Category: viral-news

  • पांच साल पहले मृत घोषित आशुतोष महाराज का शव 5 साल से रखा है फ्रीजर में , 20 भक्त 24 घंटे करते हैं सुरक्षा

    [object Promise]
    पंजाब के लुधियाना में नूरमहल डेरा के प्रमुख और दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संत आशुतोष महाराज को डॉक्टरों ने पांच साल पहले मृत घोषित किया था, लेकिन भक्तों ने अभी भी उन्हें -22 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर फ्रीजर में रखा हुआ है। 28 जनवरी को 2014 को लुधियाना के डॉक्टरों ने उन्हें मृत (क्लीनिकली डेड) घोषित कर दिया था, लेकिन आज भी जहां उनका शव फ्रीजर में रखा गया है।
    गौर करने वाली बात यह है कि उस कमरे की 20 भक्त 24 घंटे सुरक्षा में खड़े रहते हैं।पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के आदेश के बाद अब तीन डॉक्टरों का पेन हर छह माह में आशुतोष महाराज के शव का परीक्षण करता है कि उनका शव खराब तो नहीं हो रहा है वही इस डॉक्टर के पैनल ने हाल ही में दिसंबर 2018 में उनके मृत शरीर का निरीक्षण किया था और इस पैनल में शामिल डॉक्टरों के नाम दयानंद मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर अजय गोयल इसी कॉलेज के फॉरेंसिक मेडिसिन डिपार्टमेंट के डॉ गौतम विश्व में जालंधर के सिविल सर्जन शामिल बताए जा रहे हैं.

    कौन है आशुतोष महाराज?
    आशुतोष महाराज का असली नाम महेश झा है। इनका जन्म 1946 में बिहार में दरभंगा जिले के नखलोर गांव में हुआ था। बताया जा रहा कि शादी के 18 माह बाद ही इन्होंने अपनी पत्‍नी और एक बच्चे को छोड़कर सतपाल महाराज से दीक्षा ले ली थी। सतपाल महाराज मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक हैं। 1983 में आशुतोष महाराज ने अपना एक अलग आश्रम शुरू किया।

    नूरमहल सिटी में 16 मरला हाउस खरीदने से पहले आशुतोष महाराज गांवों में जाकर सत्संग किया करते थे और अपने आश्रम का प्रचार किया करते थे। आज उनका आश्रम जालंधर में करीब 40 एकड़ से ज्यादा जमीन पर फैला हुआ है और देशभर में उनके 100 केंद्र मौजूद हैं। उन्होंने दिव्य ज्योति जागरण समिति की स्थापना 1991 में की थी और इसका मुख्यालय दिल्ली को बनाया था।

     

  • बड़ी खबर : एकता कपूर बिना शादी के बनीं मां !

    [object Promise]

    मुंबई ।  बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता तुषार कपूर तब सुर्खियों में आए थे, जब वह सरोगेसी के जरिये बिना शादी के बाप बने थे। अपने भाई के ही नक्शे कदम पर चलते हुए अब एकता कपूर भी सरोगेसी के ही जरिये मां बनीं हैं।

    बताया जा रहा है कि बच्चे का जन्म 27 जनवरी को हुआ, जिसके बाद से ही बधाईयों का तांता लगा हुआ है। जिक्रयोग है कि एकता इस बात का कई बार जिक्र कर चुकी हैं कि वह शादी नहीं करना चाहतीं, लेकिन तुषार के बेटे लक्ष्य के जन्म के बाद उनके मन में मां बनने की इच्छा जागी थी।

    एकता को बधाई देते हुए फिल्म डायरेक्टर संजय गुप्ता ने लिखा ‘आज सुबह की सबसे शानदार न्यूज. बहुत-बहुत बधाई एकता। भगवान आपके बच्चे को सेहत और खुशियां बख्शे, ढेर सारी मस्ती।’

    बॉलीवड में सरोगेसी के जरिए मां और पिता बनने वाले सितारों की लंबी फेहरिस्त है। निर्माता-निर्देशक करण जौहर भी सरोगेसी के जरिए ही पिता बने थे। उनके दो जुड़वां बच्चे हैं, जिनके नाम यश और रूही है। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के बेटे अबराम खान का जन्म भी सरोगेसी के जरिए हुआ था।

