Category: viral-news

  • इस रेस्टोरेंट में लीजिए ‘सनी लियोनी चाप’ और ‘मिया खलीफा चाप ‘ का स्वाद

    नई दिल्ली। भारत विविधताओं का देश है और यहां के अलग-अलग व्यंजन दुनियाभर में भारत को एक अलग पहचान दिलाते हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में मिलने वाले इन व्यंजनों का नामकरण भी अक्सर लोगों में चर्चा का विषय बन जाता है। अब, दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले कुछ व्यंजनों के नामों की भी सोशल मीडिया पर काफी चर्चा हो रही है। 

    रेस्टोरेंट की मेनू लिस्ट में लिखे इन व्यंजनों के नामों ने लोगों के मन में उत्सुकता पैदा कर दी है क्योंकि इनके नाम पूर्व पोर्न फिल्म स्टार सनी लियोन और मिया खलीफा के नाम पर रखे गए हैं। दिल्ली में वीर जी मलाई चाप वाले नाम के रेस्टोरेंट में मिलने वाली “सनी लियोन चाप” और “मिया खलीफा चाप” इन दिनों लोगों की खास पसंद बनी हुई हैं।इसके अलावा इस रेस्टोरेंट में “बेबी डॉल चाप” भी परोसी जाती है, जो फिल्म रागिनी एमएमएस-2 के सनी लियोनी के एक गाने से प्रेरित है। सनी लियोनी वर्तमान में बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिंग के साथ ही एक रियलिटी शो भी होस्ट कर रही हैं। 

    ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम के संस्थापक और सीईओ विजय शेखर शर्मा द्वारा शनिवार को ट्विटर पर रेस्टोरेंट की एक फोटो शेयर किए जाने के बाद मेनू लिस्ट में लिखे नाम सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर चर्चा का विषय बन गए।विजय शेखर शर्मा के ट्वीट पर कमेंट करते हुए जहां कुछ यूजर्स ने रेस्टोरेंट में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता की पुष्टि करते हुए टिप्पणियां की हैं, वहीं कुछ अन्य ने महिलाओं के नाम पर व्यंजनों का नामकरण करने को अपमानजनक बताया। यह फोटो शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा यह बेहद “घृणित” है। एक अन्य यूजर ने कहा कि कि ऐसे नामों का चुनाव एक घटिया मार्केटिंग का तरीका है।  

     

  • Girlfriend ने गुस्से में फूंक दी बॉयफ्रेंड की 23 लाख की सुपरबाइक, वजह थी हैरान करने वाली!

    गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड में ब्रेकअप होना पहाड़ टूटने जैसा होता हैं, कई बार मामला इतना गंभीर हो जाता है, जिसे काबू कर पाना बेहद मुश्किल हो जाता है. ब्रेकअप शांतिपूर्ण तरीके से खत्म नहीं हो पाता. दोनों ही साइड अपनी-अपनी शिकायतें होती हैं. कुछ ऐसा ही एक मामला थाईलैंड में देखने को मिला, जब एक 36 वर्षीय महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ वापस आने से इनकार करने पर उसकी बाइक में आग लगा दी.

    गौरतलब है कि महिला ने खुद एक लाख बहत (Baht) यानी 23 लाख रुपये Triumph बाइक खरीदने के लिए अपने प्रेमी को उस वक्त दी थी, जब वे रिलेशनशिप में थे. रिश्ता बेहद ही नाजुक मोड़ पर खत्म हुआ था, और उसके बाद से ही लड़की अपने एक्स-बॉयफ्रेंड से बदला लेना चाहती थी. घटना के सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, कनोक वान (Kanok Wan) पहले हाथ में पेट्रोल के कैनिस्टर को लेकर पार्किंग में बाइक तक जाती है और फिर बाइक पर ढेर सारा पेट्रोल डालकर माचिस जला देती है. यह करने के बाद वह वहां से निकलकर बाहर खड़ी कार से निकल जाती है. 

