Category: viral-news

  • भारत की अंजली को हुआ पाकिस्तान की सूफी से प्यार, तस्वीरें देखें

    सोशल मीडिया: आज के समय मे समलैंगिक संबंधों का होना आम बात है। अब इसे सरकार ने मंजूरी दे दी है। वही समाज भी धीरे धीरे अपनी विचारधारा बदल कर समलैंगिक संबंधों को स्वीकार रहा है। सोशल मीडिया पर अक्सर हमे समलैंगिक जोड़े ट्रेंड करते दिख जाते हैं। वही अब सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अंजलि चक्रा ने सूफी मलिक के साथ अपनी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर शेयर की है। इनकी प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है लोग इसपर जमकर रिएक्शन भी दे रहे हैं।

    [object Promise]
    अंजली और सूफी एक बार पहले भी अपने वायरल फोटो शूट की वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेड कर चुकी है। अंजली भारत की रहने वाली एक हिन्दू लड़की है। वही सूफी पाकिस्तान की रहने वाली एक सूफी मुस्लिम लड़की है। अंजली ने जब सोशल मीडिया पर अपने सेम सेक्स रिलेशनशिप की बात साझा की तो वह एक दम से ट्रेड करने लगी और उन्हें खूब लोकप्रियता हासिल हुई।
    अंजली ने कहा जब मैंने अपने पार्टनर के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना शुरू किया तो मेरे फॉलोअर्स बढ़ने लगे। अपने रिलेशनशिप का खुलासा करने के बाद मैंने अपना पहला पोस्ट अपने छोटे खुले बालो में किया था। इस हेयरकट को मैं और मेरी बेस्टफ्रेंड बाइसेक्शुअल बॉब कहते हैं। क्योंकि हम दोनों ने सुना था कि लोग अपनी पहचान जाहिर करने के लिए ऐसा ही हेयरकट करवाते हैं।
    [object Promise]
    उन्होंने आगे कहा मैने यह महसूस किया कि मुझे एक ऐसा लुक अपनाना चाहिए जो मेरा गे लुक दिखाए जिससे यह जाहिर हो कि मैं उसके साथ रिलेशनशिप में हूँ। फिर मैंने यह सीखा कि LGBTQ कम्युनिटी के लोगों की तरह दिखने का कोई तरीका नहीं है. मैं अपने लुक के साथ ज्यादा से ज्यादा एक्सपेरिमेंट करता चाहती हूं।

  • वायरल वीडियो : बच्ची ने छुए CRPF जवान के पैर, तो लोग हुए भावुक

     

    डेस्क। माता-पिता हमेशा ही अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने की काशमकाशों में लगे हैं ताकि जब भी वो समाज में निकलें तो उन्हीं संस्कारों के भरोसा उनका नाम रौशन करें। मगर कई बार ये बच्चों के ऊपर होता है कि वो मां-बाप की बातों को कितना समझ कर अपने जीवन में उतार पाते हैं।

    हाल ही में एक छोटी सी बच्ची का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो मेट्रो स्टेशन पर ऐसा काम करती है जिसके बाद चारों ओर उसकी और उसके मां-बाप की तारीफ होने लग जाती है। बच्ची मीडिया स्टेशन पर खड़े सुरक्षाकर्मी के पैर छू (little girl touch feet of CRPF jawan video) लेती है। यह देख आस-पास खड़े लोगों के साथ ही जवान भी भावुक हो जाते हैं।

    तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक छोटी बच्ची (girl touching feet of defence personnel video) की खूब बाते हो रहीं हैं।

    रवि रंजन ने ट्विटर पर इस वीडियो को पोस्ट किया है। इस वायरल वीडियो की खास बात ये है कि जहां लोग सुरक्षाकर्मियों के योगदान के लिए उनका आभार तक नहीं जताते, वहीं एक अंजान छोटी बच्ची ने आभार जताने के लिए जवान के पैर छू कर सबकी आँखे नम कर दीं। 

    वायरल वीडियो किसी मेट्रो स्टेशन का लग रहा है। जहां 3 सीआरपीएफ कर्मी खड़े बातें करते दिखाई देते है तभी एक छोटी बच्ची उनके पास आती है और उनमें से एक जवान के नजीदक आकर खड़ी हो जाती है फिर जवान भी उसे प्यार से देखता है और तभी बच्ची झुककर उस जवान के पैर छू लेती है।

