Category: viral-news

  • पिता ने जवान बेटी को दी देवदासी बनाने की धमकी, बेटी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

    देवदासी प्रथा हमारे इतिहास का और संस्कृति का एक पुराना और काला अध्याय है, जिसका आज के समय में कोई औचित्य नहीं है । इस प्रथा के खात्मे से कहीं ज्यादा उन बच्चियों के भविष्य की नींव का मजबूत होना बहुत आवश्यक है। देवदासी प्रथा कहते ही आपके मन में ये बात आती होगी कि वो महिलाएं जो धर्म के नाम पर दान कर दी जातीं हैं और फिर उनका जीवन धर्म और शारीरिक शोषण के बीच जूझता रहा। 

    लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये घिनौनी प्रथा आज भी जारी है। आज भी आंध्र प्रदेश में, विशेषकर तेलंगाना, कर्नाटका और महाराष्ट्र में दलित महिलाओं को देवदासी बनाने या देवी देवताओं के नाम पर मंदिरों में छोड़े जाने की रस्म चल रही है। “देवदासी बनी महिलाओं को इस बात का भी अधिकार नहीं रह जाता कि वो किसी की हवस का शिकार होने से इनकार कर सकें”। जिस शारीरिक शोषण के शिकार होने के सिर्फ जिक्र भर से रुह कांप जाती हैं।

    अभी हाल में कर्नाटक के रायचूर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है। चिंचोडी गांव में रहने वाली मनीषा (काल्पनिक नाम) के माता पिता भी उसे बहन के पति से शादी न कनरे पर देवदासी प्रथा की धमकी दे रहे थे। जहां देवदासी प्रथा के डर से 20 साल की लड़की अपना घर छोड़कर ही भाग गई। दरअसल लड़की के माता पिता ने उसे अपनी बहन के पति के साथ शादी रचाने को कहा था। 

    लड़की को ये बात पसंद नहीं आई। उसने शादी का विरोध किया। हालांकि घरवाले उसे शादी करने के लिए फोर्स करने लगे।  उन्होंने उसे धमकी दी कि या तो वह अपनी बहन के पति से शादी कर ले या जिंदगीभर देवदासी प्रथा का पालन करे। 

    इस प्रथा के डर से लड़की अपने घर से भागकर रक रिश्तेदार के यहां चली गई। लेकिन गुस्से से भरे माता पिता ने उस रिश्तेदार को भी धमकी देना शुरू कर दी। इसके बाद उन्होंने महिला एवं बाल कल्याण कार्यालय की मदद ली। 

    महिला एवं बाल कल्याण विभाग के हस्तक्षेप के बाद मनीषा बच गई। उसे देवदुर्गा इलाके में आदिजंबावा एजुकेशन सोसाइटी के महिला पुनर्वास केंद्र भेज दिया गया। इस घटना के बाद लड़की ने अपने माता पिता के खिलाफ शिकायत लिखवाई। 

    अब हैरत की बात ये रही कि माता पिता ने भी अपनी बेटी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवा दी। अपनी शिकायत में उन्होंने बेटी के ऊपर आरोप लगाया कि वह अपनी पसंद के लड़के के साथ शादी करना चाहती है और इसके लिए घर से पैसे लेकर भागने का प्लान बना रही है। माता पिता ने अनुरोध किया कि उनकी बेटी की कस्टडी उन्हें वापस सौंप दी जाए। हालांकि बेटी ने माता पिता के साथ रहने से इनकार कर दिया।

    उधर प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि हम लड़की की काउंसलिंग करेंगे। यदि आवश्यकता हुई तो स्वरोजगार के लिए वित्तीय सहायता भी देंगे। यदि लड़की की इच्छा अपनी पसंद के लड़के से शादी करने की है तो यह विवाह भी करवाया जाएगा।

  • Latest news : झील में 200 और 500 के नोट लगे तैरने, नोट लूटने के लिए लोग कूद गए झील में

