सोशल मीडिया पर इन दिनों एक क्यूट से बच्चे की वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रही है जिसे देखकर आप भी हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। यही नहीं बच्चे की मासूमियत देखकर आपका दिल भी मोम की तरह पिंघल जाएगा। अक्सर बचपन में छोटे बच्चे बाल कटवाते हुए रोते हैं लेकिन यहां तो कुछ और ही हो रहा है।
यहां बच्चा नाई को धमकी दे रहा है कि मैं तुम्हें मारूंगा। मुझे गुस्सा आ रहा है। बच्चा रोते हुए इतने क्यूट अंदाज में धमकियां दे रहा है कि उनकी इस मासुमियत पर प्यार आ जाता है। सोशल मीडिया पर कई नामी-गिरामी हस्तियों ने इस वीडियो को शेयर किया है।
ये वीडियो अनूप ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है साथ ही कैप्शन लिखा कि ‘मेरा बेटा अनुश्रुत, हर माता-पिता के लिए यह एक संघर्ष है।’ फिर क्या था, बच्चे की मासुमियत ने सोशल मीडिया पर अपना असर दिखाना शुरू किया और देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो में अनुश्रुत कहते हुए दिखाई दे रहा है कि ‘अरे क्या कर रहे हो पूरे बाल काट दोगे क्या।’
नाई ने उसको शांत करने के लिए उसका नाम पूछा, जिस पर उसने कहा, ‘मेरा नाम अनुश्रुत है और अनुश्रुत बाल नहीं कटाना चाहता।’ अनुश्रुत फिर नाई को धमकी देता है कि ‘मैं बहुत गुस्से में हूं. तुम्हारे भी सारे बाल काट दूंगा।
जी हां, पढ़कर थोड़ा हैरानगी भरा है लेकिन ये सच है। 40 साल के एलन की निजी जिंदगी की बात करें तो वह खुद भी दो बच्चों का पिता है। हालांकि, एलन ने गुप्त तरीके से स्पर्म डोनेट करके साल भर में 23 बच्चों का पिता बन गया। उस शख्स ने इसे अपना बिजनेस बताया और कहा कि पहले ये उसका शौक भी रह चुका है।
दरअसल, ऑस्ट्रेलिया का रहने वाला एलन फान नाम का ये शख्स अपने स्पर्म डोनेट करता है। पहले तो एलन ये शौकिया करता था, लेकिन अब उसने इसे अपना फुल टाइम जॉब बना लिया है। एक शख्स जिसने बाप बनना अपना शौक और बिजनेस बना लिया । जब उससे पूछा गया, तो उसने इसे अपना बिजनेस बताया ।
[object Promise]
इस शख्स ने 1 साल में 23 बच्चों को किया पैदा, महिलाएं इसलिए करती हैं पसंद
ये मामला ऑस्ट्रेलिया का है जहां एक शख्स साल में 23 बच्चों का बाप बन गया, एलन ऑस्ट्रेलिया में स्पर्म डोनर के तौर पर काफी मशहूर है। वह कई महिलाओं को अपने स्पर्म डोनेट करता है और उसका कहना है कि महिलाएं उसके स्पर्म को पसंद करती हैं क्योंकि उसके स्पर्म हेल्दी हैं।
यही नहीं, एलन गुप्त तरीके के अलावा रजिस्टर्ड फर्टिलिटी सेंटर में भी स्पर्म डोनेट करता है, लेकिन अब एलन पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है। उन पर कुछ फर्टिलिटी क्लिनिक ने ही एलन के बारे में शिकायत की थी। एलन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने वैध क्लिनिक के अलावा कई लोगों को स्पर्म डोनेट किया है और तय सीमा से अधिक बच्चे पैदा किए हैं।
बता दें कि, कानून के मुताबिक, एक पुरुष सिर्फ 10 बच्चे पैदा कर सकता है। इस पर एलन ने कहा है कि वह महिलाओं को मना न कर सके, जिसकी वजह से उन्होंने एक दिन में 3 महिलाओं को स्पर्म डोनेट किया।
आप भी ये बात पढ़कर हैरान हो गए होंगे। देखा जाए तो ये हैरान होने वाली बात ही है और इसपर विश्वास मानना भी मुश्किल लगता है मगर ये सच है। दुनिया में ऐसी कई हैरान करने वाली चीजें होती हैं जिनके बारे में जानकर लोगों को लगता है कि वो चमत्कार ही है । ऐसा ही एक वाकया अमेरिका में हुआ है। यहां एक बच्ची ने जन्म लिया है जो उम्र में 27 साल की है और अपनी मां से महज 18 महीने छोटी है! आइए आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है ।
[object Promise]
एक 27 साल की बच्ची ने लिया जन्म, नवजात बच्ची मां से उम्र में 18 महीने छोटी, जानें कैसे !
