने वापस लिया ऋतिक रोशन का ऐड, मांगी माफी

     

    डेस्क। ऑनलाइन माध्यम से खाद्य वितरण फार्म जौमेटो (Zomato) ने विवाद के बाद अभिनेता ऋतिक रोशन (Actor Hrithik Roshan) के विज्ञापन को वापस ले लिया है साथ ही उन्होंने माफी मांगते हुए स्पष्ट किया है कि विज्ञापन में ”महाकाल” का संदर्भ एक रेस्तरां के लिए था न कि इसे मंदिर के प्रदर्शित किया गया था। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्थित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) के पुजारियों ने विज्ञापन पर अपनी आपत्ति जताते हुए यह दावा किया था कि इससे हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंची है साथ ही उन्होंने इसे वापस लेने की भी मांग की है।

    वहीं इसके बाद रविवार को मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra) ने पुलिस को इस मामले की जांच करने का निर्देश भी दिया था। साथ ही सोशल मीडिया पर उपलब्ध विज्ञापन वीडियो में अभिनेता को यह कहते हुए भी सुना जा सकता है कि अगर, ”उन्हें थाली का मन किया उज्जैन में, तो महाकाल से मंगा लिया।”

    बता दें खाद्य वितरण फर्म ने कहा कि वीडियो अखिल भारतीय अभियान का हिस्सा है जिसके लिए उज्जैन के महाकाल रेस्तरां को चुना गया था। जोमैटो ने आगे यह भी कहा, ”हम उज्जैन के लोगों की भावनाओं का काफी सम्मान भी करते हैं और विवाद पैदा करने वाला विज्ञापन अब नहीं दिखेगा।  हम इसके लिए माफी मांगते हैं पर यहां किसी की आस्था और भावनाओं को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था।”

     

    null

     

  • Amazon ने दिखाई कृष्णा राधा की अश्लील तस्वीर, लोग कर रहे बायकॉट

    डेस्क : ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon इंडिया और Exotic इंडिया एक बार फिर साम्प्रदायिक सौहार्द के मामले में विवादों में है। इस बार यह विवाद एक पेंटिंग को लेकर पैदा हो गया है। इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण को बेहद ही आपत्तिजनक और अश्लील मुद्रा में प्रदर्शन किए जाने के कारण यह विवाद खड़ा हुआ है।

    इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण और राधा को एक साथ नग्न अवस्था में दर्शाया गया है। इस फ़ोटो को लेकर विवाद ने अब गहरा रुख अख्तियार कर लिया है और लोग सोशल मीडिया पर अमेज़न को बॉयकोट ट्रेंड कर रहें है।

    amazon इंडिया और Exotic इंडिया पर बिक रही अश्लील पेंटिंग

    आपको बता दें कि ई-कॉमर्स वेबसाइट amazon इंडिया और Exotic इंडिया की एक पेंटिंग ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस पेंटिंग में भगवान कृष्ण और राधा को एक पेड़ के नीचे नग्न अवस्था में दिखाया गया है। बता दें कि Amazon पर यह पेंटिंग गीता गोविंदा राधाकृष्णा इन फारेस्ट लव के नाम से बेचीं जा रही है। वहीं इसमें फ्रेम साइज़ 12×13 इंच की दी गई है।

    इस पेंटिंग को देख कर लोग गुस्से में हैं और लोगों ने ट्विटर ट्रेंड पर #Boycott_Amazon ट्रेंड करा कर अपने गुस्से का प्रदर्शन किया है। लोगों ने ट्विटर पर लिखा भगवान कृष्ण की जन्माष्टमी पर इस प्रकार से भगवान की पेंटिंग को प्रदर्शित करना करोड़ों हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं का अनादर करने के समान है।