Category: viral-news

  • नाबालिक बेटे के साथ अश्लील डांस का वीडियो बनाकर Social Media पर अपलोड, महिला के खिलाफ FIR दर्ज

    नई दिल्लीः दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को एक नोटिस भेजा है. इसमें सोशल मीडिया पर एक महिला द्वारा नाबालिग बेटे के साथ अश्लील वीडियो बनाकर अपलोड करने को लेकर तुरंत कार्रवाई करने को कहा है. आयोग की तरफ से बताया गया कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए एक महिला ने बेशर्मी की सीमाएं पार कर दी हैं. वायरल हुई कुछ वीडियो में महिला 10-12 वर्ष के बेटे के साथ ही अश्लील डांस एवं एक्टिंग करती नजर आ रही है.

    इन आपत्तिजनक वीडियो पर आयोग सख्त है और पुलिस को नोटिस भेजकर, महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने को कहा है. आयोग का कहना है कि इस छोटी उम्र में बच्चे को महिलाओं का वस्तुकरण करने की सीख दी जा रही है. वह भी मां के द्वारा ऐसी वीडियो बनाकर बच्चे को गलत शिक्षा दी जा रही हैं. मां-बेटे के पवित्र रिश्ते को भी कलंकित किया जा रहा है.

    आयोग का कहना है कि ऐसा बेटा आगे चलकर और लड़कियों के प्रति कैसी सोच रखेगा. ऐसा ही चलता रहा, तो कहीं आगे जाकर, उसमें आपराधिक मानसिकता ना उत्पन्न हो जाए. वायरल वीडियो में देखा जा सकता है किस प्रकार छोटे बच्चे से अश्लील तरह से एक्टिंग और गानों पर डांस करवाया जा रहा है. वीडियो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया था, जिसे अब सोशल मीडिया पर उठे बवाल के बाद डिलीट कर दिया गया है. वीडियो बनाने वाली महिला के इंस्टाग्राम पर 1 लाख 60 हज़ार से भी अधिक फॉलोअर हैं.

    दिल्ली महिला आयोग ने नोटिस के ज़रिए महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए कहा है, तो साथ ही बच्चे की काउंसलिंग और पुनर्वास की भी बात कही है. आयोग का कहना है की बच्चे को सही गलत के बीच अंतर समझाने और अच्छे से काउंसलिंग करने की ज़रूरत है.

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा, सोशल मीडिया जहां एक तरफ कला दिखाने के लिए एक अच्छा प्लेटफॉर्म देता है. वहीं, दूसरी ओर लोकप्रियता पाने के लिए कुछ लोग शर्म की सीमाएं लांघ देते हैं. एक छोटे से 10-12 साल के बच्चों को, जहां अच्छी सीख देने की ज़रूरत होती है. वहां, उसकी खुद की मां उसके साथ ऐसी अश्लील विडियोज़ बना रही है.

    दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है कि इस महिला के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. वहीं, बच्चे की अच्छी काउंसलिंग भी करने की ज़रूरत है. पुलिस से ये भी कहा है कि सोशल मीडिया से ये सारी विडियोज़ को जल्द डिलीट करवाया जाए. हम महिला आयोग ज़रूर हैं, पर इसका मतलब ये नही कि ग़लत महिला को भी सपोर्ट करेंगे.

  • Crime News : लड़की ने रात को प्रेमी को घर बुलाया, सो रहीं माँ के साथ वो करा दिया जिसकी…. !

    मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का है. यहाँ एक रहने वाले एक शख्स की 17 साल की बेटी का अफेयर हो गया. दोनों अक्सर मिलते थे. और फ़ोन पर लगातार बात करते थे. इससे परिजनों को आपत्ति थी. माँबाप ने बेटी पर कई पाबंदियां लगाने की कोशिश की. एक 17 साल की लड़की ने अपनी ही मां के साथ वो करा दिया, जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की होगी. लड़की ने रात के एक बजे अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और उससे ही अपनी माँ की हत्या करा दी. जिस समय हत्या की गई, तब लड़की की माँ सो रही थीं. उनके सिर पर ईंटें मारी गई, जिससे उनकी मौत हो गई, लेकिन कुछ दिन में ही लड़की को पुलिस ने पकड़ लिया. पुलिस को लड़की और उसके बॉयफ्रेंड ने बताया कि आखिर उन दोनों ने ऐसा किया

    ऐसा होना 17 साल की बेटी को मंजूर नहीं था. लड़की ने एक दिन रात में अपने प्रेमी को घर बुलाया. रात एक बजे जब प्रेमी को घर बुलाया तब लड़की के पिता घर पर नहीं थे. माँ घर में सो रही थीं. तभी सोते वक़्त ही लड़की ने प्रेमी से माँ के सिर पर वार करने को कहा. प्रेमी ने ऐसा किया और महिला की मौके पर ही मौत हो गई. प्रेमी मौके से फरार हो गया.

    इसके बाद बेटी ने खुद अपने पिता को फ़ोन किया और कहा कि माँ का शव आँगन में पड़ा है. मौके पर पहुंचे पिता ने पुलिस को बुलाया. पुलिस कई दिन तक इस मामले में उलझी रही, लेकिन पुलिस के तब होश उड़ गए जब लड़की के मोबाइल की कॉल डिटेल निकाली गई.

  • फ़्रेंज़ी शो देखने को बनाता है फायदेमंद, आपको मिलते हैं ओटीटी सब्सक्रिप्शंस और बहुत कुछ…

     

    कल्पना करें कि काउच पर बैठकर अपना फेवरेट शो देखने के लिए आपको कोई और भुगतान कर रहा हो। फ़्रेंज़ी लगभग ऐसा ही करता है।

    फ़्रेंज़ी आपको दोस्तों को जोड़ने के लिए, रिव्यू लिखने के लिए और शोज़ रिकमेंड करने के लिए आमंत्रित करता है और हर स्टेप पर आपको मिलते हैं पॉइंट्स।

    ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए और ऐप के ‘डील’ सेक्शन से दूसरे आकर्षक ऑफ़र्स प्राप्त करने के लिए इन्हें रिडीम करें। तो देर किस बात की है – फ़्रेंज़ी पॉइंट्स कमाओ, सब्सक्रिप्शन ले जाओ।

    फ़्रेंज़ी क्यों?

    शोज़ और ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म्स की भरमार से यह चुनना मुश्किल हो गया है कि क्या देखा जाए। दूसरे शब्दों में कहें तो ओटीटी के दर्शक अत्यधिक की समस्या और चयन के विरोधाभास से जूझ रहे हैं। इस परिप्रेक्ष्य को ऐसे समझते हैं – हमें याद होगा कि हमने कितनी बार अपने दोस्तों से पूछा है कि क्या देखें। अगर उनकी सलाह हमारी पसंद से मिलती है तो अमुक व्यक्ति हमारे भविष्य की सभी पसंद के लिए रातोंरात प्रभावशाली बन जाता है।

    फ़्रेंज़ी के साथ अनुशंसा लेना आसान हो जाता है और यह विश्वसनीय भी होता है क्योंकि आपके अपने लोगों द्वारा दिया जाता है। क्या देखना है यह तय करना आसान हो जाता है और यह पूरी प्रक्रिया लाभप्रद होती है।

    फ़्रेंज़ी क्या है?

    ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म्स का विकास देखते हुए फ़्रेंज़ी के संस्थापक-सीईओ बालकृष्ण हरि सिंह और हैरी (हरविंदरजीत भाटिया) ने 2020 में इसे लॉन्च किया था। दर्शकों के लिए इसमें सबसे अच्छी बात ये है कि फ़्रेंज़ी आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस व फ़्रेंड्स इंटेलिजेंस/कम्युनिटी इंटेलिजेंस की मदद से रियल टाइम ट्रेंडिंग शोज़ की लिस्ट बनाता है।

    फ़्रेंज़ी पहले से ही भारत का सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला स्ट्रीमिंग सोशल नेटवर्क है।

    अभी फ़्रेंज़ी ग्राहकों की अपनी फ़िल्म कम्युनिटी बनाने के लिए एक प्रमोशनल अभियान चला रहा है। यह ऐप आपको दोस्तों को जोड़ने के लिए, रिव्यू लिखने के लिए और और शोज़ रिकमेंड करने के लिए आमंत्रित करता है और हर स्टेप पर आपको मिलते हैं पॉइंट्स। ओटीटी प्लैटफ़ॉर्म्स के सब्सक्रिप्शन प्राप्त करने के लिए और ऐप के ‘डील’ सेक्शन से दूसरे आकर्षक ऑफ़र्स प्राप्त करने के लिए इन्हें रिडीम करें।

    क्या होगा अगर आपके पास पर्याप्त पॉइंट्स नहीं हैं? कोई बात नहीं – आप फ़्रेंज़ी पर सब्सक्रिप्शन ख़रीद सकते हैं और पा सकते हैं बोनस पॉइंट्स अपने अगले सब्सक्रिप्शन के लिए।

    Frenzi2

    दर्शकों को अब मिली है आवाज़

    हिंदी, अंग्रेज़ी व क्षेत्रीय भाषाओं के शोज़ की ओटीटी दुनिया प्रभाव-आधारित कंटेंट के इस्तेमाल की पुष्टि करती है। फ़्रेंज़ी के पास हैं बेहद आकर्षक और अनोखे प्लान्स जिससे दर्शक बन सकते हैं समीक्षक और फिर सेलेब्रिटी इनफ़्लुएंसर्स।

    आख़िरकार दर्शक के पास है वह आवाज़ जो उसे अपना प्रभावशाली समूह बनाने में मदद कर सकती है, उसके पसंदीदा शोज़ के लिए दोस्तों से जोड़ सकती है और वे रिवॉर्ड्स जीतते जा सकते हैं। ऐप पर और भी बहुत अच्छे ऑप्शंस आने वाले हैं।

    Frenzi3

    इस फायदेमंद सफर का लुत्फ उठाने के लिए अभी डाउनलोड करें फ़्रेंज़ी। सब्सक्रिप्शंस के लिए भुगतान करने से मुक्ति पायें।

    To Download: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.frenzee.app

     

  • सात फीट लंबे सांप को 2 साल के बच्चे ने पूंछ पकड़कर ऐसे खींचा, वीडियो देख लोग है हैरान !

    यह 2 साल का बच्चा सांप के पीछे पहुंचता और उसकी पूंछ पकड़कर उसको खींचने लगता। बच्चे ने सांप को तब तक खींचा जब तक उसे फर्श से घास तक नहीं पहुंचा दिया। हालांकि एक बार उसने सांप को छोड़ दिया था लेकिन उसके पास खड़े शख्स ने उसे दोबारा खींचने के लिए कहा तो उसने इसे एक बार फिर से वहां खींच लिया। यह सांप इतना लंबा है कि इसे देखने वालों के होश उड़ गए।

    वास्तव में यह घटना ऑस्ट्रेलिया की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मैट राइट एक एनिमल स्पेशलिस्ट हैं। यह  दो साल बच्चा उन्हीं का है इस वीडियो को खुद मैट राइट ने शेयर किया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि यह बच्चा एक पार्क के किनारे खड़ा है और उसी के ही बगल फर्श पर सात लंबा सांप मौजूद है बच्चा सांप की पूछ को पकड़ता है और खींचता हुआ लिए चला जाता है।

    A post shared by MATT WRIGHT – OUTBACK WRANGLER (@mattwright)