ये है पूरी कहानी टीना गिब्सन का जन्म साल 1991 में हुआ था और उनकी और बेंजामिन की शादी को 10 साल हो चुके हैं, उन्हें बांझपन (Infertility) की समस्या थी । ये पूरा मामला अमेरिका के टेनिसी का है । 1992 में एक महिला ने अपने भ्रूण को फ्रीज कराया था । फरवरी 2020 में उस भ्रूण को टीना नाम की महिला के गर्भ में ट्रांसप्लांट किया गया। टीना ने अक्टूबर महीने में बच्चे को जन्य दिया जिसका नाम मॉली है । टीना की पैदाईश अप्रैल 1991 की है वहीं मॉली के भ्रूण को अक्टूबर 1992 में फ्रीज कराया गया था ।
[object Promise]
एक 27 साल की बच्ची ने लिया जन्म, नवजात बच्ची मां से उम्र में 18 महीने छोटी, जानें कैसे !
27 साल पहले फ्रीज किया गया था भ्रूण ये चमत्कार विज्ञान की मदद से संभव हो सका है । मॉली दुनिया की पहली ऐसी भ्रूण है जिसे 27 साल तक फ्रीज कर के रखा गया और उसके बाद गर्भ में ट्रांसप्लांट किया गया है । इससे पहले ये रिकॉर्ड 24 साल था । उस भ्रूण ने एमा नाम की बच्ची के रूप में नवंबर 2017 में जन्म लिया था । एमा, मॉली की ही बहन है । एमा को भी टीना के ही गर्भ में ट्रांसप्लांट किया गया था ।
[object Promise]
एक 27 साल की बच्ची ने लिया जन्म, नवजात बच्ची मां से उम्र में 18 महीने छोटी, जानें कैसे !
टीना और उनके पति बेंजामिन को 2017 में टीना के परिवार वालों से इस बात का पता चला कि फ्रीज किए हुए भ्रूण को कंसीव कर के भी वो बच्चे को जन्म दे सकते हैं । शुरुआत में टीना असहज थीं मगर बाद में वो इसके लिए तैयार हो गईं ।
[object Promise]
एक 27 साल की बच्ची ने लिया जन्म, नवजात बच्ची मां से उम्र में 18 महीने छोटी, जानें कैसे !
क्या होते हैं फ्रीज किए हुए भ्रूण?
गर्भ में फर्टिलाइजेशन के बाद से 8 वें हफ्ते तक के जीव को भ्रूण कहते हैं । भ्रूण को शरीर से निकाल कर फ्रीज कर दिया जाता है जिससे बाद में उसे किसी गर्भ में ट्रांसप्लांट किया जा सके । फ्रीज किए हुए भ्रूण को या तो प्रेग्नेंसी के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, या फिर रिसर्च से जुड़े काम को अंजाम देने के लिए । भ्रूण को एक बंद कंटेनर में -321 डिग्री फारेनहाइट या -196 डिग्री सेल्सियस के ताप मान में फ्रीज किया जाता है ।1980 की शुरुआत से भ्रूण को फ्रीज करने का प्रोसेस शुरु हुआ है ।
[object Promise]
एक 27 साल की बच्ची ने लिया जन्म, नवजात बच्ची मां से उम्र में 18 महीने छोटी, जानें कैसे !