    LadBible की रिपोर्ट के अनुसार, लड़की का बदला लेना उसी पर ही भारी पड़ा, क्योंकि बचाव दल के पहुंचने से पहले पास में खड़ी छह अन्य वाहन भी आग की चपेट में आ गए थे. गनीमत रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई और दमकलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा होने से टल गया. थोंगलोर के पुलिस अधिकारी मोंगकुट थानोमजई ने LADbible के हवाले से कहा कि हमें श्रीनाखरिनविरोट विश्वविद्यालय प्रसारमित प्रदर्शन स्कूल (Srinakharinwirot University Prasarnmit Demonstration School) के अंदर पार्किंग बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर आग लगने की घटना की सूचना दी गई थी. इमारत स्कूल के प्राथमिक स्तर के विंग से जुड़ी थी, लेकिन किसी को चोट नहीं आई क्योंकि स्टूडेंट्स महामारी के कारण ऑनलाइन क्लास कर रहे थे.’

    सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कनोक वान (Kanok Wan) का पता लगाने में कामयाबी हासिल की. उसकी पहचान एक स्कूल कर्मचारी की एक्स गर्लफ्रेंड के रूप में हुई. वान को फिलहाल गिरफ्तार कर लिया गया है. आगजनी और अन्य लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में उससे पूछताछ की जा रही है.

  • आमतौर पर सांप अंडे देते है जबकि यह रसल वाइपर अंडे नही देता, बल्कि बच्चे पैदा करता है।

    सांपो की इस प्रजाति का नाम है रसल वाईपर। आमतौर पर सांप अंडे देते है जबकि यह रसल वाइपर अंडे नही देता, बल्कि बच्चे पैदा करता है। इसका नवजन्मा बच्चा भी उतना ही जहरीला होता है जितना वयस्क रसल वाइपर। महाराष्ट्र में इसे घोनस और उत्तर भारत के पूर्व में इसे लुहारिन भी कहते हैं।रसल वाइपर अगर आपको अंग्रेजी का “S” आकार बनाकर सिमटता हुआ कुकर की सीटी जैसा बजाना शुरू कर दे तो समझ लीजिए कि अब वह आपको काटने की फिराक में हैं।ये पूरी ताकत से एंटीवेनम आपके अंदर डाल देता है। चूंकि इसके दांत अपेक्षाकृत अधिक बड़े होते हैं इसलिए इसके काटे स्थान पर दर्द भी ज्यादा होता है। खतरनाक ऐसा कि इसके काटने के बाद कितनी मात्रा में एंटीवेनम असर करेगा यह पता कर पाना मुश्किल होता है।

    भारत मे अधिकतर मौतें इसके काटने से ही होती हैं। अगर सही समय पर एंटीवेनम मिल जाये तो कुछ दवाइयों के साथ इंसान की जान बचाई का सकती है।इसमें हीमिटोक्सिक नामक जहर पाया जाता है। इसके काटने पर गैंगरीन हो जाता है, फफोले ओढ़ने लगते है, सूजन आ जाती है और धीरे धीरे नर्वस सिस्टम बैठ जाता है।अगर सही समय पर यानी तीन से चार घण्टे के अंदर अस्पताल पँहुच गए तो ठीक अन्यथा गम्भीर घटना घट सकती है। कुछ चार से छह प्रतिशत सांप ही जहरीले होते हैं जिनमे यह डेडली स्नेक है। देखने मे मतिभ्रम हो जाता है क्योंकि अजगर जैसा दिखता है जबकि इसके शरीर पर चॉकलेटी कलर के गोल निशान होते है जबकि अजगर में चॉकलेटी पट्टियां होती हैं। इसका मुंह त्रिभुजाकार होता है। यही इसकी खास पहचान है।

    जैसा कि मैंने ऊपर बताया कि भारत मे अधिकांश मौते इसके काटने से होती है और किसानों से सबसे ज्यादा पाला भी इसी से पड़ता है। इसकारण यह जानकारी मेरी वाल पर लिखना आवश्यक था।सांप पर्यावरण और किसान मित्र होता है। मिट्टी के रंग में मिल जाने के कारण इसका पता नही चल पाता। पैर पड़ जाए तो आत्मरक्षा में काट लेता है। इनका जीवन बचाया जाना आवश्यक है।