    सलमान के भाई सोहेल खान और उनकी पत्नी सीमा ने साल 2011 में अपने दूसरे बेटे योहान को सरोगेसी की मदद से ही पाया था। आमिर खान की दूसरी पत्नी किरण राव के बेटे आजाद ने भी साल 2011 में सरोगेसी की मदद से जन्म लिया था। हालांकि, पहली पत्नी रीना दत्ता से आमिर के दो बच्चे हैं, जिनका नाम जुनैद और ईरा है।

  • Video : Valentine पर हैरान करने वाला बच्ची ने दिया ‘ज्ञान’

    [object Promise]

    वेलेंटाइन वीक यानी प्यार करने वालों का सबसे खास हफ्ता शुरू हो चुका है। आज 7 फरवरी है से रोज़ डे की शुरूआत हो चुकी है। हर कोई अपने पार्टनर को गुलाब और मैसेज से जरिए अपना प्यार जाहिर कर रहा है। सोशल मीडिया पर रोज डे चर्चा में है। यही तो वो दिन है जब कपल्स डेट प्लैन करेंगे और गुलाबों से जताएंगे कि आप कितने स्पेशल हैं।

    इसी बीच सोशल मीडिया पर प्यार के इस पर्व पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बच्ची बता रही है कि शादी के बाद कैसे ये वेलेंटाइन वीक एकदम गायब हो जाता है और शादी-शुदा जीवन कैसा बन जाता है। तेजी से वायरल हो रहे वीडियो में बच्ची कह रही है- ‘कृप्या ध्यान दें, ये रोज डे, प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, किस डे, हग डे और वेलेंटाइन डे, ये सब शादी से पहले के चोचले हैं। उसके बाद सिर्फ टिफिन दे, चाय दे, रुमाल दे, तकिया दे, कंबल दे, सोने दे, मुझे जीने दे ही होगा।’ टिक-टॉक पर इस वीडियो को शेयर किया गया, अब इस वीडियो को हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है।

  • सॉफ्टवेयर इंजीनियर महिला बन गयी अघोरी, वजह बतायी ये !

    हैदराबाद । सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रत्यंगिरा नाथ नाम की महिला जो अघोरी बन कर अपना जीवन व्यतीत करने वाली प्रत्यंगिरा पढ़ी-लिखी और शादीशुदा हैं। वो कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएट है।

    साथ ही उन्होंने एचआर में एमबीए तक किया है। बता दें कि अघोरी बनने से पूर्व वो एक नामी सॉफ्टवेयर कंपनी में कार्य करती थी। वर्ष 2007 में उनका विवाह हुआ था।

    खास बात तो ये है कि उनकी एक पुत्री भी थी किन्तु बीते 8 साल से वो तपस्या में लीन हो गई है। जानकारी के मुताबिक, ये अघोरी औरत नरमुंडों एवं रुद्राक्ष की माला गले में धारण करती है एवं काले रंग के वस्त्र धारण करती है।

    वो केवल रात में ही भगवान शिव और मां काली की साधना करती हैं। बो बताती है कि वो लोगों के कल्याण हेतु अघोरी बनी हैं।

  • यह पाकिस्तानी पत्रकार टमाटर की तरह गुस्से से लाल-पीला होकर, भारत को दे रहा धमकियां, वीडियों देखें, हंसी नहीं रोक पायेंगे !

    [object Promise]

    इस वायरल वीडियो में ये पत्रकार भारत को धमकियां दे रहा है। वह भारत द्वारा टमाटर का निर्यात न किए जाने के चलते काफी गुस्से में हैं। बता दें ये चैनल लाहौर में स्थित है। अभी हाल ही में मेजर जनरल गफूर ने एक प्रेस वार्ता में पाकिस्तानी मीडिया की जमकर तारीफ की थी और कहा था कि वह भड़काने वाली बातें नहीं करती।

    पुलवामा आतंकी हमले के बाद सरकार की आर्थिक कार्रवाई का असर अब पाकिस्तान में भी देखने को मिल रहा है। हालात ये हैं कि यहां लोगों का टमाटर खरीदना तक मुश्किल हो गया है। लेकिन आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी, रस्सी जल गई मगर बल नहीं गया। कुछ ऐसा ही हाल इस वक्त पाकिस्तान का भी है।