यह वायरल वीडियो थाइलैंड का है । सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मॉडल के साथ हुए हादसे को देखकर आप हैरान रह जाएंगे । यहां मिस थाईलैंड (Miss Thailand) के लिए फोटोशूट चल रहा था। कई मॉडल्स एक पुल पर खड़े होकर पोज दे रही थीं और कैमरामैन उनकी फोटो खींच रहा था। तभी अचानक पूल टूट गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है । इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी मॉडल्स व्हाइट ड्रेस पहने एक पुल पर एक पंक्ति में खड़ी हैं और कैमेरा को देखते हुए मुस्कुराते-मुस्कुराते पोज दे रही हैं और अचानक से जिस पुल पर वह खड़ी हैं वह टुट कर पानी में गिर जाता है जिसके साथ साथ सारी मॉडल्स भी पानी मे गिर जाती हैं।
Miss Thailand contestants plunge into pond as bridge collapses during photo shoot pic.twitter.com/dkOhCbNC7D
आपको बता दें कि इस हादसे के दौरान तीन मॉडल्स को गंभीर चोटें आई हैं जबकि बाकि मॉडल्स को छोटी-मोटी चोटें आईं हैं। वहीं, घायल होने के बाद उन मॉडल्स को तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। कैफे के मालिक Worapot Chatkanjana ने भी मॉडल्स के ट्रीटमेंट के लिए 12,24,188 रुपये दिए हैं। Worapot Chatkanjana का कहना है कि ब्रिज काफ़ी मजबूत थी लेकिन ज्यादा वजन होने के कारण ब्रिज गिरा होगा। इस इवेंट के डायरेक्टर Dr. Adisorn Suddee जिन्होंने बताया है कि पहले यह इवेंट बैंकॉक में होता था लेकिन इस बार इसे चांग मई में आयोजित किया जा रहा है।
इस वीडियो में आप साफ-साफ देख सकते हैं कि एक शख्स कैसे गाय को मार रहा है, परेशान कर रहा है। यही नहीं जिस गाय को देवी की तरह पूजा जाता है उसे लात भी मारता है। फिर वो बेरहमी से उसकी पूंछ मरोड़ता है। फिर क्या गाय भी गुस्से में उसे दिन में तारें दिखा देती है। जो आप वीडियो में देख सकते हैं।जिस व्यक्ति ने यह वीडियो शेयर की है उनका नाम Praveen Angusamy है और वह पेशे से आईएफएस ऑफिसर हैं।
आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देख कर लोगों ने अपना गिस्सा जाहिर किया है और वे वीडियो को शेयर कर इस व्यक्ति की खूब निंदा भी कर रहे हैं। फिलहाल इस बात की जानकारी अभी नहीं मिली है कि वीडियो कहां का है, कब का है लेकिन लोग बोल रहे हैं कि ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई जरूर होनी चाहिए।
जमशेदपुर । दुनियाभर में भारतीय चाय का कोई सानी नहीं है। सुबह उठते ही एक प्याला बढ़िया चाय मिल जाए तो हम एक नया जोश, नई उमंग महसूस करते हैं। चाय पीने से हम तरोताजा तो महसूस करते ही हैं साथ ही आलस्य भाग जाता है व नई चुस्ती-फुर्ती आ जाती है। वैसे भी चाय न सिर्फ सुबह की जरूरत है, बल्कि दिनभर में कभी भी पीने से यह हमें ताजगी से भर देती है। चाय न केवल एक पेय है, अपितु यह हमारे देश की संस्कृति का एक अंग है।
घर आए मेहमान का स्वागत चाय पिलाकर करना हमारी सभ्यता में शुमार है। भारत ही नहीं, बल्कि कई देशों में चाय पिलाने का रिवाज है। जापान उनमें से एक है, जहाँ चाय पिलाना उसकी मेहमान नवाजी में शामिल है। अब हम आपको एक ऐसी जगह चाय पीने के लिए ले चलते है जहां 150 तरह की चाय बनती है। झारखंड के जमशेदपुर जिले के सर्किट हाउस में स्थित ला ग्रेविटी में 150 प्रकार की चाय मिलती है।