    (ये लेख निखिलेश मिश्रा जी द्वारा लिखा गया है जो कुशल लेखक और जानकार है)

  • Online Calculator : ‘मौत’ की भविष्यवाणी करेगा ये Online Calculator, 6 महीने पहले मिलेगा ‘मौत’ का अलर्ट

    कहते हैं कि जिंदगी और मौत का रहस्य ऐसा है जिसे आज तक कोई सुलझा नहीं पाया है क्योंकि ये दो चीजें ऐसी हैं जो ईश्वर के हाथों में और व्यक्ति के अपने कर्मो पर निर्भर होते हैं। मौत के सही वक्त और तारीख का अंदाजा कोई नहीं लगा सकता है। लेकिन कुछ लोग अपनी मृत्यु को लेकर भविष्यवाणी करते हैं। और सच भी हुए हैं।

    दरअसल कुछ बातों पर ध्यान दिया जाये तो शायद मृत्यु कब और कैसे आयेगी इसकी काफी कुछ जानकारी पायी जा सकती है। आप इस खबर को पढ़ने के बाद आप जान पाएंगे कि किसकी मौत कब और किस दिन होगी। जी हां, वैज्ञानिकों ने एक ऐसा ऑनलाइन कैलकुलेटर का आविष्कार किया है जो ये बताएगा कि किसी बुजुर्ग की मौत कब होगी। 

    कैनेडियन मेडिकल एसोसिएशन जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, इस कैलकुलेटर को Risk Evaluation for Support: Predictions for Elder-Life in the Community Tool (RESPECT)  नाम दिया गया है जो 6 महीने के भीतर होने वाली मौत की भविष्यवाणी करने में सक्षम है. 
     
    परिवार को 6 महीने पहले मिलेगा अलर्ट रिसर्च में जुटे वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी व्यक्ति के दैनिक जीवन की गतिविधियों को करने की क्षमता में गिरावट आना उसकी मृत्यु का इशारा माना जाता है। लेकिन यह ऑनलाइन कैलकुलेटर बुजुर्ग लोगों की बदलती जरूरतों को समझने में मदद करेगा और परिवारों को उनकी देखभाल करने और उन्हें संभालने की योजना बनाने में सहायक होगा।

    छुट्टी लेने का सही समय भी बताएगा कैलकुलेटर बु्रएरे रिसर्च इंस्टीट्यूट और कनाडा में ओटावा यूनिवर्सिटी के एक रिसर्चर डॉ. एमी सू ने उदाहरण देते हुए बताया कि, यह एक एडल्ट बच्चे की योजना में मदद कर सकता है। जैसे काम से छुट्टी कब ली जाए या माता-पिता के साथ फैमिली हॉलीडे कब लिया जाए।

    करीब 5 लाख लोगों पर की गई रिसर्च इस कैलकुलेटर को तैयार करने के लिए वैज्ञानिकों ने 4,91,000 से अधिक बुजुर्गों पर आधारित डेटा यूज किया है, जिन्होंने 2017 और 2013 के बीच घरेलू देखभाल का उपयोग किया और ये उन लोगों पर केंद्रित है जिनकी अगले पांच वर्षों में मृत्यु होने की संभावना थी।

    इस ऑनलाइन कैलकुलेटर का यूज करते वक्त लोगों से पूछा जाता है कि क्या उन्हें स्ट्रोक, हाइपरटेंशन जैसी बीमारियों तो नहीं। इसके अलावा इंसान के निर्णय लेने की क्षमता, उल्टी, सूजन, सांस की तकलीफ, अनियोजित वजन घटाने, भूख की कमी आदि के बारे में भी जानकारी मांगी जाती है। 

  • Topless-Protest : टाॅपलेस होकर सैकड़ों महिला और पुरुषों ने सड़कों पर क्यों किया प्रदर्शन ?