    पैसा पेड़ पर नहीं उगता और न ही ये आसमान से टपकता है। इसे कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। लेकिन क्या होगा यदि आपको पैसा नदी में बहता हुआ दिख जाए? यकीनन नदी में पैसों को बहता हुआ देख आप में से बहुत से लोग इसे लूटने कूद जाएंगे। आप में से कोई भी ये मौका नहीं छोड़ना चाहेगा। बस ऐसा ही एक नजारा राजस्थान के अजमेर शहर में देखने को मिला। दरअसल अजमेर की आनासागर झील में रविवार को 200 और 500 रुपए के नोट तैरते हुए दिखाई दिए।

    जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तो वहां इसे लूटने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। लोग बिना सोचे समझे नदी में कूद गए। हर किसी की यही कोशिश थी कि उसे ज्यादा से ज्यादा नोट मिल जाए। हद तो तब हो गई जब नगर निगम के कर्मचारी भी खुद को रोक नहीं पाए।

    जब उन्हें इस बात की भनक लगी तो वे भी नदी में नाव लेकर पैसे लूटने जा पहुंचे।इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। ऐसे में पुलिस वहां आई और लोगों को डंडे मार भगाने लगी। उन्होंने नगर निगम के कर्मचारियों से भी पैसे ले लिए। इसके अलावा नदी में जो पैसे थे वह भी अपने पास जमा कर लिए।

    तो अब सवाल ये उठता है कि नदी में आखिर 200 और 500 के इतने सारे नोट कैसे आए? क्या ये पैसे आसमान से टपके या फिर कुछ और मामला है। पुलिस ने जब इसकी जांच शुरू की तो उन्हें एक अहम सुराग हाथ लगा।वहां मौजूद एक शख्स ने बताया कि हमने एक आदमी को नोटों से भरा बैग झील में फेंकते हुए देखा था। वह इस बैग को झील में फेंक वहां से भाग गया।

    इसके बाद लोग इस बैग में मौजूद रुपए को लूटने कूद पड़े। स्थानीय लोगों के बयान के बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी। वह अब यह पता लगाने में जुटी है कि उस अनजान शख्स ने नदी में आखिर नोटों वाला बैग क्यों फेंका था। आखिर इसके पीछे क्या वजह थी। पुलिस को शक है कि शायद उस व्यक्ति के घर रेड पड़ने वाली होगी।

    उसे इस बात की सूचना पहले से मिल गया होगी। इसलिए उसे इस बैग को नदी में फेंक दिया। लोग अक्सर रेड पड़ने के दौरान या पहले अपने पैसों को ऐसे ही ठिकाने लगाते हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई पुख्ता सबूत नहीं है। न ही इस बात की पुष्टि हुई है कि वह कौन था जिसने नोटों से भरा बैग नदी में फेंका था।

  • Online Class में स्टूडेंट ने महिला टीचर को दिखाया अपना प्राइवेट पार्ट, फिर महिला की हो गयी ऐसी हालत !

    मुंबई। राजस्थान से स्टूडेंट की मर्यादा को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। मुंबई पुलिस ने राजस्थान में रहने वाले 15 साल के एक लड़के को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि वह नौंवीं का छात्र है और कोडिंग की ऑनलाइन क्लासेज के दौरान महिला शिक्षिकाओं को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाता था। जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र सेना में कार्यरत अधिकारी का बेटा है और कंप्यूटर पर उसकी काफी अच्छी पकड़ है।   Read More :  पिता ने जवान बेटी को दी देवदासी बनाने की धमकी, बेटी ने उठाया ऐसा खौफनाक कदम

    टाइम्स नाउ में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 15 फरवरी से 2 मार्च के बीच ऑनलाइन क्लास के दौरान प्राइवेट पार्ट दिखाने की ये घटना कई बार हुई। जिसके बाद महिला टीचर ने क्लास बंद करने तक का सोच लिया था। लेकिन बाद में पीड़ित महिला टीचर ने मुंबई के साकीनाका पुलिस स्टेशन में आरोपी स्टूडेंट के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

     Read More : Mia Khalifa के न्यूड फोटोशूट Video ने Social Media पर मचाया तहलका, हाॅट अवतार देख फैन्स का छूटा पसीना 

    पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि सर्विलांस के जरिए पुलिस ने आरोपी लड़के का पता लगाया और उसे राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया। इस केस की छानबीन करने के लिए पिछले महीने भी मुंबई पुलिस की टीम राजस्थान पहुंची थी। जैसलमेर से आरोपी स्टूडेंट को अरेस्ट किया गया।

    बता दें कि पुलिस ने आरोपी स्टूडेंट के पास से एक लैपटॉप बरामद किया है। आरोपी ने अपने लैपटॉप में गॉर्ड लगा रखा था जिससे कि उसका आईपी एड्रेस ट्रैक नहीं किया जा सके। स्टूडेंट ने बड़ी चालाकी से घटना को अंजाम देते हुए अपने चेहरे को छुपाए रखा लेकिन एक बार महिला टीचर ने आरोपी के बैकग्राउंड का स्क्रीनशॉट ले लिया। इसी स्क्रीनशॉट ने जांच में पुलिस टीम की मदद की।

    Read More : कियारा आडवाणी ने बिकिनी में शेयर की पिक्चर्स, बेहद Hot Video देख फैंस की उड़ी रातों को नींद

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी स्टूडेंट ने बताया कि उसने मजाक-मजाक में अपना प्राइवेट पार्ट क्लास के दौरान दिखाया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी छात्र को कोर्ट के सामने पेश किया गया और वहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

    Read More : UP विधानसभा चुनाव : क्या ‘CCC’ जीत का नया फार्मूला बनेगा?

  • ताबीज की वजह से पत्नी के गर्भ में बच्चे की मौत , इसलिए बुजुर्ग को पीटा

    गाजियाबाद के लोनी में बुजुर्ग अब्दुल समद की पिटाई के मामले में पुलिस के जांच अधिकारी ने डासना जेल में बंद प्रवेश गुर्जर के बयान दर्ज किए. अपने बयान में प्रवेश ने माना है कि उसने बुजुर्ग की पिटाई की थी. उसने अधिकारियों को बताया कि वो काफी गुस्से में था. क्योंकि उसे लगता था कि अब्दुल समद के द्वारा दिए गए ताबीज़ की वजह से उसकी पत्नी के गर्भ में 6 महीने के बच्चे की मौत हो गई थी. ताबीज की वजह से ही उसके साथ बुरा हो रहा है. प्रवेश गुर्जर ने बताया कि कल्लू ने दाढ़ी काटी थी, क्योंकि वो भी बहुत गुस्से में था. जिस समय ये घटना हुई उस वक्त वहां पर कई लोग मौजूद थे.

    इस मामले में पहली बार पुलिस ने 18 जून को प्रवेश गुर्जर के बयान दर्ज किए. प्रवेश गुर्जर रंगदारी के एक दूसरे मामले में जेल में बंद है. पुलिस प्रवेश की रिमांड लेने की तैयारी कर रही है. इस मामले में पुलिस अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. हालांकि इनमें से 8 को कोर्ट ने जमानत दे दी है.

    पुलिस ने बताई थी ताबीज वाली बात

    गाजियाबाद के लोनी के एक बुजुर्ग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो में कुछ युवक बुजुर्ग की पिटाई करते दिखाई दिए थे. पुलिस ने दावा किया था कि यह पूरा मामला ताबीज को लेकर हुआ था. पुलिस ने बताया था कि बुजुर्ग ताबीज बनाता था. इन्होंने परवेश गुज्जर नाम के युवक को ताबीज़ दिया था. बताया जा रहा है कि ताबीज़ पहनने के बाद उल्टा असर हो गया. युवक को यही लगा कि ताबीज़ के कारण यह हुआ है. इसी को लेकर गुस्से में उसने अब्दुल समद की दाढ़ी काट दी और पिटाई कर दी. पिटाई होने के बाद पीड़ित अब्दुल समद ने थाना लोनी बॉर्डर पुलिस में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने यह भी दावा किया था कि आरोपी, अब्दुल समद सैफी को पहले से ही जानते थे.

    सांप्रदायिक एंगल होने से पुलिस ने इंकार किया था. यूपी पुलिस ने इस मामले में ट्विटर समेत कइयों के खिलाफ FIR दर्ज की है.

    बुजुर्ग क्या कह रहे हैं?