[object Promise]
चाय के शौकिनों के लिए यहां मिलती है 150 प्रकार की चाय, एक कप चाय की कीमत 50 से 1250 रुपये तक
यहां जापान के विश्व प्रसिद्ध जापानी माचा, जापानी फेंचा से लेकर दुनिया में नामी आसाम व दार्जिलिंग की प्रसिद्ध चाय मिलती है। इस चाय की दुकान में यदि आप पहुंच गए तो यहां चाय के साथ ही चाय की अनोखी कप, एक से बढ़कर एक पॉट देखने व समझने के लिए मिल जाएगा। यह दुकान एक प्रकार से चाय पर शोध करने वालों के लिए एक प्रयोगशाला से कम नहीं है। चाय के शौकिन ऐसे हैं कि टाटा स्टील के बड़े अधिकारी, बड़े व्यापारी से लेकर दूर-दराज से लोग यहां चाय की चुस्की लेने आते हैं। इसके साथ ही शहर के चाय के शौकिनों का तांता सुबह से शाम तक यहां लगा रहता है।
ला ग्रेविटी में 50 रुपये से लेकर 750 रुपये तक का ग्लूमिंग चाय मिलता है। इसके साथ ही परिवार के लिए स्पेशल पॉट चाय की भी सुविधा है। इसमें अलग-अलग फ्लेवर की चाय को पॉट में डालकर दिया जाता है। इसका आनंद परिवार के लोग एक साथ लेते हैं। इसकी कीमत 300 रुपये से लेकर 1250 रुपये तक है। ला ग्रेविटी के संचालक अविनाश दुग्गड़ कहते हैं कि उनकी इच्छा है कि अपने देश की सोंधी मिट्टी यानि कुल्हड़ चाय की खुशबू पूरे दुनिया में फैलाऊं। इनकी दुकान की एक खासियत यह भी है कि यहां सभी कर्मचारी मूक बधिर हैं। शेफ से लेकर सारे कर्मचारी। अविनाश भारत की चाय की खुशबू दुनिया में फैलाने की इच्छा रखते हैं।
प्रति कप चाय का प्रकार व उसकी कीमत
मैंगो चाय – 100 रुपये
ऑरेंज चाय – 100 रुपये
वनिला चाय – 100 रुपये
पाइनएप्पल चाय – 100 रुपये
पीच चाय – 100 रुपये
बार्बन चाय – 100 रुपये
बनाना चाय – 100 रुपये
रेसबेरी चाय – 120 रुपये
कावा – चाय – 120 रुपये
कावा गिनसिंग चाय – 250 रुपये
जाफरानी चाय – 120 रुपये
सुलेमानी चाय – 120 रुपये
विक्टोरियन रॉयल जिनसिंग, सैफरान – 320 रुपये
ग्लूमिंग चाय – 750 रुपये
लॉ ग्रेवेटी में परिवार के साथ पॉट चाय
सेलेब्रेशन चाय – 700 रुपये
व्हाइट चाय – 700 रुपये
क्राउन ज्वेल – 700 रुपये
इम्रेल सन – 700 रुपये
फूल ब्लूम – 700 रुपये
हर्ट ऑफ हैप्पिनेस – 700 रुपये
राइजिंग स्टार – 700 रुपये
हर्ट ऑफ गोल्ड – 750 रुपये
लेमनग्रास – 300 रुपये
मां के हाथ का कड़क – 300 रुपये
सासू मां के हाथ का कड़क – 340 रुपये
जाफरानी – 450 रुपये
सुलेमानी – 450 रुपये
विक्टोरियन रॉयल जिनसिंग, सैफरान – 1250 रुपये
चाय की बढ़ी है मांग
ला ग्रेविटी के संचालक अविनाश दुग्गड़ कहते हैं कि कॉफी की तुलना में चाय की मांग देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी बढ़ी है। इसका कारण यह है कि कॉफी में ज्यादा कैफिन रहता है। यह चाय की तुलना में दोगुनी रहती है। काॅफी की तुलना में चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। चाय को हम दूध के साथ, तुलसी, अदरक, लेमन ग्रास मिलाकर हर्बल चाय के रूप में सेवन करते हैं। शहर के ख्याति प्राप्त लोग सरकारी हो या गैर सरकारी, टाटा स्टील के बड़े अधिकारी कैमोमाइल नामक फूल को ग्रीन टी में डालकर पीते हैं। इसके सेवन से लोग ऊर्जावान तो होते ही हैं, उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि भी होती है।
11 मूक बधिरों को लेकर चला रहे दुकान