    यहां के पत्रकार का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वह गुस्से में आग बबूला हो भारत का धमकियां दे रहा है। लेकिन पाकिस्तानी पत्रकार की धमकी का सोशल मीडिया पर काफी मजाक उड़ाया जा रहा है। इस पत्रकार का नाम कैसर खोखर है। खोखर पाकिस्तानी टीवी चैनल सिटी 24 का सीनियर रिपोर्टर है। पत्रकार वीडियो में कई बार तौबा-तौबा करता दिख रहा है।

    वह दो मिनट के इस वीडियो में भारत को बार-बार धमकी दे रहा है। अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि ये वीडियो कब का है, लेकिन बताया जा रहा है कि वीडियो उस वक्त का है जब भारत को ध्यान में रखकर शुक्रवार को पाकिस्तान के आर्मी चीफ ने प्रेस वार्ता की थी।

    वीडियो में पत्रकार के पीछे खड़े लोग भी हंसते दिख रहे हैं और उसके पीछे लाइन में लगे टीवी में मेजर जनरल गफूर दिख रहे हैं। वह वीडियो में कहता है कि टमाटरों को पाकिस्तान में बैन कर गलत किया गया है और भारतीय जल रहे हैं। उनका मीडिया भी जलेगा और टमाटर भी जलेंगे।

    उसने वीडियो में कहा है कि सभी भारतीयों को पता होना चाहिए कि पाकिस्तान एक एटमी ताकत है। वो एटम बम पाकिस्तान ने ड्राइंग रूम में सजाने के लिए नहीं बल्कि भारत के लिए बनाए हैं। भारत के टमाटर का जवाब पाकिस्तान एटम बम से देगा।

    उसने आगे कहा है कि वहां तौबा-तौबा का मुकाम है और हिंदुस्तान के लोगों को पाकिस्तान से डरना चाहिए। डरो उस वक्त से जब पाकिस्तान के एटमी हथियार और मिसाइल हरकत में आएंगे और तौबा-तौबा करोगे। उसने कहा है कि हिंदुस्तान की मीडिया को भी तौबा-तौबा करना चाहिए और पाकिस्तानी बिना टमाटर के भी जिंदा रह सकते हैं।

  • शादी टूटी तो 7 दिन में   महिला ने बदले 7 पार्टनर, बताया- नए अनुभव

    [object Promise]

    मेलबोर्न  । सोशल मीडिया पर एक महिला की कहानी चर्चा बनी हुई है जिसमें महिला नादिया बोकोडी अपनी 7 वर्षों की शादी टूटने के बाद 7 दिनों में 7 पुरुषों के साथ सोई। बता दें कि नादिया बोकोडी ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है। नादिया ने बताया है कि 7 दिनों में 7 वन नाइट स्टैंड करने के बाद उसने क्या सीखा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nadia Bokody (@nadiabokody) on

    डेलीमेल की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा कि ये सबकुछ सेक्स को लेकर नहीं था। खास बात ये थी कि ऐसा करने से उन्हें आजादी महसूस हुई।

    नादिया ने कहा कि 7 साल तक शादी में इमोशनली थक जाने के बाद वन नाइट स्डैंट ने उन्हें खुद की खोज करने में मदद की। नादिया ने कहा कि एक दिन वह काफी परेशान थी और उन्होंने इसका जिक्र अपने दफ्तर में एक महिला साथी से किया।

     

    View this post on Instagram

    A post shared by Nadia Bokody (@nadiabokody) on

    नादिया के साथ काम करने वाली और उम्र में उनसे छोटी साथी ने सलाह दी- ‘किसी पुरुष साथी को मैसेज करो। पुरुष अक्सर ही ऐसा करते हैं। जब उन्हें महिला की जरूरत होती है। फिर कभी दोबारा कॉल नहीं करते।’ नादिया को शुरुआत में हिचकिचाहट हुई। आखिरकार उन्होंने आगे बढ़कर ऐसा करने का फैसला किया।