    आजतक की खबर के मुताबिक, 16 जून की रात समद सैफी ने बुलंदशहर के अनूपशहर में अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत में कई चौंकाने वाले दावे किए. अब्दुल समद सैफी ने आरोप लगाया कि वो चार लोग थे. मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगाई. डंडे और बेल्ट से मुझे बहुत मारा. मैं नहीं जानता था कि वो कौन थे. अब्दुल समद सैफी ने आगे दावा किया कि मैं नहीं जानता कि मारने वाला कोई मुसलमान था. ताबीज की बात झूठी है. मैं ताबीज का कोई काम नहीं करता. मुझ पर झूठा इल्जाम लगाया जा रहा है. ऐसा इल्जाम कोई भी लगा सकता है. मैं तो मदरसे पर रहता हूं.

  • VIDEO : बीवी के डर से हाईवे पर भाग रहा है शख्स, कह रहा है बीवी चाकू लेकर दिल निकालने के पीछे पड़ी है !

    सोशल मीडिया (Social Media) पर कई बार कुछ बेहद अजीब वीडियो  नजर आ जाते हैं. आज-कल की भागती-दौड़ती जिंदगी में प्यार और रिश्तों को संभालना कोई आसान काम नहीं है. रिश्तों की परिभाषा बदलने के साथ ही पति-पत्नी पर कई तरह के मजेदार जोक्स   बनने का चलन भी बढ़ गया है. इसी बीच एक शख्स ने अपनी पत्नी से जान बचाने की अपील की है. यह मजेदार वीडियो  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

    सोशल मीडिया (Social Media) साइट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो जबर्दस्त वायरल हो रहा है. इसमें एक आदमी सड़क पर भागता हुआ नजर आ रहा है. यह वीडियो इतना मजेदार है कि इसे देखकर अपनी हंसी पर कंट्रोल करना मुश्किल हो जाएगा. यह शख्स रोते हुए दुनिया को अपनी कहानी सुना रहा है. यह अपनी पत्नी से जान बचाने की अपील कर रहा है. शख्स रोते हुए कह रहा है कि प्लीज मुझे बचा लीजिए, मेरी बीवी मेरी जान के पीछे पड़ी है. उसका कहना है कि वह अपनी बीवी के डर से आगरा से बाहर भाग आया है और हाईवे पर दौड़ रहा है. वीडियो देखकर अगर आप इमोशनल होने लगे हैं तो अभी इसका ट्विस्ट तो देख लीजिए. 

    इस वीडियो को इंस्टाग्राम (Instagram) पर विपुल मित्तल नामक शख्स ने शेयर किया है. शख्स आगे कह रहा है कि कल मेरी पत्नी ने मुझसे पूछा कि मैं उससे कितना प्यार करता हूं. इसके जवाब में मैंने कह दिया कि दिल चीर के देख लो. अब वो मेरे पीछे पड़ी हुई है कि दिल चीर के दिखाओ. इस वीडियो को देखकर लोग खूब चटकारे ले रहे हैं. 
     

  • Male Pregnancy : अब मर्द भी महिलाओं की तरह होंगे प्रेग्नेंट! देंगे बच्चों को जन्म

    अब तक आपने सिर्फ महिलाओं को प्रेंग्नेंट होते सुना और देखा होगा लेकिन अब पुरुष भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि अब पुरुष भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं। चीन हमेशा अजीबो-गरीब रिसर्च करता रहता है। चीन के वैज्ञानिकों ने एक रिसर्च के बाद पुरुषों के प्रेग्नेंट होने का दावा किया है। चीन के सनकी वैज्ञानिकों ने नर चूहे में बच्चेदानी फिट कर बच्चे पैदा करवाए। चीन के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने पुरुषों को प्रेग्नेंट करने का चमत्कार कर दिखाया है। इसके लिए वो कई सालों से रिसर्च कर रहे थे। जिसके बाद अब जाकर रिसर्च का नतीजा सामने आया है।