ला ग्रेविटी के संचालक अविनाश दुग्गड़ कहते हैं कि उनकी दुकान में शेफ से लेकर कर्मचारी तक मूक बधिर हैं। यहां कुल 11 कर्मचारी हैं। उनकी दुकान में सभी को समय पर वेतन से लेकर खाने-पीने की सुविधा दी जाती है। काम करने वालों में भी एक से बढ़कर एक खिलाड़ी व अपनी विद्या में माहिर लोग हैं। बिना सुने सारा काम इशारे ही इशारे में करते हैं।
आधुनिक और सभ्य समाज के सामने ‘रेप’ एक बड़ा और खौफनाक अपराध बनकर उभरा है। दुनिया के हर कोने में लड़कियां बलात्कार का शिकार बनी है। लेकिन एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियों का नहीं बल्कि लड़के का रेप किया जा रहा है। जिम्बाब्वे में लड़के रेप का शिकार हो रहे हैं।
अफ्रीकी देश जिंबाब्वे में पुलिस तीन लड़कियों की तलाश कर रही है। इन तीनों लड़कियों पर आरोप है कि उन्होंने हाईवे पर एक शख्स को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया और फिर जबरन उस लड़के का रेप किया। इतना ही नहीं इसके बाद ये तीनों लड़कियां उसका स्पर्म लेकर भाग गईं।
रेप के बाद तीनों ने उसका सारा स्पर्म एक पैकेट में भर लिया और फिर उसे रोड पर फेंककर फरार हो गई। उसने बताया कि उसके साथ दो लड़कियों ने तो कंडोम लगाकर सेक्स किया था और एक ने बिना कंडोम लगाए सेक्स किया।’
लड़कियों के स्पर्म चोर बनने के पीछे एक बड़ा कारण है वहां की पुरानी प्रथा जूजू। इसके मुताबिक, स्पर्म को लकी चार्म माना जाता है। वहां के लोगों का मानना है कि, स्पर्म को इकट्ठा रखने से किस्मत जाग जाती है। वहीं कई लोग मानते हैं कि इसकी वजह से बिजनेस और सेहत सब कुछ ठीक चलता है।
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्राची देसाई शनिवार को व्हीलचेयर पर बैठकर मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं। उनकी इस हालत को देखकर फैन्स भी हैरान हैं। दरअसल, प्राची के पैर में चोट लगी हैं। इस वजह से उन्हें व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट पहुंचना पड़ा। प्राची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि प्राची व्हीलचेयर पर बैठी हैं और उनके बाएं पैर में बैंडेज लगा हुआ है। इस दौरान एक अटेंडेट उनके पीछे खड़ा नजर आया। प्राची सैनिटाइजर से अपने व्हीलचेयर के चारों ओर स्प्रे करती हैं। इसके बाद वह मास्क उतारकर पैपराजी के सामने फोटोज क्लिक करवाईं। इस दौरान प्राची ब्लैक पैंट और मैचिंग टी-शर्ट में दिखीं। उन्होंने फ्लैट स्लिपर्स पहन रखे थी और गोद में अपना बैग रखा था।
आपको बता दे, साल 2008 में उन्होंने फरहान अख्तर की फिल्म रॉक ऑन से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इसके बाद वह लाइफ पार्टनर (2009), वन्स अपॉन टाइम इन मुम्बई (2010), बोल बच्चन (2012) और साल 2013 में आई मी और मैं जैसी फिल्मों में काम किया।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र, दिल्ली और अब पश्चिम बंगाल के चुनाव के नतीजों का अध्ययन करने के बाद भाजपा और आरएसएस ने बड़ा फैसला ले लिया। जिसके मुताबिक साल 2022 में यूपी सहित 5 राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी का चेहरा सामने नहीं किया जाएगा। बल्कि राज्य के लिए या तो मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा पहले कर दी जाएगी, या फिर केवल भाजपा के बैनर तले ही चुनावी रणनीति को आगे बढ़ाया जाएगा।