    View this post on Instagram

    A post shared by Nadia Bokody (@nadiabokody) on

    एक वेबसाइट की एडिटर नादिया अब नए बॉयफ्रेंड के साथ सामान्य जिंदगी जी रही हैं। उन्होंने कहा कि हफ्ते भर वन नाइट स्डैंट करने के बाद उन्हें लगा कि वह फिर जिंदा हो गई हैं।

    सात दिनों बाद नादिया को लगा कि उन्हें सोने का डब्बा मिल गया। उन्होंने अपने अनुभव को सेक्शुअल रेनबो बताया है। नादिया ने लिखा- ‘मैंने खुद को जिंदा महसूस किया। लगा ये मैं ही हूं। मुझे इससे प्यार हो गया।’

     

  • Voters को लुभाने के लिए मंत्री ने किया ‘नागिन डांस’, देखें Video

    [object Promise]

    बेंगलुरु । वोटर्स को लुभाने के लिए कर्नाटक के आवास मंत्री एमटीबी नागराज ने होसकोटे में हिंदी फिल्म ‘नागिन’ की लोकप्रिय धुन पर जमकर डांस किया किया और उनके डांस का यह विडियो वायरल हो गया है।

    नागराज अपने समर्थकों के साथ होसकोटे के काटीगेनहल्ली गांव में मंगलवार की शाम को गए हुए थे जहां उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरप्पा मोइली के लिए वोट मांगे जो चिकबल्लापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।

    मंत्री के काफिले के साथ चल रहे संगीत बैंड ने लोकप्रिय नागिन धुन बजानी शुरू कर दी। 1954 की एक फिल्म के एक गाने श्मन डोले मेरा तन डोलेश् की यह धुन थी और इससे प्रभावित होकर नागराज भी वहां श्नागिन डांसश् करने लगे।

    जल्द ही उनके समर्थक भी उनके साथ नृत्य करने लगे और उन लोगों ने करीब दस मिनट तक डांस किया। डांस का विडियो वायरल हो गया है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब मंत्री ने अपनी नृत्य कला का सार्वजनिक तौर पर प्रदर्शन किया है। वह धार्मिक कार्यक्रम होसकोटे के दौरान भी डांस कर चुके हैं।

  • इंस्टाग्राम यूजर्स ने एक लड़की को दी मौत, सामने आई ये हैरान करने वाली वजह !

    इंस्टाग्राम यूजर्स ने एक लड़की को दी मौत, सामने आई ये हैरान करने वाली वजह !

    मलेशिया । एक दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां की एक 16 साल की लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक पोलिंग कराई, जिसमें उसने इंस्टाग्राम पर वोटिंग में लिखा था- मरूं या नहीं। इस वोटिंग में भाग लेने वाले 69 प्रतिशत लोगों ने मौत पर क्लिक किया, जिसके बाद उसने बिल्डिंग की 13वीं मंजिल से कूदकर छलांग लगा दी।

    मलेशिया की पुलिस ने लड़की का नाम न बताते हुए कहा, लड़की ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मैसेज किया था जिसमें लिखा था- बहुत जरूरी, कोई एक पर बटन दबाकर मेरी मदद करें। 69 प्रतिशत लोगों ने डेथ पर क्लिक किया।

    लड़की की मौत पर एक वकील ने कहा- श्जिन लोगों ने उसे मरने के लिए वोट दिया, वे आत्महत्या करने के लिए दोषी हो सकते हैं।  वकील ने कहा- शायद लड़की अभी भी जिंदा होती अगर इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोग उसे मौत के लिए प्रेरित नहीं करते तो। उसे लोगों से मदद मांगने से पहले पेशेवर मदद मांगनी थी। लोगों ने उसे प्रोत्साहित किया और उसने सुसाइड कर लिया।

    जांच चल रही है और पुलिस पता लगा रही है कि किन परिस्थितियों में लड़की ने आत्महत्या की। मलेशियाई युवा और खेल मंत्री सय्यद सादिक सईद अब्दुल रहमान ने कहा- श्यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक युवा जीवन इस तरह से चला गया।  अब्दुल रहमान ने देश में बढ़ती आत्महत्या दरों के बारे में बात करने के लिए एक बैठक भी बुलाई है।