    इसके बाद जवान भावुक हो जाता है और बच्ची को पकड़कर उसे प्यार जताता है फिर जवान उसे वीडियो बनाने वाले बच्ची के परिजनों के पास भेज देता है।

    इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं साथ ही कई लोगों ने कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। वीडियो को 20 हजार से ज्यादा लाइक भी मिले है।

  • चुनाव में मिली हार तो झूमकर पुराने गाने पर नाचने लगा प्रत्याशी देखे वीडीयो

    वायरल: आज के समय मे चुनाव लड़ना कठिन होता जा रहा है अब चुनाव वही जीतता है जो कई सालों से जनता के बीच जाता है ओर जनता को साधता है। अब एमएलए का चुनाव हो या सांसद का मुखिया का चुनाव हो या कोई अन्य लीडर बिना मशक्कत किये अपनी जीत सुनिश्चित नही कर सकता है। लेकिन आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसा वीडीयो जिसे देखकर आप चौंक जाएंगे। क्योंकि इस वीडियो में एक ऐसा व्यक्ति है जो अपनी हार का गम मिटाने के लिए जमकर डांस करता दिखाई दे रहा है।

    सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जो व्यक्ति है वह गले मे मालाएं पहने हुए हैं। वह एक हारा हुआ प्रत्याशी है। उसे अपनी हार का गम है वह अपनी हार का गम दूर करने के लिए पुराने गाने पर जबरदस्त डांस करते नजर आ रहा है। डांस करते करते वह पास के एक मंदिर में पूजा करने जाता है और बाद में वह पुनः वापस आकर जबरदस्त डांस करने लगता है। 
    सूत्रों का कहना है कि यह वीडीयो मध्यप्रदेश के खंडवा का है। जहाँ एक हारा हुआ व्यक्ति जश्न मनाते दिख रहा है। बता दें कल्लू मारवाड़ी ने खंडवा नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 28 से निर्दलीय पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा. इस वार्ड से भाजपा के रामगोपाल शर्मा को जीत मिली है। लेकिन हार के बाद भी वह काफी खुश दिखे ओर अपने दर्द को कम करने की दबाई उन्होंने डांस में ढूंढ ली।
    वीडियो :-

     

  • सड़क पर टहल रही थी चुड़ैल दो लड़के आये मचा हंगामा

    वायरल: सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडीयो वायरल होता रहता है ओर लोग उस वीडीयो को देखकर या तो प्रेरित होते है या अचंभित। वही आज हम आपके लिये लेकर आये हैं एक ऐसा वायरल वीडीयो जो डर की दास्तां का वर्णन कर रहा है। क्योंकि आज का यह वीडीयो एक भूत का वीडियो है। इस वीडियो में एक सुनसान सड़क पर चुड़ैल टहलती दिखाई गई है। जो लोगो को डराने की कोशिश कर रही है।

    वीडीयो में दो लड़के सुनसान सड़क पर जा रहे थे। अचानक से उनके सामने एक चुड़ैल आ जाती है वह उसे देखकर थोड़ा सा डर जाते हैं ओर डर के मारे अपना रास्ता बदल लेते हैं। लेकिन वह उनके सामने उस दूसरे रास्ते पर।भी आ जाती है। चुड़ैल को अपने सामने देखकर वह दोनो लड़के डर से कांपने लगते हैं उनके मन मे भूत का भय आ जाता है और वह जोर जोर से चिल्लाने लगते हैं।
    वीडीयो देखकर यह पता चल रहा है कि यह सच का भूत नही है। किसी ने लोकप्रियता हासिल करने और लोगो को डराने के लिये ऐसा किया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर लोग इस वीडियो को देखकर खूब ठहाके लगा रहे हैं ओर कमेंट बॉक्स में जमकर प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं। इस वीडियो से यह साफ स्पष्ट होता है कि इसको लोगो को डराने के लिये तैयार किया गया है।

