Category: viral-news

  • पूरे देश में अकेला है यह पेड़, हर वक्त रहता है पहरा, इसके एक फल की कीमत जानकर आप रह जायेंगे हैरान !!

    [object Promise]

    जम्मू। आपको सुनने में जरूर अजीब लगेगा परंतु यह सच है कि यहां एक पेड़ ऐसा है जिसकी रखवाली के लिये हर समय पहरा लगा रहता है। जिला जम्मू की नगरोटा विधानसभा क्षेत्र मथवार की पंचायत सरोट में शाह हरड़ (रीड) का पेड़ है, जिसके पास चैबीस घंटे पहरा लगा रहता है।

    यह पेड़ करीब डेढ़ सौ वर्ष पुराना है। इस पेड़ की विशेषता यह है कि इसपर लगने वाले फलों की मांग पंजाब से लेकर पाकिस्तान तक है। इसके फलों को चोरी होने से बचाया जा सके इसके लिये पेड़ की पहरेदारी की जाती है।

    हरड़ के इस पेड़ के फलों से बनाई जाने वाली औषधी कब्ज के मरीजों को दी जाती है। इससे बनाई गई दवाई पंजाब और पाकिस्तान में काफी मांग में रहती है। मथवार में लगे पेड़ के फल का आकर अन्य हरड़ के पेड़ों से बड़ा है और इसकी गुणवत्ता भी बाकियों से बेहतर है। आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. महेश शर्मा और अशोक शर्मा का कहना है कि हरड़ कब्ज के अलावा लीवर और नजर बढ़ाने के लिए भी बहुत लाभकारी है।

    इसमें लगने वाले एक बड़े फल की कीमत पांच हजार के बीच है। हर वर्ष इस पेड़ की नीलामी की जाती है। यह पेड़ अपनी तरह का पूरे देश में अकेला पेड़ है। इसके फलों के औषधीय महत्व को देखते हुए ही इसकी मांग अधिक है। इस पेड़ पर हर वर्ष काफी फल लगते हैं। बड़े फल 70 से 80 लगते हैं और यही महंगे दामों पर बिकते हैं। इसके फल पंजाब के अमृतसर में अधिक बिक्री होते हैं।

    यहां से पाकिस्तान के व्यापारी भी इन फलों को ले जाते हैं। पांच-पांच हजार में बिकने वाले एक-एक फल के अलावा छोटे फलों को एक हजार रुपये के हिसाब से बेचा जाता है।

    पेड़ के मालिक और गांव के पूर्व सरपंच सुदर्शन सिंह ने बताया कि वह बचपन से ही इस पेड़ को ऐसे हाल में देख रहे हैं। यह जमीन राजाओं ने उनके परिवार को दी थी। इस पेड़ से निकलने वाले फलों के औषधीय महत्व को देखते हुए ही इस पर पहरा लगाया जाता है, ताकि मरीजों को इनका पूरा लाभ मिल सके। इस पर लगने वाला फल ही नहीं पेड़ का भी काफी प्रभाव है। पेड़ के नीचे से गुजर जाने से ही पेट खराब हो जाता है। यही वजह है कि लोग इस पेड़ से दूर-दूर से ही निकलते हैं।

    मथवार गांव में बाबा बल्लो देव स्थान हजारों लोगों के लिए श्रद्धा का केंद्र हैं। देश-विदेश से लोग माथा टेकने के लिए इस स्थान पर आते हैं। लोगों को असीम विश्वास है कि बाबा की कृपा से उनकी मन की मुरादें पूरी होती हैं।

    देव स्थान के मार्ग पर ही पवित्र शाह हरड़ का यह पेड़ है। बसंत पंचमी के दिन इस स्थान पर पूजा अर्चना करने के लिए महंत यशपाल शर्मा के साथ वैष्णो देवी के मुख्य महंत भी आते हैं व उस दौरान हेलीकॉप्टर से देव स्थान पर पुष्प वर्षा भी की जाती है। यही नहीं, कई देशों के खिलाड़ी इस गांव में नवरात्र के दौरे होने वाले दंगल में हिस्सा लेने आते हैं। इनमें हालैंड, इंग्लैंड, उक्रेन व पड़ोसी देश पाकिस्तान के खिलाड़ी शामिल हैं।