    यह बच्चा सिर्फ दो साल का है और इसने इतनी बहादुरी से सांप की पूंछ को पकड़ा कि सब उसकी तारीफ करने लगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि मैट राइट जंगली जानवरों को रेस्क्यू करने के लिए जाने जाते हैं, और यह दो साल का बच्चा उन्हीं का है। मैट राइट पिछले 20 सालों से उत्तरी क्षेत्र में मगरमच्छों को पकड़कर स्थानांतरित कर रहे हैं। मैट राइट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह वीडियो पोस्ट किया है।

  • उत्तर प्रदेश ही नहीं एशिया का सबसे बड़ा है गहमर गांव

    बिहार-उत्तरप्रदेश की सीमा पर बसा गहमर गाँव करीब आठ वर्गमील में फैला है। और विश्व का सबसे बड़ा गांव है।  उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले का गहमर गांव फौजियों के गांव के रूप में भी जाना जाता है। साल 1530 बसा इस गांव की पॉपुलेशन करीब डेढ़ लाख है।युवकों को सेना में भर्ती के लिए भूतपूर्व सैनिकों का सहयोग मिलता है। उत्तरप्रदेश के गाजीपुर जिले का गहमर गाँव न सिर्फ एशिया के सबसे बड़े गाँवों में गिना जाता है, बल्कि इसकी ख्याति फौजियों के गाँव के रूप में भी है। यहाँ के लोग फौजियों की जिंदगी से इस कदर जुड़े हैं कि चाहे युद्ध हो या कोई प्राकृतिक विपदा यहाँ की महिलायें अपने घर के पुरूषों को उसमें जाने से नहीं रोकती, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित कर भेजती हैं।

    asia largest-village- 

    इस गाँव के करीब दस हजार फौजी इस समय भारतीय सेना में जवान से लेकर कर्नल तक विभिन्न पदों पर कार्यरत हैं, जबकि पाँच हजार से अधिक भूतपूर्व सैनिक हैं। यहाँ के हर परिवार का कोई न कोई सदस्य भारतीय सेना में कार्यरत है।

    प्रथम और द्वितीय विश्वयुद्ध हों या 1965 और 1971 के युद्ध या फिर कारगिल की लड़ाई, सब में यहाँ के फौजियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। विश्वयुद्ध के समय में अँग्रेजों की फौज में गहमर के 228 सैनिक शामिल थे, जिनमें 21 मारे गए थे. इनकी याद में गहमर मध्य विधालय के मुख्य द्वार पर एक शिलालेख लगा हुआ है।

    asia largest-village- 

    आप को बता दें की गहमर गांव में शहर जैसी सारी सुविधाएं हैं। गांव में टेलीफोन एक्सचेंज, डिग्री कॉलेज, इंटर कॉलेज, स्वास्थ्य केंद्र हैं।  गहमर 22 पट्टियों यानी टोलों में बंटा हुआ है। ऐतिहासिक दस्तावेज के अनुसार, वर्ष 1530 में सकरा डीह नामक स्थान पर कुसुम देव राव ने गहमर गांव बसाया था। प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर भी गहमर में ही है, जो पूर्वी यूपी व बिहार के लोगों के लिए आस्था का बड़ा केन्द्र है। 

    asia largest-village- 

    गांववालों का कहना है कि मां कामाख्या उनकी कुलदेवी हैं, जबकि देश सेवा उनका सबसे बड़ा फर्ज। इसीलिए गांव का हर युवा होश संभालते ही सेना में भर्ती के लिए दौड़ना शुरू कर देता है। पूरे गांव को अपने इस जज्बे को पर गर्व है। आपको जानकर हैरानी होगी की गहमर गांव के 12 हजार फौजी भारतीय सेना में जवान से कर्नल तक पदों पर हैं।

  • 125 साल के बुजुर्ग ने आज लगवा ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