  • पति को छोड़ प्रेमी संग रहने के लिये सरेआम महिला ने किया हंगामा

    वायरल: प्यार इंसान को विद्रोही बना देता है। जब कोई महिला या पुरुष प्रेम में होता है तो उसे अपने आस पास कुछ नही दिखाई देता। अक्सर प्रेम से जुड़ी खबरे हमारे सामने आती रहती है। जिन्हें सुनकर हम चौंक जाते हैं। ऐसा ही एक मामला बिहार से सामने आया है जहाँ एक शादीशुदा महिला ने खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर डाला।

    महिला ने कहा उसे अपने पति के साथ रहने में कोई दिलचस्पी नही है। वह उसके साथ नही बल्कि अपने बचपन के प्यार के साथ रहना चाहती है। उसे अपने पति से बिल्कुल भी प्यार नही है क्योंकि वह अपने बचपन के प्यार के साथ अपना जीवन गुजरना चाहती है और उसके शिवा वह अपनी जिंदगी में किसी और व्यक्ति की कल्पना नही कर सकती। महिला ने यह भी कहा है कि अगर उसे उसके बचपन के प्रेमी के साथ नही रहने दिया गया तो वह अपनी जान दे देगी लेकिन अपने पति के साथ नही रहेगी।
    महिला ने अपने पति को लेकर दावा किया है कि उसका पति दिव्यांग है। वह उससे प्रेम नही करता वह उसके साथ दुर्व्यवहार करता है उसे मरता पीटता है। वह उसके साथ नही रह सकती अब वह अपनी बाकी की जिंदगी अपने प्रेमी के साथ गुजारना चाहती है। बता दें प्रेमी और प्रेमिका के मध्य मरने जीने की कसमें तब खाई गई थी जब वह स्कूल में पढ़ते थे।
    जानकारी के लिये बता दें मामला बिहार के बक्सर के पुरैना गांव का है। महिला कुछ दिन पहले अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। दोनो जमशेदपुर में प्रेमी की बहन के घर मे रह रहे थे। जानकारी होने के बाद महिला के ससुराल वाले उसे वहां से बक्सर के चौगाई के मुरार थाना पहुंचे थे। महिला ने पुलिस के सामने अपने प्रेमी के साथ रहने का दावा किया है। वह अपने पति के साथ वापस नही जाना चाहती है।

  • सोशल मीडिया पर 150 महिलाओं से दोस्ती फिर करोड़ो की ठगी, आरोपी हिरासत में

    देश: आज के समय में तकनीकी हमारे जीवन का हिस्सा बन चुकी है। हर इंसान सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता है। वही देश विदेश के लोगो से कनेक्ट होकर उनसे दोस्ती करना आज कल लोगो के लिये आम बात हो गई है। लेकिन कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से की गई दोस्ती आपके लिये बड़ी सजा बन जाती है और आप किसी ऐसी साजिश का हिस्सा बन जाते हैं जिसके बारे में हमने कभी कल्पना नहीं की होती है। 

    वही अब खबर है की साइबर क्राइम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो की सोशल मीडिया के माध्यम से 150 से ज्यादा महिलाओं के साथ दोस्ती कर उनसे करोड़ो की ठगी कर चुका था। साइबर क्राइम पुलिस ने नाइजीरियाई गिरोह का पर्दा फास किया है। पुलिस ने नाइजीरियाई क्यूडम क्रिश्चियन और सेनेगल निवासी महिला को ग्रेनो वेस्ट से गिरफ्तार किया है।
    यह दोनो महिलाओं को शादी का झांसा देकर उनके साथ ठगी करते थे। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जिसके बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। दोनो आरोपियों से पुलिस पूंछताछ कर इस बात का पता लगाने की कवायद में जुटी है कि उन्होंने कुल कितनी रकम की ठगी की है।
    बता दें इस सन्दर्भ में अभी कुछ दिन पहले नोएडा निवासी श्रेया शर्मा ने पुलिस से शिकायत की थी कि सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाने के बाद आरोपियों ने खुद को बेल्जियम में आईटी कंपनी का हेड बताकर उनसे 8.40 लाख रुपये ठगे हैं। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी क्यूडम खुद को आईटी कंपनी हेड, कंपनी अधिकारी, लीगल मैनेजर आदि बताकर सोशल मीडिया या वैवाहिक साइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाता था और महिला को अपने झांसे में फसाकर ठगी करता था।
    आरोपी क्यूडम विधवा, अधिक उम्र की महिलाओं को सामान्य तौर पर निशाना बनाता था। हाल ही के दिनों में आरोपी ने बेल्जियम की कंपनी का हेड बताकर कई महिलाओं को ठगा था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 15 सिम बरामद किये हैं। आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल की जांच में 200 नंबर मिले हैं। साथ ही, 400 ईमेल आईडी का डाटा मिला है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने की लगातार कोशिश कर रही है।