  • यह Hot मॉडल खुद को जवान दिखने के लिए नहाती हैं इस जानवर के खून से

    [object Promise]

    इस दुनिया में जन्म लेने वाला हर शख्स हमेशा जवान रहने की चाहत रखता है. इसी सिलसिले में आज हम आपको एक लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने हमेशा जवान रहने के लिए काफी अनोखा तरीका निकाला है. 19 साल की इस लड़की का नाम फ्रीलांस कैनल है जो पेशे से मॉडल, अभिनेत्री और ग्लैमर वर्ल्ड में काफी पॉपुलर हैं.

    [object Promise]
     Canal-Always-Young-Unique-Way-Model-Actress-Grandma-Lois 

    दरअसल फ्रीलांस हमेशा जवान रह सकने के लिए सुअर के खून से स्नान करती हैं. टीवी कार्यक्रम में उन्होंने जानवरों के खून से स्नान करने की बात को स्वीकार किया है. इस कार्यक्रम में उसने जानकारी दी कि वह अपने घर के पास कसाई से सुअर का खून खरीदती हैं व उससे स्नान करती हैं.

    मॉडल का ये मानना है कि 100 वर्ष पूर्व भी लोग इसी तरह से नहाते थे और खुद को तरोताजा एवं जवान बनाए रखते थे. मॉडल की दादी लोइस जब उनसे इस सम्बन्ध में सबूत देने हेतु बोलती है तो वे कोई सबूत नहीं दे पाती. किन्तु उसे सुअर के खून से नहाना करना बहुत ही अच्छा लगता है और वह इसे रोक भी नहीं सकती.

  • World की सबसे महंगी जर्नलिस्ट, सैलरी है 148 करोड़, मोदी के इंटरव्यू के बाद हो गयी थी ट्रोल !

    [object Promise]

    मेगिन मैरी कैली अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ अक्सर बोलती रहती हैं। एक इवेंट के दौरान ट्रंप ने उनपर अश्लील कमेंट किया था जिसके बाद वह उनके खिलाफ हो गईं। उनकी इसी नाराजगी के चलते उन्होंने उन महिलाओं को भी अपने टीवी शो का हिस्सा बनाया जिन्होंने ट्रंप के खिलाफ शारीरिक शोषण का आरोप लगया था।

    [object Promise]
    मेगिन मैरी कैली

    कौन हैं मेगिन मैरी कैली ?
    उनका पूरा नाम मेगिन मैरी कैली है। वो एक अमेरिकी जर्नलिस्ट, पॉलिटिकल कमेंटेटर और पूर्व डिफेंस अटॉर्नी हैं। 2004 से जनवरी 2017 की शुरुआत तक वो फॉक्स न्यूज से जुड़ी रहीं। 3 जनवरी को उन्होंने बताया कि वो छठब् ज्वाइन करने वाली हैं। 4 जून 2017 से वो sunday नाइट विद मेगिन कैली नाम से न्यूज प्रोग्राम शुरू कर रही हैं। 2014 की टाइम्स लिस्ट में उन्हें 100 सबसे असरदार लोगों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
    2001 में उन्होंने डेनियल केंडल से शादी की थी। 2006 में उनका तलाक हो गया। कैली के तीन बच्चे हैं। 2008 में डगलस ब्रंट से कैली ने दूसरी शादी की। पुतिन ने मोदी के सम्मान में सेंट पीटर्सबर्ग के कोंस्टैंटिन पैलेस में डिनर रखा था। इस दौरान मोदी का इंटरव्यू लेने के लिए सिर्फ कैली को बुलाया गया था।

    [object Promise]
    मेगिन मैरी कैली

    न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार मेगन को दुनिया की सबसे महंगी पत्रकार का खिताब हासिल है। बीते साल उन्हें 133 करोड़ रुपये की सैलरी मिली थी। जो इस साल 15 करोड़ और बढ़कर 148 करोड़ रुपये हो गई है।