    वाराणसी: बुजुर्ग का नाम शिवानन्द है. वाराणसी (Varanasi) में टीकाकरण अभियान के दौरान एक 125 वर्षीय व्यक्ति स्वामी शिवानंद ने वैक्सीन की अपनी दूसरी खुराक ली. शिवानंद को वैक्सीन का सबसे बुजुर्ग प्राप्तकर्ता माना जा रहा है. सीएमओ कार्यालय परिसर स्थित नगरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में शिवानंद ने वैक्सीन प्राप्त की. साल 1896 का जिक्र करने पर लगता है जैसे किसी बहुत पुरानी घटना पर बात हो रही है, लेकिन एक शख्स ऐसे हैं जिनका जन्म इसी साल हुआ और न सिर्फ जीवित हैं बल्कि स्वस्थ भी हैं.

    9 अगस्त, 1896 को जन्मे 125 साल के बुजुर्ग ने आज वाराणसी में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) की दूसरी डोज़ भी लगवा ली है. वह वैक्सीन लगवाने के लिए टीकाकरण केंद्र पहुंचे तो आधार कार्ड (Adhar Card) पर लिखी उम्र देख स्वास्थकर्मियों के होश उड़ गए. 

    स्वामी शिवानंद ने बताया कि उनकी लंबी उम्र का राज योगा है. उन्होंने बताया कि वह हर दिन योगाभ्यास करते हैं और बिना तेल और मसालों के खाना खाते हैं. उसके साथी ने बताया कि शिवानंद अकेले रहते है, अभी भी स्वस्थ है और उनमें कोई बीमारी नहीं है. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सारिका राय ने बताया कि स्वामी शिवानंद पिछले कई वर्षों से काशी में रह रहे हैं. उन्हें नौ जून को पहली खुराक दी गई थी.  

    उनके आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड देखकर स्वास्थ्य कर्मचारी तब चौंक गए, जब उन्होंने देखा कि इस पर उनकी जन्मतिथि 8 अगस्त, 1896 अंकित है. मूल रूप से बंगाल के श्रीहट्ट जिले के निवासी स्वामी शिवानंद लगभग 40 वर्षो से वाराणसी के भेलूपुर में कबीर नगर कॉलोनी में रह रहे हैं.

  • इस महिला ने पति के लिए बना रखें हैं खतरनाक नियम, जानकर आ जायेंगे सदमे में !

    Rules for Husand : अब तक आपने ब्वॉयफ्रेंड या पति को अपनी पत्नी या गर्लफ्रेंड के लिए रूलबुक बनाते देखा होगा. अब हम आपको एक ऐसी महिला से मिलवाते हैं, जिसने अपने पति के लिए कुछ ऐसे खतरनाक नियम बना रखे हैं, जिन्हें सुनकर आप अचंभे में पड़ जाएंगे. महिला ने खुद अपने TikTok अकाउंट के ज़रिये लोगों को बताया है कि वो किस तरह के नियम अपने पति (Rulebook for Husband) पर लगाकर रखती है. यकीन मानिए, इन नियमों को सुनकरआप भी सदमे में आ जाएंगे.

    कोई भी रिश्ता तब तक ही खूबसूरती से चलता है, जब तक उसमें एक-दूसरे का सम्मान और प्यार हो. जब कोई एक पार्टनर दूसरे पर कंट्रोल (Controlling Partner) करने लगता है तो रिश्ता भी लड़खड़ाने लगता है. एक टेक्नोसेवी बीवी ने अपने पति को रिश्ते में बांधकर रखने के लिए (Rulebook for Husband) उस पर पूरी तरह कंट्रोल (Wife sets weird rules for husband) जमा रखा है.