    जर्मनी की राजधानी बर्लिन में हाल ही में एक अजीबोगरीब विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। एक फ्रांसीसी महिला जर्मनी की राजधानी बर्लिन में अपने दोस्त व दो बच्चों के साथ वाटर पार्क में अपनी शर्ट उतार कर धूप सेंक रही थी।  गैब्रिएल को पुलिस ने अपना सीना ढकने को को कहा, लेकिन महिला के  इनकार करने पर महिला को पार्क से बाहर कर दिया गया। इस कार्रवाई ने बर्लिन में महिलाओं को नाराज कर दिया।जिसके बाद बर्लिन में महिलाओं ने महिला को पार्क से बाहर निकालने के विरोध में समानता की मांग करते हुए सैकड़ों पुरुष और महिलाओं ने टॉपलेस होकर विरोध-प्रदर्शन किया। लोगों ने अपने शरीर पर तरह-तरह के नारे और स्लोगन लिखवाकर पूरे शहर का दौरा किया।

    इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएँ आई थीं। साइकिल और बाइक पर आईं आई इन महिलाओं ने अपने शरीर के ऊपरी हिस्से पर कोई कपड़ा नहीं पहन रखा था। उन्होंने इसे ‘टॉपलेस विरोध प्रदर्शन’ बताया। साथ ही इन सब ने अपने शरीर पर ‘My Body, My Choice (मेरा शरीर, मेरी इच्छा)’ भी लिखवा रखा था।

    प्रदर्शनकारियों का कहना था कि वो लैंगिक समानता को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए निकले हैं, ताकि जेंडर के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाए। दरअसल, ये सब एक अन्य घटना के कारण हो रहा है। एक फ्रेंच महिला को शहर के ही एक पार्क से निकाल बाहर किया गया, क्योंकि वो बिना टॉप पहने ही सूर्य की किरणों का आनंद ले रही थीं। प्रशासन की ये हरकत लोगों को रास नहीं आई।

    इस विरोध प्रदर्शन का नाम ‘No nipple is free until all nipples are free’ रखा गया था। इसका अर्थ हुआ, “कोई भी निप्पल (स्तनाग्रम्) तब तक मुक्त नहीं हो सकता, जब तक सारे के सारे निप्पल मुक्त न हो जाएँ।”  फ्रांस की महिला को वाटर पार्क से निकाल बाहर किए जाने की घटना पिछले महीने की है।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने उक्त महिला को अपनी शर्ट पहन कर धूप सेंकने को कहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया। इसके बाद कई महिलाओं ने ‘फ्री द बूब्स’ और ‘स्टॉप सेक्सिज्म’ लिख कर साइकिल से शहर का चक्कर लगाया। खास बात ये है कि इस विरोध प्रदर्शन में शामिल पुरुषों ने ब्रा पहन रखी थी। पुरुषों में से कई ने बिकनी भी पहन रखी थी। बता दें कि जर्मनी में अर्ध-नग्नता प्रतिबंधित है।

    हालाँकि, विभिन्न संपत्तियों के मालिकों को ये अधिकार है कि वो खुद कोई प्रतिबंध अगर लगाना चाहते हैं तो लगाएँ। फ्रांस की उक्त महिला ने कहा कि वो इस विरोध प्रदर्शन से खुश हैं, क्योंकि ये लैंगिक समानता के प्रति लोगों का ध्यान आकर्षित करने का एक जरिया बना। उन्होंने ‘इक्वल ब्रेस्ट्स’ नामक बैठक का भी आयोजन किया। उन्होंने कहा कि उन्हें पार्क से हटाए जाने की घटना इस लक्ष्य में एक माध्यम बन कर सामने आई।

  • Video : सांप इस शख्स की नाक में घुसा, मुंह से बाहर निकला, वीडियो खूब हो रहा है वायरल

    आपने सपेरा और सांप का खेल तो बहुत देखा होगा लेकिन क्या कभी किसी ऐसे शख्स को देखा है जो अपनी नाक में सांप को घुसा ले और उसे मुंह से बाहर निकाल ले. अभिनेता विद्युत जामवाल ने एक ऐसे ही शख्स का वीडियो अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है जो अब खूब वायरल हो रहा है.