  • यहां खूबसूरत वर्जिन लड़कियों का लगता है बाजार, परिजनों को मिलती है मोटी कीमत

    यहां खूबसूरत वर्जिन लड़कियों का लगता है बाजार, परिजनों को मिलती है मोटी कीमत

    जिस देश में इस तरह का बाजार सजता है उसका नाम बुलगारिया है। बुलगारिया यूरोपीय संघ का हिस्सा है। 2007 में यह यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था। जिस मार्किट का हम यहां पर जिक्र कर रहे हैं वह बुल्गारिया में बचकोवो मोनेस्ट्री के नजदीक लगती है। शादी के लिए युवतियों को बेचे जाने को बेहद हीन भावना से देखा जाता है। यहां पर युवतियों को बेचने का काम मां-बाप ही खुशी-खुशी करते हैं। वहीं युवतियों को भी इसमें कोई बुराई नहीं दिखाई देती है, बल्कि उनके लिए यह सही वर को तलाशने का बेहतर जरिया है ।

    जिस समुदाय से युवतियों को बेचा जाता है वो रोमा समुदाय है, जिसकी जड़े भारत से जुड़ी हैं। दरअसल, ऑर्थोडॉक्स क्रिस्चियन का एक समुदाय कलायदजी है जो रोमा समुदाय के तहत ही आता है। रोमा समुदाय को यूरोप में वर्षों तक मुश्किलों का सामना करना पड़ा है।

    यहां खूबसूरत वर्जिन लड़कियों का लगता है बाजार, परिजनों को मिलती है मोटी कीमत

    यूरोपीय देशों में हुए अत्याचारों को सहते हुए आज भी रोमा समुदाय ने खुद को बचाकर रखा हुआ है। दुनिया के कई देशों में रोमा समुदाय के लोग रहते हैं। यहां पर ज्यादातर रोमा युवतियों ने कॉलेज की शक्ल तक नहीं देखी है। इसकी वजह भी इस समुदाय का मानसिक पिछड़ापन है, जो युवतियों को आगे बढ़ने से रोकता है। दरअसल, रोमा समुदाय की युवतियों को होने वाले पहले मासिक धर्म के साथ ही स्कूल से निकाल लिया जाता है। इसके बाद उन्हें पढ़ने की इजाजत नहीं दी जाती और उन्हें शादी के लायक मान लिया जाता है।

    यही वजह है कि बुल्गारिया में जिन युवतियों को शादी के लिए बेचा जाता है उनमें ज्घ्यादातर नाबालिग ही होती हैं। शादी की इच्छा रखने वाली युवतियां यहां पर खुद या फिर अपने परिजनों के साथ आती हैं। बुल्गारिया में ब्राइडल मार्किट साल में चार बार सजती है। इसके लिए पूरी तरह से तैयार होकर आती हैं। युवतियों की इच्घ्छा में यहां पर लड़के भी होते हैं। इस बाजार में युवक और युवती अपने पसंद के अनुसार एक दूसरे से बात करते हैं और एक दूसरे से जुड़ी सभी जानकारी लेते हैं। इसमें उनका काम-धंधा, पसंद-नापसंद, परिवार से संबंधित जानकारी शामिल होती है।

    यहां खूबसूरत वर्जिन लड़कियों का लगता है बाजार, परिजनों को मिलती है मोटी कीमत

    यहां आने वाले युवकों के लिए जहां युवती का खूबसूरत होना और घर का काम करना सबसे अहम होता है वहीं युवतियों के लिए युवक की आय सबसे अधिक मायने रखती है।कुछ युवतियां जहां इसका हिस्सा खुशी-खुशी बनती हैं तो वहीं कुछ को मजबूरन इसमें शामिल होना पड़ता है। यहां की ब्राइडल मार्किट भले ही यहां के लिए आम हो लेकिन दुनिया भर के लोगों के लिए यह कौतुहल का विषय होता है।

    यही वजह है कि कई पत्रकार इसको कवर करने के लिए यहां पर आते रहते हैं। कई बार यहां की ब्राइडल मार्किट मीडिया की सुर्खियां बन चुकी है और कईयों ने इस पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। यहां इस तरह से खुलेआम युवतियां का बाजार लगना कई बार सवालों के भी घेरे में आया है, लेकिन यह आज भी बादस्तूर जारी है। स्थानीय लोग इसको अपनी परंपरा का हिस्सा मानते हुए इससे पीछे हटने को राजी नहीं होते हैं तो प्रशासन भी इस पर खामोश ही रहता है।