    दिलचस्प बात तो ये है कि वो अपने इस टॉक्सिक रिलेशनशिप को सोशल मीडिया (Wife sets strict rules for husband) पर भी फ्लॉन्ट कर रही है. @bmcpher नाम के TikTok अकाउंट से बैली नाम की इस यूज़र ने बताया है कि उसने अपने पति पर शादी की सख्त शर्तें थोप रखी हैं. इन शर्तों में कुछ ऐसी शर्तें भी शामिल हैं, जो सामान्य तौर पर अगर किसी लड़की पर भी लगाई जाएं, तो बर्दाश्त नहीं की जाएंगी. महिला ईसाई है और उसने बताया है कि पति को उसने शादी निभाने के लिए तमाम बंदिशों में बांध रखा है.

    महिला ने शादी की शर्तों का खुलासा करते हुए कहा है कि बहुत से लोग हमारी शादी और पति के बनाए गए मेरे नियमों को लेकर मुझसे नाराज़ हो जाएंगे. बैली का सबसे अहम नियम ये है कि उसका पति किसी भी महिला से दोस्ती नहीं करेगा. ये दोस्ती ऑफिस में भी नहीं होगी और वो लड़कियों के आस-पास भी नहीं मंडराएगा. उसके पति को किसी लड़की को टेक्स्ट मैसेज भी नहीं करना है, अगर वो ऐसा करता है तो बीवी को बताना होगा. इससे भी इतर जो सबसे अजीब नियम महिला ने बनाया है, उसके मुताबिक उसके पति की प्राथमिकता में वो सबसे ऊपर होगी. अगर उसे माता-पिता और पत्नी में से चुनना हो, तो हमेशा पत्नी को ही चुनेगा.

    महिला के इस वीडियो को अब तक 6 लाख लोग देख चुके हैं. जिसने भी ये नियम सुने, वो सोच में पड़ गया. कुछ लोगों ने कमेंट सेक्शन में इस पर डिबेट भी शुरू कर दी. एक यूज़र ने लिखा कि ये असुरक्षा की भावना बोल रही है. एक दूसरे यूज़र ने इसे पागलपन करार दिया. हालांकि इस महिला को सपोर्ट करने वाले लोग भी थे, जिन्होंने कहा वे इन नियमों से सहमत हैं. फिलहाल आप पर अगर पार्टनर की ओर से ऐसे नियम नहीं है, तो आप खुद को खुशकिस्मत समझिए.

  • मॉडल Ansi Kabeer और Anjana Shajan की मौत एक हादसा या मर्डर थी, गहराया रहस्य ?

    आज कल केरल (Kerala) में एक केस की बहुत चर्चा हो रही है. केरल में आम लोगों से लेकर वहां के नेता और स्थानीय मीडिया तक हर कोई इस केस के बारे में चर्चा कर रहा है और लोग एक दूसरे से पूछ रहे हैं कि एक नवम्बर को केरल के कोच्चिन में क्या हुआ होगा? एक नवम्बर को देर रात करीब ढाई बजे केरल के कोच्चिन शहर की पुलिस (Police) को ये खबर मिली कि वहां एक सड़क दुर्घटना हो गई है. पुलिस ने जब इस दुर्घटना में मारे गए लोगों की पहचान की तो उसे पता चला कि इनमें से एक 2019 की Miss Kerala अंसी कबीर (Ansi Kabeer) हैं और दूसरी इसी Miss Kerala Competition में रनर अप रही अंजना शजान ( Anjana Shajan) हैं. ये दोनों ही बहुत अच्छी दोस्त थीं. उस दिन गाड़ी में उनके साथ उनके दो दोस्त भी थे. जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी. गाड़ी में शराब की बोतलें मिलने के बाद पुलिस के लिए ये Open and Shut Case था. यानी पुलिस ये मान कर चल रही थी कि ये दोनों Models गाड़ी में जा रही थीं, फिर एक Accident हुआ और इनकी मौत हो गई.