    गौरतलब है कि, बीते दिनों चीन की वुहान लैब से निकले एक वैज्ञानिक ने दावा किया था कि चीन अजीबोगरीब रिसर्च करता रहता है। वहां कई ऐसे रिसर्च किए जाते हैं जो आमतौर पर अन्य देशों में बैन हैं। चीन में वैज्ञानिकों द्वारा किए इस रिसर्च में नर चूहे की बॉडी पर एक्सपेरिमेंट किया गया, इसमें नर की बॉडी में सर्जरी के जरिए मादा की बॉडी से निकाला गया बच्चेदानी फिट किया गया। इसके बाद नर को प्रेग्नेंट कर सिजेरियन के जरिए बच्चे पैदा करवाए गए। इस रिसर्च के बाद अब भविष्य में पुरुषों के प्रेग्नेंट होने की संभावना बढ़ गई है। इंफोवार्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस रिसर्च के बाद अब वैसे ट्रांसजेंडर जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं, को मदद मिलेगी।

    ये प्रयोग शंघाई के नेवल मेडिकल यूनिवर्सिटी द्वारा किया गया। इसमें वैज्ञानिकों ने मादा चूहों की बॉडी से बच्चेदानी को पहले बाहर निकला, इसके बाद उसे नर चूहे की बॉडी में फिट किया। इस यूट्रस ट्रांसप्लांट के बाद नर को प्रेग्नेंट कर उसकी सिजेरियन के जरिये डिलीवरी करवाई गई। इस रिसर्च को चार स्टेप में पूरा किया गया। इसे रैट मॉडल बताया गया। हालांकि, अभी इसकी सक्सेस रेट मात्र 3.68 परसेंट ही बताई गई है। नर चूहे में एक्सपेरिमेंट कामयाब हो गया और नर ने 10 बच्चे पैदा किए।

    हैरान करने वाली बात ये है कि चीन के वैज्ञानिक अब रैट मॉडल को इंसानों पर अपनाने की फिराक में है। ऐसा पहली बार हुआ है कि एक्सपेरिमेंट में नर को प्रेग्नेंट किया गया। मैमल में हुए इस एक्सपेरिमेंट से अब इसके इंसानों में कामयाब होने की उम्मीद बढ़ गई है। इससे पहले NYU स्कूल ऑफ़ मेडिसिन ने ट्रांसजेंडर्स के लिए भी ऐसा एक एक्सपेरिमेंट किया था। इसमें वैसे ट्रांसजेंडर्स जो प्रेग्नेंट होना चाहते हैं, अपने यूट्रस की सर्जरी नहीं करवाते और मेल की बॉडी में ही प्रेग्नेंट हो जाते हैं।

  • Video : एक औरत लावणी साड़ी पहन कर चला रही लट्ठ, देखिए अदभुत, अविश्वसनीय….देसी मार्शल आर्ट

    औरत होना वाकई शान की बात है। आजकल औरतें हर वो चीज शानदार तरीके से कर रही हैं जो कभी मर्दों की विशेषता थी। पहले कहा जाता था कि घर गृहस्थी संभालना औरत का काम है और बाहर का काम करना मर्द का काम है। लेकिन जमाना बदला तो औरत कंधे से कंधा मिलाकर घर के साथ साथ बाहर के वो सभी काम कर रही है जिसे मर्दों की बपौती समझा जाता था जैसे तलवार चलाना, मार्शल आर्ट और युद्ध कला। 

    ऐसा ही एक शानदार और चकित कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला साड़ी पहन कर तलवारबाजी और मार्शल आर्ट के चौंका देने वाले स्टंट कर रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हो रहे हैं कि साड़ी में इस महिला ने कैसे शानदार और बिजली की गति से मार्शल आर्ट किया है। इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी रूपिन शर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और इसे लगातार देखा जा रहा है। 

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि भारी भीड़ के बीच एक औरत लावणी साड़ी पहन कर लट्ठ चला रही है। लट्ठ उसके हाथ में बिजली की तेज गति से घूम रहा है। ऐसा लग रहा मानों वीडियो फास्ट फॉरवर्ड हो गया है। इस हुनर के बाद महिला तलवार उठाती है और  हैरान कर देने वाले अंदाज में तलवारबाजी करती है। उसके चेहरे पर सहज भाव है और वो इतना शानदार प्रदर्शन कर रही है कि एक्सपीरिएंस लोग भी इसकी तारीफ करने को मजबूर हो रहे हैं। 