    यहां पर आने वाली युवतियों के लिए यह जरूरी होता है कि वह वर्जिन हो। यहां पर आने वाली नाबालिग लड़कियों की कीमत 300 डॉलर से 400 डॉलर तक के बीच में लगती है। ऐसा कम ही होता है कि यह कीमत ज्यादा हो। बुल्गारिया में लगने वाला यह बाजार आज के समाज पर एक करारा तमाचा भी है। यदि ऐसा नहीं होता है तो उसको बेहद बुरी नजरों से समाज में देखा जाता है।

    यहां खूबसूरत वर्जिन लड़कियों का लगता है बाजार, परिजनों को मिलती है मोटी कीमत

    रोमा समुदाय की युवतियों को शादी से पहले लड़कों से मेल-जोल की इजाजत नहीं होती है। यह इसलिए भी होता है क्योंकि ऐसा होने पर ही युवतियों की मोटी कीमत परिजनों को मिल पाती है। युवती की कीमत कितनी होगी इसका भी तय उसके परिजन ही करते हैं। यहां पर युवतियों के इस बाजार से अलग अपने लिए युवक को पसंद करने को ये समुदाय न तो पसंद करता है और न ही उन्हें मान्यता देता है।

  • इस औषधि की कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान, प्रशासन भी है परेशान

    इस औषधि की कीमत जानकर आप रह जाएंगे हैरान, प्रशासन भी है परेशान

    नई दिल्लीः यारसा गुम्बा हिमालय क्षेत्र में पाए जाने वाला एक पौधा है। जिसकी कीमत दिन पर दिन लगातार बढ़ती जा रही है। इसकी कीमत को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस कीड़ा जड़ी औषधि की कीमत 20 लाख रुपए किलो हो गई है। जिसके बाद से ही इसकी चुगान पर काफी बवाल मचा हुआ है। इसका इस्तेमाल एक औषधि के रूप में किया जाता है।

    इसे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण औषधि माना जाता है। बाजारों में इस औषधि की कीमत बहुत ज्यादा है। इस औषधि को कीड़ा जड़ी भी कहा जाता है। ये बेहद कीमती औषधि है। इसके बीज को हेपिल्स प्रजाति का कीड़ा मिट्टी में अपने भोजन के साथ खाता है।जब जाकर इस औषधि का निर्माण होता है।

    हेपिल्स कीड़े के शरीर के अंदर के प्रोटीन का उपयोग कर यारसा गम्बू पैदा होता है। इस पूरे प्रक्रिया में हेपिल्स कीड़ा मर जाता है उसके बाद फफूंद कीड़े का आकार ले लेती है और जब पूरी बर्फ पिघल जाती है इसके बाद इसमें से धागे की तरह तंतु बाहर निकलते है।

    इस औषधि का इस्तेमाल यौन दुर्बलता, शक्तिवर्धक दवा बनाने के साथ-साथ कैंसर के रोग से मुक्त होने के लिए भी किया जाता है। इसका उपयोग शरीर की उर्जा बढ़ाने के लिए भी किया जाता है। ये औषधि पंचाचूली, राजरंभा, लास्पा धूरा, नागनी धूरा, बलाती, छिपलाकेदार, कनार, जुम्मा, दारमा घाटी के बुग्याल, घोड़धाप, चैरती, घोपटया, दोबाटी, सतपैर आदि इलाकों में इसको पाया जाता है। इन इलाकों में यारसा गुम्बा यानी कीड़ा जड़ी की लगभग 50 से 150 किलो तक की खेती होती है।

    इसकी कीमतों को लेकर लगातार घमासान मचा हुआ है। प्रशासन इसकी चुगान पर भी रोक लगा रहा है। इस कीड़ा जड़ी पर लंबे समय से विवाद चल रहा था। प्रशासन से इस मसले को सुलझाने की कोशिश की लेकिन वह सुलझा नहीं पाई। इसके बाद इस इलाके में कीड़ा जड़ी की चुगान पर रोक लगा दी गई है।