    मेगन बीते 13 सालों से इलेक्ट्रोनिक मीडिया में काम कर रही हैं। हाल ही में वह एनबीसी चैनल से जुड़ीं और उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इंटरव्यू लिया। मेगन के फैशन सेंस को काफी अच्छा माना जाता है। उनकी हील्स से लेकर नेल पॉलिश तक की मीडिया में चर्चा होती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फ्रांस यात्रा के दौरान मेगन ने उनका इंटरव्यू लिया था। इस दौरान उन्होंने एक लाख रुपये की ऑफ शोल्डर ब्लू वेलवेट ड्रेस पहनी थी। उन्होंने 5 इंच की हील्स, गोल्ड की अंगूठी भी पहनी थीं। जिसकी मीडिया में काफी चर्चा हुई।

    [object Promise]
    megyn-kelly

    पीएम मोदी के इंटरव्यू के अंश
    कैली से मुलाकात के दौरान मोदी ने उनसे कहा, मैंने आपकी ट्वीट देखी थी, उसके साथ लगी तस्वीर में आप छाता लिए हुई थीं।
    – इस पर कैली ठहाका लगाकर हंस दीं और मोदी से पूछा, आप ट्विटर पर हैं? इस पर मोदी हंस दिए।
    – इस दौरान पुतिन के एक ट्रांसलेटर भी वहां मौजूद थे।
    3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं मोदी के
    – बता दें कि मोदी ट्विटर पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले दुनिया के तीसरे लीडर हैं। उनके तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

    मेगन अमेरिका में हुए राष्ट्रपति चुनाव के दौरान चर्चा में आई थीं। उस वक्त उनके पति ने डोनाल्ड ट्रंप पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनकी पत्नी पर चारित्रिक हमला किया है। पॉलिटिकल जर्नलिज्म के लिए जानी जाने वाली मेगन ने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद लॉ की डिग्री हासिल की है।

    मेगन ने दो शादियां की हैं। उनके पहले पति डेनियल डॉक्टर हैं, दोनों का तलाक साल 2006 में हुआ। तलाक के दो साल बाद मेगन ने आईटी सिक्योरिटी से जुड़ी कंपनी के प्रेजिडेंट डगलस ब्रंट से शादी कर ली। दोनों के दो बेटे और एक बेटी है। 16 साल की उम्र से ही मेगन ने एरोबिक्स इंस्ट्रक्टर के तौर पर काम किया।

    यह काम उन्होंने 10 साल तक किया। ओपरा विनफ्रे को अपना रोल मॉडल मानने वाली मेगन को साल 2014 में टाइम मैग्जीन ने 100 प्रभावशाली हस्तियों में शामिल किया था। उनकी अमीरी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनके पास पांच लग्जरी कारे हैं। साथ ही उनके पास कई रीयल एस्टेट प्रॉपर्टी भी हैं।

    [object Promise]
    megyn-kelly-Trump

    पीएम मोदी के इंटरव्यू के बाद
    – कैली के इस सवाल पर स्वामीजी नाम से बने ट्विटर अकाउंट पर लिखा गया- उन्होंने (कैली) होमवर्क नहीं किया था।
    – कुमार अमृतांश नाम के शख्स ने कैली और मोदी के ट्विटर पेज का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए दोनों के फॉलोअर्स की कम्पेयरिंग की है। इनमें मोदी के तीन करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं तो कैली के 23 लाख। अमृतांश ने कैली से सवाल किया है, आपके देश की पॉपुलेशन कितनी है?
    – मुरली कृष्णन ने लिखा है, पक्का वो गैरजानकार जर्नलिस्ट हैं।

  • इस वजह से स्टूडेंट लड़की ने स्वयं से ही शादी रचा ली, देखें इस वीडियो में !