    हाई प्रोफाइल पार्टी से लौट रही थीं मॉडल्स

    केरल के अखबारों और स्थानीय मीडिया में भी इस खबर को इसी तरह रिपोर्ट किया गया. जिस गाड़ी में ये दोनों Models थीं, उसकी तस्वीरें देख कर आपको भी यही लगेगा कि ये एक Accident ही रहा होगा क्योंकि बिना दुर्घटना के किसी गाड़ी की ऐसी हालत नहीं हो सकतीय ऊपर से गाड़ी में शराब मिली थी, जिससे ये भी लगा कि गाड़ी में बैठे लोग नशे में थे. यानी ये मामला पूरी तरह साफ था. लेकिन 8 नवम्बर को ये चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि केरल की ये दोनों Models उस रात एक हाई प्रोफाइल पार्टी से लौट रही थीं, जो वहां से कुछ ही दूरी पर एक होटल में हुई थी.

    होटल मालिक ने नष्ट किया सीसीटीवी फुटेज

    पुलिस ने जब इस होटल की जांच की तो एक बहुत बड़ा खुलासा हुआ. पुलिस को पता चला कि होटल के पास उस दिन हुई पार्टी का CCTV फुटेज है ही नहीं. यहां से पुलिस का शक गहराना शुरू हुआ. पुलिस ने जब होटल के स्टाफ पर दबाव बनाया तो उसे ये पता चला कि होटल के मालिक ने सड़क दुर्घटना के कुछ देर बाद ही रात को ये CCTV फुटेज नष्ट करा दिया था और Staff को धमकी दी थी कि अगर उन्होंने इसकी जानकारी किसी को दी तो उसे नौकरी से निकाल दिया जाएगा.

    होटल मालिक और एक्टर ने किया मॉडल्स का पीछा

    इस खुलासे के बाद पुलिस ने होटल के मालिक और 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इसके बाद पुलिस को एक और ऐसा सबूत मिला, जिसने इस केस को पूरी तरह पलट दिया. पुलिस ने होटल से घटनास्थल के बीच जहां-जहां सड़कों पर CCTV कैमरे लगे थे, उनके फुटेज की जांच की, जिसमें ये सामने आया कि उस रात को दो गाड़ियां, इन Models की गाड़ी का पीछा कर रही थीं. इनमें एक गाड़ी में उसी होटल का मालिक था, जहां पार्टी हुई थी और एक गाड़ी में केरल की मलयाली फिल्मों के मशहूर एक्टर थे.

    ये दोनों गाड़ियों काफी तेज स्पीड में थी और इन Models का पीछा कर रही थीं. और जब सड़क दुर्घटना हुई तो इनमें से दो लोग नीचे उतरे और गाड़ी के पास कुछ देख कर वहां से भाग गए. और तभी से हर कोई ये सोच रहा है कि आखिर ये दोनों गाड़ियां इन Models का पीछा क्यों कर रही थीं? इसके पीछे तीन थ्योरी हैं बताई जा रही हैं. पहली थ्योरी ये है कि उस दिन पार्टी के दौरान होटल में इन दोनों Models के साथ कुछ गलत हुआ था. जिसके बाद वो वहां से निकल गईं और डर की वजह से होटल के मालिक और केरल के एक मशहूर अभिनेता ने उन्हें रोकने के लिए उनका पीछा किया.

    कुछ Media Reports में ये भी बताया गया है कि इस पार्टी में केरल के बड़े-बड़े नेता आए थे, एक्टर आए थे और कुछ उद्योगपति भी वहां मौजूद थे. और शायद यही वजह है कि पार्टी में शामिल हुए लोगों की कोई एंट्री ही नहीं की गई थी. इसलिए ये शक है कि क्या किसी बड़े नेता या मलयाली एक्टर ने किसी डर से इन Models की हत्या करवाई और इसे सड़क दुर्घटना का रूप दे दिया?

    दूसरी थ्योरी ये है कि हो सकता है कि नशे में होने की वजह से इन तीनों गाड़ियों के बीच रात को खाली सड़कों पर रेस लगाई जा रही थी, जिसकी वजह से सड़क दुर्घटना हो गई.