    वीडियो इतना शानदार है कि इसे लगातार व्यूज मिल रहे हैं। इसकी तारीफ में लगातार कमेंट आ रहे हैं जो उत्साहवर्धन कर रहे हैं। 

    एक यूजर ने लिखा है – शानदार औऱ अद्भुत। एक यूजर ने लिखा है – अविश्वसनीय। 

    एक यूजर ने लिखा है कि इस वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को दिखाना चाहिए ताकि वो अपनी सुरक्षा और हिफाजत के लिए ऐसे गुर सीखकर मजबूत हो जाएं। 

  • Video : मालकिन के साथ मिलकर डॉगी ने धुलवाए कपड़े, अलमारी में तह करके रखवा भी दिए! कारनामा देख लोग हैं हैरान

    हाल ही में एक डॉगी ने और कारनामा कर दिया। डॉगी ने अपनी मालकिन के साथ मिलकर कपड़े भी धुले। पहले मशीन में से निकालकर टोकरी में डाले फिर कमरे में ले गया टोकरी तह किए हुए कपड़े टांगने लगा।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  कुत्ते सबसे वफादार जानवर होते हैं, इसमें कोई शक नहीं है। सिर्फ वफादार ही नहीं बल्कि कुत्ते प्यारे और चंचल जानवर भी होते हैं।

    ऐसा कई रिपोर्ट में कहा गया है कि कुत्ते सबसे मिलनसार पेट्स हैं और आपके तनाव को भी दूर करते हैं। सोशल मीडिया पर आये दिए कुत्ते और मालिक की दोस्ती के वीडियो वायरल होते रहे हैं। इसी वीडियो में एक पेट डॉग अपनी मालिकन के साथ कपड़े धोता दिख रहा है। सिर्फ कपड़े ही नहीं बल्कि कपड़े को अलमारी में सेट करने में भी मालकिन की मदद कर रहा है।

    इस कुत्ते की मालकिन का नाम मैरी है। इस पेट डॉग का नाम सीक्रेट है। सीक्रेट ऑस्ट्रेलियन शेफर्ड कुत्ता है। मैरी अपने इंस्टाग्राम हैंडल my_aussie_gal पर हर दिन अपने डॉग के साथ तस्वीरें शेयर करती हैं। कुछ दिनों पहले ही मैरी ने अपने सीक्रेट के साथ वॉशिंग मशीन में कपड़े धोते हुए वीडियो शेयर की है।

    वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुत्ता अपनी मालकिन के साथ वॉशिंग मशीन में कपड़े धोने में किस तरह उसकी मदद कर रहा है। कुत्ता वॉशिंग मशीन में कपड़े डालते हुए दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं कपड़े धुल जाने के बाद वह उसे मशीन से बाहर भी निकला रहा है। वीडियो में आगे देखेंगे कि कुत्ता धुले हुए कपड़ों को बास्केट में रखकर लाता है। फिर मालकिन के देने पर एक-एक कर कपड़े को हैंगर में टांग कर भी रख देते हैं।

  • यहां पर है बच्चों की फैक्ट्री, इतने लाख रुपये में पाए अपना पसंदीदा बच्चा

    हर महिला के लिए मां बनना सबसे सुखद अहसास होता है, लेकिन कई महिलाएं शरीर में कुछ दिक्कतों की वजह से मां बनने का सुख हासिल नहीं कर पाती हैं। ऐसी महिलाएं मातृत्व का आनंद लेने के लिए सरोगेसी प्रोसेस का सहारा लेती हैं।ऐसे में मातृत्व का सुख लेने के लिए ऐसी महिलाएं सरोगेसी का सहारा लेती हैं। भारत में इस पर प्रतिबंध है यही कारण है कि माता-पिता बनने की ख्वाहिश रखने वाले ऐसे जोड़े कई देशों से यूक्रेन का रुख करते हैं जहां बच्चों की फैक्ट्री चलाई जाती है। इसका अर्थ ये हुआ कि य्रूकेन में सरोगेसी को कानूनी मान्यता प्राप्त हुई जिससे प्रत्येक वर्ष हजारों जोड़े संतान प्राप्त करते हैं।