    [object Promise]

    ऑक्सफोर्ड। दुनिया की हर लड़की का सपना होता है कि वो किसी ऐसे लड़के से शादी करे जो उसकी हर ख्वाहिश पूरी करें, उसकी केयर करें और उसे कभी उदास ना होने दे. ऐसे में अगर कोई अपने आप से ही शादी करने की बात करे तो आप उसे या तो मूर्ख कहेंगे या पागल. लेकिन दुनिया की सबसे अच्छी यूनिवर्सिटीज में शुमार ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी की एक स्टूडेंट ने ऐसा ही कारनामा कर दिखा. जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।

    [object Promise]
    32-year-old student at Oxford 1

    दरअसल, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढने वाली 32 साल की लुलु जेमिमा ने खुद से शादी कर ली. जेमिमा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से रचनात्मक लेखन यानि क्रियेटिव राइटिंग की पढ़ाई कर रही हैं. मूल रूप से युगांडा की रहने वाली लुलु जेमिमा ने ये कदम इसलिए उठाया क्योंकि उनपर सामाजिक दवाब बहुत बढ़ गया था. परिवार वाले उनकी शादी करना चाहते थे, लेकिन लुलु जेमिमा की जिद थी कि उन्हे ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ना है. इसी सपने को साकार करने और समाज के दबाव से बाहर निकलने के लिए लुलु जेमिमा ने खुद से शादी करने की ठान ली और खुद से शादी करके सभी विवादों को खत्म कर दिया।

    [object Promise]
    32-year-old student at Oxford_marrige

    डेली मेल में छपी रिपोर्ट के मुताबिक लुलु जेमिमा ने व्यक्तिगत स्वतंत्रता पर बनाए जा रहे दबाव का जबरदस्त जवाब देने के लिए खुद से शादी कर ली.जेमिमा ने खुद ही शादी पार्टी का आयोजन किया. इसमें उन्होंने दोस्तों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था.शादी के कार्यक्रम के दौरान लुलु जेमिमा दुल्हन की बेहद सुंदर ड्रेस में नजर आईं.लेकिन इस दौरान उनके साथ कोई दूल्हा नहीं था, बल्कि वो अकेली थीं.जब लोगों ने उन्हें अपने बारे में बताया तो सच्चाई जानकर लोग दंग रह गए।

    जेमिमा ने आगे कहा कि इस शादी के फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे.युगांडा में मेरे माता-पिता इस शादी में शामिल होने के लिए नहीं आए. उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर मैं युगांडा वापस आकर शादी कब कर रही हूं, हालांकि मैंने बता दिया कि मेरा फैसला दूसरा है.मैंने परिवार को अपनी शादी की तस्वीरें भी भेजी हैं.जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के लिए गोफंडमी नाम से एक सोशल मीडिया पेज भी बनाया है.जिसके जरिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च मिल सके।

    [object Promise]
    32-year-old student at Oxford_marrige

    जेमिमा ने आगे कहा कि इस शादी के फैसले से उसके माता-पिता खुश नहीं थे. युगांडा में मेरे माता-पिता इस शादी में शामिल होने के लिए नहीं आए. उन्होंने मुझसे पूछा कि आखिर मैं युगांडा वापस आकर शादी कब कर रही हूं, हालांकि मैंने बता दिया कि मेरा फैसला दूसरा है. मैंने परिवार को अपनी शादी की तस्वीरें भी भेजी हैं. जेमिमा ने अपनी पढ़ाई के लिए गोफंडमी नाम से एक सोशल मीडिया पेज भी बनाया है. जिसके जरिए उन्हें अपनी पढ़ाई का खर्च मिल सके।

  • यह लड़की करती है ये काम, एक घंटे में कमाती है आठ लाख रूपए

    [object Promise]

    लोग पैसे कमाने के लिए क्या कुछ नहीं करते। लेकिन फिर भी अपनी कमाई से कभी लोग संतुष्ट नहीं हो पाते। हम आपकों एक एेसी लड़की के बारे में आज बताने जा रहे है जो एक घंटे में करीब आठ लाख रूपए कमा लेती है। यह लड़की ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है जिसका नाम चेल्सिया है, जिसने यह साबित कर दिखाया है कि अगर मन में कुछ भी ठान लो, तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है।