  • 12 साल के बच्चें ने Youtube देखकर बनाई शराब और दोस्त को पिला भी दी फिर जो हुआ सुनकर उड़ जाएंगे होश

     

    12 year make liquor at home। तिरुवनंतपुरम में 12 साल के एक लड़के ने सोशल मीडिया वीडियो प्लेटफार्म यूट्यूब पर एक वीडियो को देखकर अंगूर से शराब (Liquor) बनाई और उसे अपने एक क्लास फ्रेंड को पिला भी दी, जिसके बाद तबीयत बिगड़ने पर उसके दोस्त को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

    बता दें शराब पीने वाले छात्र ने फौरन बाद ही उल्टियां करनी शुरू कर दी थीं। जिसके बाद उसे पड़ोस के चिरायिनकीझू के एक अस्पताल में भर्ती भी कराया गया। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुँच और पुलिस ने बताया कि बाद में उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और उसकी हालत अब स्थिर है।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार को हुई और पुलिस ने प्राप्त सूचना के आधार पर एक मामला भी दर्ज किया है। और पुलिस कई अलग अलग एंगल से मामले की पड़ताल में जुटी है। 

    उन्होंने ये भी बताया है कि लड़के ने अपने माता-पिता द्वारा खरीदे गए अंगूरों का इस्तेमाल कर शराब बनाई थी।

    उसने यह भी कहा है कि, ‘वीडियो देख बनाई गई शराब में मैंने किसी तरह का कोई एल्कोहोल या केमिकल नहीं डाला था। शराब बनाने के लिए उसने यूट्यूब पर देखे एक वीडियो में दिए गए निर्देशों का पालन किया। उसने कहा कि कुछ बताया गया सामान उसने एक बोतल में भरा और फिर उसे जमीन के नीचे दबा दिया.’

    पुलिस ने इस बात पर से भी पर्दा उठाया कि लड़के की मां को पता था कि वह शराब बनाने में हाथ आजमा रहा है, पर उन्होंने उस बात को गंभीरता से नहीं लिया था।

  • 2 करोड़ 83 लाख सैलरी लगी कम तो छोड़ दी Google की नौकरी

    डेस्क। दिग्‍गज टेक कंपनी गूगल (Google) में काम करने का मौका कर किसी को नहीं मिलता। लेकिन एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने गूगल के ऑफर को बस एक छोटे से कारण के चलते अस्‍वीकार कर दिया।

    बता दें कि  पायरेट किंग (PIRATE KING) नाम के वेरिफाइड यूट्यूब यूजर ने एक वीडियो में इसके पीछे का कारण बताया तो सुनने वालों के होश ही उड़ गए।

    शख्स के अधिक सैलरी मांगने पर गूगल ने उनसे दूसरी कंपनियों की ओर से मिले ऑफर लेटर मांग लिए ये बात उन्हें पसंद नहीं आई जिसपर उन्होंने अच्छी खासी नौकरी छोड़ दी।

     पायरेट किंग ने वीडियो में दावा किया कि उन्‍हें गूगल से 2 करोड़ 83 लाख रुपए का सालाना पैकेज ऑफर हुआ था। इतना ही नहीं वीडियो में उन्होंने गूगल का ऑफर लेटर भी दिखाया। इससे पहले वो माइक्रोसॉफ्ट और ई-बे जैसी दूसरी दिग्‍गज कंपनियों में भी काम कर चुके हैं।

    यूट्यूब यूजर और सॉफ्टवेयर इंजीनियर ‘पायरेट किंग’ PK नाम से काफी प्रसिद्ध हैं। वो पहले माइक्रोसॉफ्ट में काम किया करते थे। जॉब छोड़ने के पीछे की वजह उन्‍होंने ‘खराब लीडरशिप’, ‘वर्क फ्रॉम होम खत्‍म कर आफिस बुलाना’ बताईं।