इस बड़े फैसले के पीछे वजह तीन बड़े राज्यों में भाजपा को मिली शिकस्त है। अब यूपी सहित देश के उन सभी राज्यों के भविष्य की राजनीति का ढांचा तैयार कर लिया गया है और स्थानीय नेतृत्व को ही आगे रखे जाने की रणनीति पर अंतिम मुहर लगा दी गई है।
छवि को नुकसान हुआ
संघ का मानना है कि क्षेत्रीय नेताओं के मुकाबले प्रधानमंत्री मोदी के चेहरे को सामने रखने से उनकी छवि को नुकसान हुआ है। विरोधी बेवजह उन्हें निशाना बनाते हैं। संघ किसी भी नेता को अलग करने या नाराजगी के साथ छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। अब इस पर योगी को खरा उतरना है। महाराष्ट्र में शरद पवार परिवार को साथ लाने पर भी विचार हो रहा है।
बंगाल में ममता बनाम मोदी से नुकसान हुआ
RSS की दिल्ली में हुई बैठक में सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले की मौजूदगी में ये निर्णय लिए गए हैं। सूत्रों का कहना है कि इस बैठक में पश्चिम बंगाल के चुनावों को लेकर गंभीर चिंतन और समीक्षा की गई। संघ नेताओं का मानना है कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों में ममता बनाम मोदी की रणनीति से नुकसान हुआ।
इसमें चुनाव हारने से ज्यादा अहम यह है कि राजनीतिक विरोधियों को प्रधानमंत्री मोदी पर बार-बार हमला करने का मौका मिला। इससे उनकी इमेज को नुकसान होता है। बिहार में 2015 के विधानसभा चुनावों में नीतीश कुमार के खिलाफ और फिर दिल्ली विधानसभा चुनावों में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भी इस रणनीति से कोई फायदा नहीं हुआ।
मोदी-योगी के बीच कोई झगड़ा नहीं
RSS के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक भले ही आप ना मानें, लेकिन यह सच है कि मोदी-योगी के बीच कोई विवाद नहीं है और UP BJP के ट्विटर अकाउंट या पोस्टर से मोदी की फोटो हटाने की वजह विधानसभा चुनाव योगी के चेहरे के साथ लड़ना है।
पार्टी में एक लड़की फ्री स्टाइल में खाना खा रही थी उसी समय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसको देखकर हर कोई हंसने को मजबूर हो रहा है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम रील पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि क्या होता है जब आप शादी में खाना खा रहे हों और अचानक कैमरामैन सामने आ जाए। जाहिर सी बात है कि पार्टी में खुलकर खाना नहीं खा पाएंगे। इस वीडियो में भी लड़की के साथ कुछ ऐसा ही हुआ।
वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़की पार्टी में हाथ से चावल खा रही थी। उसको अंदाजा नहीं था कि अचानक कैमरामैन उसके पास आ जाएगा। जैसे ही उसने ऊपर की तरफ देखा तो कैमरामैन ने कैमरा उसी की तरफ किया था। देखकर वो हैरान रह गई और चम्मच से चावल खाने लगी। फिर उसकी भी हंसी छूट गई।
यह वीडियो काफी टाइम से सोशल मडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फेसबुक और वॉट्सएप पर भी शेयर किया जा चुका है। इंस्टाग्राम पर भी यह वीडियो छाया हुआ है। एक यूजर ने लिखा, यह बहुत परेशान करने वाली चीज है। मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है। दूसरे यूजर ने लिखा, इसलिए कहा जाता है कि शादी पार्टी में ऐसे खाना खाओ कि किसी को पता भी न चले।