    [object Promise]
    चेल्सिया ऑनलाइन गेम

    यह लड़की एक घंटे में आठ लाख कमाती है। बता दें कि चेल्सिया ऑनलाइन गेम खेलती हैं और उस समय लोग गेम लाइव देख रहे होते हैं। वीडियो गेम खेलने की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सब्स्क्र्रिप्शन, विज्ञापन और स्पॉन्सर मिलने के कारण चेल्सिया को 1 घंटे में लगभग 8 लाख रुपए मिल जाते हैं।

    एक घंटे में कमाती है आठ लाख रुपए

    हम आपको एक एेसी लड़की के बारे में आज बताने जा रहे है जो एक घंटे में करीब आठ लाख रुपए कमा लेती है। यह लड़की ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली है जिसका नाम चेल्सिया है, जिसने यह साबित कर दिखाया है कि अगर मन में कुछ भी ठान लो, तो कोई भी चीज नामुमकिन नहीं है। चेल्सिया एक घंटे में आठ लाख रुपए कमा लेती हैं ।

    चेल्सिया खेलती है आॅनलाइन गेम

    बता दें कि चेल्सिया ऑनलाइन गेम खेलती हैं और उस समय लोग गेम लाइव देख रहे होते हैं। वीडियो गेम खेलने की लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान सब्स्क्र्रिप्शन, विज्ञापन और स्पॉन्सर मिलने के कारण चेल्सिया को 1 घंटे में लगभग 8 लाख रुपए मिल जाते हैं।

    सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं चेल्सिया, लाखों में हें फाॅलोवर्स

    चेल्सिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। चेल्सिया के 46.6 लाख फाॅलोवर्स भी है। चेल्सिया ने फार्मेंसी में ग्रेजुएट की है। उसका मानना है कि इस समय जितना पैसा अॉनलाइन वीडियो गेम खेलकर कमाया जा सकता है उतना जॉब से नहीं कमाया जा सकता। चेल्सिया के मुताबिक, गेम खेलने में मनोरंजन भी होता है आैर कमाइर् भी। एेसे में जाॅब जैसा सिरदर्दी वाला काम कौन करना चाहेगा।

  • जंग के 56 साल बाद एक गांव अब करोड़पति हो गया है !!

    [object Promise]

    भारत और चीन के बीच 1962 की जंग के 56 साल बाद अरुणाचल प्रदेश का एक गांव अब करोड़पति हो गया है. जंग के दौरान भारतीय सेना ने गांव वालों की जमीन छीनकर उस पर बैरक, बंकर और बेस बनाए थे. इस पहाड़ी गांव को अब जमीन का 38 करोड़ रुपए का मुआवजा मिला है.

    केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के अनुसार यह मुआवजा उन लोगों को दिया गया है, जिनकी जमीन उस वक्त ली गई थी. रिजिजू और राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने लाभार्थियों को चेक प्रदान किए. जिन लोगों को मुआवजे का हिस्सा मिला है, उनमें प्रेम दोरजी ख्रीमे हैं जिन्हें 6.31 करोड़ रुपए का चेक मिला है. वहीं फुंटसो खावा को 6.21 करोड़ रुपए मिले हैं.

    भारतीय सेना ने जिन गांव वालों से जमीन छीनी थी, उसका मुआवजा नहीं दिया गया था. जमीन के मालिकों को पिछले साल तक कोई मुआवजा नहीं मिला था. रिजिजू ने कहा कि लोगों की जमीन देश के लिए ली गई थी, लेकिन जमीन के मालिकों को मुआवजा देना जरूरी नहीं समझा गया. पिछले साल अप्रैल तक पश्चिमी कमेंग जिले में 54 करोड़ का मुआवजा 152 परिवारों में बांटा गया था. वहीं फरवरी 2018 में तवांग जिले में 31 परिवारों को 40.80 करोड़ का मुआवजा दिया गया था.