    दरअसल, रूस से सटा हुआ यूक्रेन वैसे तो अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है मगर अब वो सरोगेसी के माध्यम से बच्चा पैदा करने की फैक्ट्रियां चलाने के लिए आहिस्ता-आहिस्ता पुरे विश्व में चर्चित हो चुका है। हालांकि इस खूबसूरत देश की बदसूरत सच्चाई ये है कि वहां सरोगेट मदर को किसी जानवर की प्रकार रखा तथा काम लिया जाता है।

    प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन में कोई भी जोड़ा जो स्वयं से संतान पैदा करने के काबिल नहीं है वो 40 से 42 लाख रुपये खर्च कर बच्चे का सौदा कर सकता है तथा कुछ ही माहों में अपने बच्चों को लेकर वहां से जा सकता है। इस पूरे काम को वहां इतने पेशेवर तरीके से अंजाम दिया जाता है कि इसकी सर्विस लेने वाले को पता ही नहीं चलता कि जिस महिला के माध्यम से उन्हें संतान सुख प्राप्त हुआ उन्होंने किन हालातों में उनके बच्चे को पैदा किया है।

  • 7 साल के बेटे ने फोन पर खेला एक घंटा गेम, बिल आया 1.33 लाख, पापा को बेचनी पड़ी कार

    ब्रिटेन में एक पिता को मजबूरन अपनी फैमिली कार बेचनी पड़ी। क्योंकि उनके 7 साल के बेटे ने फोन पर सिर्फ एक घंटा गेम खेलकर iTunes का बिल 1800 डॉलर (लगभग 1 लाख 33 हजार रुपये) बना दिया था। दरअसल, 7 वर्षीय Ashaz Mutasa ने Dragons: Rise of Berk गेम खेलते हुए कई महंगे टॉप-अप्स खरीद लिए थे। जब इसकी जानकारी Ashaz के 41 वर्षीय पिता मोहब्बद को हुई तब तक काफी देर हो चुकी थी। बता दें, इन टॉप-अप्स की रेंज 2.70 डॉलर (200 रुपये) से 138 डॉलर (10 हजार रुपये) तक होती है।
     

    जब मोहब्बद को एक के बाद एक 29 ईमेल मिले तो उन्हें पता चला कि उनके बच्चे ने कुछ ज्यादा ही खर्चा कर दिया। हालांकि, शुरुआत में उन्हें लगा था कि वो किसी ऑनलाइन स्कैम के शिकार हुए हैं। लेकिन बाद में उन्हें iTune के बिल का भुगतान करने के लिए अपनी Toyota Aygo बेचनी पड़ी। उन्होंने बताया, ‘मैंने कस्टमर सर्विस से कहा- बहुत बढ़िया, तुमने मुझे ‘लूट’ लिया, तुम मेरे बच्चे को ‘लूटने’ में कामयाब रहे।’
     

    वो कहते हैं, ‘मैंने कभी नहीं सोचा था कि बच्चों के गेम पर इतना पैसा भी खर्च हो सकता है।’ हालांकि, इस घटना के बाद उन्होंने Apple को शिकायत भी की, जिसके बाद उन्हें 287 डॉलर (21 हजार रुपये) का रिफंड दिया गया। लेकिन बाकी के बिल का भुगतान करने के लिए मोहम्मद को ना चाहते हुए भी कार बेचनी पड़ी।
     

    खैर, यह कोई पहली मामला नहीं है जब बच्चे की ऑनलाइन खरीदारी के कारण पिता को मोटी रकम चुकानी पड़ी हो। इससे पहले चीन में एक बच्ची ने फूड डिलीवरी एप से एक नूडल्स बाउल की जगह 100 ऑर्डर कर दिए थे। वहीं न्यू यॉर्क में एक महीने पहले 4 साल के बच्चे ने Amazon से 918 SpongeBob आईस लॉलीस मंगवा ली थीं, जिसका कुल बिल 2,618.85 डॉलर (1.91 लाख रुपये) बैठा था।