    विद्युत जामवाल ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि कमजोर दिल वालों के लिए यह वीडियो नहीं है. सांप को सभी जीवों में खतरे का पर्याय माना जाता है लेकिन कल्पना कीजिए कि कोई इसे कैसे अपनी नाक में डाल सकता है? 

    अभिनेता द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में एक व्यक्ति सांप को अपनी नाक में डालता है. वह सांप के आधे से ज्यादा हिस्से को अपनी नाक में डाल लेता है जिसके बाद सांप को पकड़कर अपने मुंह से बाहर निकालता है. हैरानी की बात ये है कि इस दौरान सांप ने उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचाया.

    हालांकि इस दौरान वो व्यक्ति सांप के पिछले हिस्से को नाक में और अगले हिस्से को मुंह से बाहर निकालकर लोगों को दिखाता है और काफी समय तक उसी अवस्था में रहता है.

    वीडियो में आप इस दौरान सांप की पूंछ को हिलते हुए देख सकते हैं. ये वीडियो कहां का है इसकी कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह वीडियो क्लिप निश्चित रूप से डरावनी है.. विद्युत जामवाल ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, आई लव माई इंडिया.

    इंस्टाग्राम पर विद्युत जामवाल के पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर प्रतिक्रियाएं दी. कुछ लोगों ने वीडियो को मजेदार बताया जबकि अन्य यूजर्स ने इसे पशु दुर्व्यवहार कहा. एक शख्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, क्या आपको नहीं लगता कि यह जानवरों का उत्पीड़न है. एक शख्स ने लिखा, क्या सांप वास्तव में आपके नाक के अंदर यात्रा करना चाहता था, वह भला ऐसा क्यों करेगा.

  • Pakistani Girl की खूबसूरत मुस्कान हुई Viral, रातोंरात बनी Internet Sensation

    Pakistan की इस Girl का रोटी बेलते हुए एक Video Viral हुआ . जिसकी स्मार्टनेस पर लोग मर मिटे. सलवार सूट पहने मासूमियत भरी Smile के साथ रोटी बनाते ये लड़की रातों रात Internet Sensation बन गई.. वजह है चूल्हे वाली लड़की.

    इस लड़की की खूबसूरती के लोग कायल हुए जा रहे हैं. इसके एक के बाद एक कई वीडियो सामने आ रहे हैं. लेटेस्ट वीडियो में ये सब्जी काटती दिख रही है. लोग ये वीडियो देख बोल रहे हैं कि बिना मेकअप और स्टाइल के ये कितनी सुंदर दिखती है. 

    अब तक इसे 11 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. यूजर्स एक बार फिर इस लड़की की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे. बता दें कि इससे पहले इस लड़की के जो वीडियोज सामने आए थे, उसमें लोगों ने कमेंट कर बताया था कि ये लड़की पाकिस्तानी है.

  • दूल्हे ने बढ़ाया हाथ, तो दुल्हन ने सबके सामने कर दिया गजब का इशारा, दूल्हे के हो गये होश फाख्ता, देखें Viral Video

    शादी में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से हंसी-मजाक का दौर चलता रहता है. कई बार तो इसमें दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हो जाते हैं. ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है. वीडियो इतना जबरदस्त है कि आप दुल्हन के फैन हो जाएंगे.

    वायरल हो रहे वीडियो में दिखता है कि शादी का माहौल है. दूल्हा स्टेज पर है. तभी दुल्हन आती है. रस्म के मुताबिक दूल्हा आगे आकर दुल्हन के सामने हाथ देता है जिससे वो उसका हाथ पकड़ स्टेज पर ले आए.

    पर मजा तो तब आता है जब दुल्हन, दूल्हे को हाथ देने से पहले गजब का इशारा करती है. इसका इशारा देखकर दूल्हे के होश फाख्ता हो जाते हैं. 