  • यहां की महिलायें सुन्दर दिखने के लिए अपने खून से करवा रहीं हैं फेशियल 

    [object Promise]
    जालंधर। जालंधर में एक पार्लर ऐसा भी जहां न तो महिलाओं को सजने के लिए काॅस्मेटिक की जरुरत है और न ही महंगे फेशियल की।
     यहाँ महिलाओं का पूरा फेशियल महिलाओं के ही खून से हो रहा है। लिविंग इंडिया न्यूज के अनुसार यहाँ के मालिक और इस फेशियल को करने वाले विशाल बताते हैं की यह इस फेशियल के लिए दो चीजें ही इस्तेमाल की जाती हैं ।
     पहले इस्तेमाल होती है  पानी में मिलने वाली जोक ( लीच ) और दूसरा उस लीच द्वारा महिला के शरीर से ही चूसा गया महिला का गन्दा खून. उनके अनुसार पहले महिला को लीच लगाई जाती है और उसके बाद उसे करीब पच्चीस मिनट महिला के शरीर में लगा रहने दिया जाता है.
    उसके बाद जब वोह लीच महिला के शरीर से फेशियल के जितना खून चूस लेती है तो उस खून को लीच के अंदर से निकालकर महिला के फेस पर Pack  की तरह लगाया जाता है ।
    करीब पंद्रह बीस मिनट बाद उसके सूख जाने पर महिला अपना फेस वाॅश करती है। विशाल के अनुसार करवाचैथ पर काफी गिनती में महिलाएं उनसे यह फेशियल करवाने आ रही हैं और उन्हें यह फेशियल बेहद पसंद भी आ रहा है।

  • अजब गजबः चीन के किसान ने अदरख और लहसुन की जगह खेत में ‘उगा’ दिया प्लेन

    [object Promise]

    बीजिंग। चीन में अदरख और लहसुन की खेती करने वाले झू यूई का सपना प्लेन उड़ाने का था। मगर, जब उनका यह सपना पूरा नहीं हो सका, तो उन्होंने इसे पूरा करने के लिए खुद ही प्लेन बनाने का फैसला किया। एयर बस ए320 की प्रतिकृति अब लगभग बनकर तैयार हो गई है। हालांकि, यह प्लेन उड़ान नहीं भर सकता है।

    इस शाही प्लेन में वह लोगों को शाही अंदाज में खाना परोसेंगे। झू यूई मिडिल स्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। इसके बाद उन्होंने प्याज और लहसुन की खेती शुरू कर दी। हालांकि, उनका सपना प्लेन उड़ाने का था, लेकिन एक दिन जब उन्हें लगा कि वह प्लेन नहीं उड़ा सकते, तो उन्होंने प्लेन बनाने की ही ठानी। इसे पूरा करने के लिए उन्होंने काईयुआन की एक फैक्ट्री में वेल्डिंग का काम सीखा और खुद एक प्लेन बनाने का फैसला किया।

    [object Promise]
    Plane-china

    इस किसान को विमान बनाने में एक साल का समय लगा। इसके लिए उन्होंने अपनी सारी जमा-पूंजी (करीब तीन लाख 74 हजार डॉलर) लगा दी। पूर्वोत्तर चीन में खेत के पास बोइंग के जैसे दिखने वाले इस विमान को बनाया गया है, जो असली विमान से करीब एक तिहाई छोटा है। इसे बनाने के लिए करीब 60 टन स्टील का उपयोग किया गया है। उन्हीं की तरह विमान के दीवाने पांच मजदूरों ने विमान को बनाने में उनकी मदद की।

    झू ने कहा कि इससे उन मजदूरों ने पैसे कमाने के साथ ही अपना सपना पूरा करने का मौका मिला। इस एयरबस का प्रयोग भोजन करने के लिए किया जाएगा। मैं चाहता हूं कि इसमें आने वाले सभी लोगों को शाही अंदाज का अहसास हो। झू ने बताया कि प्लेन में यात्रियों को हैंमबर्गर, फ्रेंच फ्राइज या रेगुलर चाइनीज फूड परोसा जाएगा।

  • नशे में धुत लड़की का हाई वोल्टेज ड्रामा , वॉचमैन के सामने उतारे कपड़े 

    [object Promise]

    मुंबई। मुंबई की एक घटना तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. मुंबई के ओशिवारा में स्थित एक बिल्डिंग में एक लड़की की वॉचमैन के साथ बहस होने के बाद बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, लड़की वॉचमैन से सिगरेट की मांग कर रही थी लेकिन वॉचमैन के मना करने पर लड़की ने उसे गाली देना शुरु कर दिया.।