    इतना ही नहीं इस वीडियो में पायरेट किंग ने गूगल से मिला ऑफर लेटर भी पेश किया। पायरेट ने बताया कि गूगल में काम करना उनका सपना था पर उन्‍हें जो ऑफर मिला वो तुलनात्‍मक रूप से काफी कम था।

    वीडियो में उसने खुद यह बात भी मानी कि गूगल अब ज्‍यादा सैलरी देने वाली कंपनी नहीं रही। पायरेट ने इसके साथ यह भी बताया कि गूगल को उन्‍हें अपने दूसरे जॉब ऑफर भी दिखाने पड़े और इससे उनके स्‍वाभिमान को चोट पहुंची। इसके साथ ही पायरेट ने गूगल के स्‍लो जॉब प्रोसेस पर भी सवाल उठाए हैं।  

    वैसे पायरेट अपनी नई जॉब कहां शुरू करने वाले हैं, इस बारे में उन्‍होंने कोई जानकारी नहीं दी है। 

  • वायरल वीडियो: टीचर के सामने क्लास में लड़कियों ने किया कुछ ऐसा की देखने वालों के उड़ गए होश

    डेस्क। सोशल मीडिया पर हर रोज कुछ न कुछ मजेदार वायरल होते हैं। कई बार इसे देख लोग अपनी हंसी तक नहीं रोक पाते। साथ ही ऐसे वीडियोज को देखकर लोगों का दिन भी बन जाता है। एक बार फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है। इस वायरल वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं।

    सामने आए इस वायरल वीडियो में चंद सेकंड के कुछ ऐसा होता है जो आपको खूब हँसाने वाला है। आप इसमें देख सकते हैं कि दो छात्राएं बहस करते हुए एक-दूसरे के बिल्कुल करीब में जा पहुंची और फिर फ्रेम में ऐसा नजारा दिखा जिसे देखकर कोई भी हैरान हो जाएगा। 

    इस बहस के बीच लड़कियां अचानक एक-दूसरे को पीटने लगती हैं। इमसें दोनों एक-दूसरे को थप्पड़ और लात मारती नज़र आ रही हैं।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि क्लास में टीचर के होने के बावजूद दोनों एक-दूसरे को पीटती रहती हैं। दोनों को बुरी तरह लड़ता देखकर पूरे स्कूल के टीचर तक हिल जाते है। इस वायरल वीडियो पर नेटिजन भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

    https://www.instagram.com/reel/CgvqWUDq-zv/?utm_source=ig_web_copy_link

  • राखी बांधने के बाद बहनों ने छुए पीएम मोदी के पैर, लोग बोले हिंदू के नाम पर कलंक

    डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली में अपने आवास पर बच्चियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। यह एक विशेष रक्षाबंधन था क्योंकि पीएम मोदी की कलाई में राखी बांधने वाली बच्चियां प्रधानमंत्री कार्यालय में काम करने वाले सफाईकर्मियों, चपरासी, माली, ड्राइवर तथा अन्य कर्मचारियों की बेटियां थीं।

    प्रधानमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने मीडिया को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने इससे जुड़ा एक वीडियो भी साझा किया जिसमें प्रधानमंत्री पीएमओ के सफाईकर्मी, सहायक, माली और वाहन चालकों की बेटियों से राखी बंधवाते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भी दी थीं। 

    बता दें भाई और बहन के बीच प्रेम के प्रतीक के रूप में सावन माह की पूर्णिमा को देश भर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है।

    पर इस वीडियो में ट्विटर यूज़र्स ने कुछ ऐसा ढूंढ निकाला जिसके बाद लोग बढ़ चढ़कर पीएम मोदी पर कटाक्ष कर रहें है। दरअसल वीडियो में कुछ बच्चियां पीएम मोदी को राखी बांधने के बाद उनके पैर छूती हैं जो हिन्दू रीति रिवाजों के अनुकूल बताया गया है। इसके अनुसार भाई को बहन के पैर छूने होते हैं।