    और तीसरी थ्योरी ये है कि ये लोग इन Models का इसलिए पीछा कर रहे थे क्योंकि वो उन्हें रोक कर ये बताना चाहते थे कि उन्हें नशे की हालत में इतनी तेज गाड़ी नहीं चलानी चाहिए.

    अब इनमें से कौन सी थ्योरी सही है, ये अभी कोई नहीं जानता. लेकिन केरल में लोग यही सोच रहे हैं कि उस रात आखिर इनमें से कौन सी बात हुई थी? जिसकी वजह से इस साल की Miss South India अंसी कबीर और उनकी दोस्त की जान चली गई.

    इस मामले में उस व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो सड़क दुर्घटना में घायल हुआ था. उस पर नशे में गाड़ी चलाने और गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज हुआ है. केरल विधान सभा में इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है.

  • “नही दिया वोट तो बैंक एकाउंट से कटेंगे 350 रुपये” जानिए वायरल मैसेज की पूरी सच्चाई

    इलेक्शन कमीशन ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में शिकायत दर्ज कराई है. दरअसल ये शिकायत सोशल मीडिया पर वायरल उस मैसेज को लेकर की गई है, जिस मैसेज में यह बात कही गई है कि “इलेक्शन कमिशन की तरफ से आदेश जारी किए गए हैं कि जो नागरिक वोट नहीं देगा उसके बैंक अकाउंट से 350 रुपये काटे जाएंगे. इलेक्शन कॉमिशन की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की साइबर यूनिट ने मामले की जांच शुरू कर दी है. 

    “नही दिया वोट तो बैंक एकाउंट से कटेंगे 350 रुपये” दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को दी शिकायत में इलेक्शन कमिशन की तरफ से कहा गया है कि सोशल मीडिया व्हाट्सएप पर एक फेक न्यूज़ सर्कुलेट हो रहा है, जिसकी हेडिंग में लिखा है कि “नही दिया वोट तो बैंक एकाउंट से कटेंगे 350 रुपये आयोग.” इलेक्शन कमिशन का कहना है कि ये मैसेज बिल्कुल फेक है और इलेक्शन कमिशन के प्रवक्ता की तरफ से भी ये साफ किया गया है.

    मैसेज के पीछे का मोटिव जानना जरूरी इलेक्शन कमिशन की तरफ से दिल्ली पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने आरोपियों को जल्द पकड़ कर इस मैसेज को सर्कुलेट करने के पीछे का मकसद पता लगाने की गुजारिश की है. जल्द ही उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में चुनाव भी होने हैं, ऐसे में इस तरह के मैसेज के वायरल होने को इलेक्शन कमीशन ने भी गंभीरता से लिया है जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने भी मामले की जांच शुरू कर दी है. 
     

  • सोन पापड़ी का दुख, न खुलती है, न खत्म होती है, बस घर बदलती है!

    अब सोन पापड़ी मिठाई नहीं, दीवाली पर इसकी बहुत खपत है गिफ्ट के तौर अपनी अलग पहचान है! सोन पपड़ी पर बहुत से लोग तो मजे-मजे में दीपावली को सोन पापड़ी दिवस भी कह देते हैं। क्योंकि भैया सोनपपड़ी ऐसी मिठाई है जिसे लोग खाने के लिए नहीं बल्कि दूसरों में बांटने के लिए खरीदते हैं। यकीनन सोन पापड़ी एक डिब्बा तो आपको भी मिला ही होगा, जिसे देखकर आप यही सोच रहे होंगे कि आखिर ये किसे दी जाए। अगर उस सोन पापड़ी के डिब्बे को आगे बढ़ाने का सोच रहे हैं, तो सोशल मीडिया पर छाए इन फनी मीम्स को देख लीजिए।