    हंगामा ज्यादा होता देख वॉचमैन ने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिस ने पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा तो लड़की ने कपड़े उतार दिए और वाचमैन से मारपीट करने लगी।विलम्ब से मिली जानकारी के अनुसार, मामला 25 अक्टूबर की रात का है।

    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लड़की ने शराब पीने के बाद वॉचमैन से सिगरेट मंगाई थी। लेकिन वॉचमैन ने सिगरेट लाने से मना कर दिया। इस बात पर लड़की ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर ही वॉचमैन ने पुलिस को बुला लिया। जब पुलिसकर्मियों ने पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहा तो लड़की ने जाने से मना कर दिया, और चिल्लाने लगी। नशे में धुत लड़की ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर अपने कपड़े उतार दिए।

    इस दौरान लड़की ने कई बार वहां मौजूद वॉचमैन से हाथापाई करने की कोशिश की। लड़की के इस हंगामे से कई सारे लोग वहां इकट्ठा हो गए और ये ड्रामा घंटों तक चलता रहा। पुलिस के साथ कोई महिला कॉन्सटेबल न होने के कारण पुलिस लड़की को नहीं ले जा सकी। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

  • ‘अक्षरलक्षम’ परीक्षा में 100 में से 98 अंक हासिल किये 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा ने

    [object Promise]

    तिरुवनंतपुरम. केरल राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण (केएसएलएमए) के साक्षरता कार्यक्रम ‘अक्षरलक्षम’ के तहत हुई परीक्षा में लगभग 42,933 अभ्यर्थी सफल हुए हैं. इस परीक्षा में 96 वर्ष की एक महिला ने 100 में से 98 अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. परीक्षा में 99.84 प्रतिशत लोग सफल हुए. परीक्षा में अलपुज्जा जिले में हरिपद के चेप्पड गांव की 96 वर्षीय कार्तियानी अम्मा ने 100 में से 98 अंक हासिल किये हैं. वह सबसे उम्रदराज अभ्यर्थी रहीं. उन्हें एक नवंबर को सचिवालय में होने वाले समारोह में प्रमाणपत्र दिया जाएगा. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन करेंगे और कार्तियानी अम्मा को ‘अक्षरलक्षम’ प्रमाणपत्र से सम्मानित करेंगे. पूरे राज्य के 43,330 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

    पलक्कड़ जिले में सबसे अधिक 10866 अभ्यर्थी पास हुए, उसके बाद तिरुवनंतपुरम में 9412 और मलप्पुरम में 4065 अभ्यर्थी पास हुए. उत्तीर्ण होने वाले 42, 933 अभ्यर्थियों में से 8,215 अनुसूचित जाति और 2,882 अभ्यर्थी अनुसूचित जनजाति से रहे. परीक्षा में 100 अंकों के प्रश्नपत्र में कौशल सहित अध्ययन, लेखन एवं गणित शामिल था. अध्ययन में 30 में से कम से कम नौ अंक, लेखन में 40 में से कम से कम 12 और गणित में 30 में से कम से कम नौ अंक लाने वाला उत्तीर्ण होने की शर्त रही.

    कार्तियानी अम्मा ने लेखन में 38, अध्ययन में 30 और गणित में 30 अंक प्राप्त किये हैं. मिशन के निदेशक डॉ. पी. एस. श्रीकला ने कहा कि कार्तियानी अम्मा हजारों लोगों के लिए रोल मॉडल हैं, जिन लोगों ने परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे केएसएलएमए के चौथी कक्षा के बराबर माने जाएंगे. केएसएलएमए ने ‘अक्षरलक्षम’ परियोजना को राज्य में 100 प्रतिशत साक्षरता दर हासिल करने के उद्देश्य से इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर शुरू किया था. पहले चरण की साक्षरता परियोजना के तहत 2086 अध्ययन केंद्र वार्डों में 47,241 निरक्षरों के लिए कक्षा शुरू की गयीं.