     

  • एक्सरसाइज से जी चुरा रही महिला को पति ने ऐसे चुटकियों में मनाया !

    Social Media पर पति-पत्नी के फनी वीडियो खूब वायरल   होते रहते हैं. कई बार उनका प्रेम-मनुहार और हल्का-फुल्का लड़ाई-झगड़ा देखने लायक होता है. उन पर जोक्स (Husband Wife Jokes) भी कुछ कम नहीं बनते हैं. कुछ लोग जरा देर एक्सरसाइज (Exercise) करते ही थकान महसूस करने लग जाते हैं. इंस्टाग्राम (Instagram) पर वायरल हो रहे वीडियोमें एक महिला एक्सरसाइज करने के लिए तैयार नहीं है लेकिन पति की चालाकी से वो तुरंत तैयार हो जाती है.

    सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम (Instagram) पर एक कपल का एक्सरसाइज वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर साफ समझ में आ रहा है कि कपल एक्सरसाइज कर रहा है. पत्नी थक चुकी है और एक्सरसाइज करने से मना कर देती है. इस पर पति उसे मनाने की कोशिश करता है. जब वह नहीं मानती है तो पति एक गजब जुगाड़ लगाता है.

    इस वीडियो में पति की होशियारी देखने लायक है. पत्नी को एक्सरसाइज करने के लिए मनाना इतना भी आसान नहीं था. वीडियो में पति अपनी पत्नी को रुपयों का लालच देकर एक्सरसाइज करने के लिए तैयार कर लेता है. वह अपने मुंह में एक नोट दबा लेता है और पत्नी खुशी-खुशी एक्सरसाइज करने लग जाती है.

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर Jaat Ke Jokes नामक अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस मजेदार (Funny Video) कपल वीडियो (Couple Video) को अब तक 1700 से ज्यादा लोग देख चुके हैं. लोगों को पति की यह हरकत खूब मजेदार लग रही है.

  • ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने अपने घर में इस्तेमाल करता था सोने की टॉयलेट, तस्वीरें देख हर कोई शॉक्ड !

    ट्रैफिक पुलिस अधिकारी ने अपने घर में सोने का टॉयलेट इस्तेमाल करता था, आप यह सुनकर चौंक गए होंगे लेकिन ऐसा हुआ है रूस में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी को भ्रष्टाचार और रिश्वत  लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस बीच इस रूसी पुलिस अधिकारी के आलीशान घर की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखकर हर कोई शॉक्ड है। रूस का है मामला अगर आपको लग रहा है कि भाई करप्शन तो बस इंडिया में है तो यह खबर आपके लिए बड़ी जरूरी है। रूस में एक पुलिस अधिकारी को बीते दिनों बर्खास्त कर दिया गया है। स्टावरोपोल एरिया के पुलिस कर्नल एलेक्सी सफोनोव (Alexey Safonov) पर उनके 35 अफसरों के साथ एक गिरोह चलाने का आरोप है।

    कर्नल एलेक्सी सफोनोव के घर में बने टॉयलेट सीट को सोने से बनाया गया है। सफोनोव ने अपने घर के बाथरूम को बनाने में मोटा पैसा खर्च किया है। यहां पर बारोक दर्पण, एक डबल-एंडेड बाथ इक्विपमेंट और बाथरूम झूमर समेत कई महंगी चीजें लगाई गई हैं।

    उनपर 255,000 डॉलर यानी 1 करोड़ 89 लाख रुपये की रिश्वत वसूल करने का आरोप लगा है। कथित तौर पर वो मोटर चालकों से जबरन वसूली करते थे।

    एलेक्सी सफोनोव ने अपने घर में काफी बेशकीमती सामान है। किचन में संगमरमर के फर्श के साथ एक झूमर और सोने से बने पैटर्न वाली अलमारी है। फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। अगर वो इसमें दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें 8 से 15 वर्ष तक की सजा होगी।”